wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

श्रम विभाजन और जाति प्रथा (१२ )

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

'श्रम विभाजन और जाति प्रथा' पाठ के लेखक हैं -

a)

गजानन माधव मुक्तिबोध

b)

हरिवंश राय बच्चन

c)

भीम राव आंबेडकर

d)

फणीश्वर नाथ रेणु

2.

विडम्बना की बात की है -

a)

मनुष्यों को जीवन भर एक ही पेशे में बांध दिया जाता है |

b)

श्रमिकों का अस्वाभाविक विभाजन किया जाता है |

c)

इस युग में भी जातिवाद के पोषकों की कमी नहीं है |

d)

जाति प्रथा गंभीर दोषों से युक्त है |

3.

आर्थिक पहलू से भी जाति प्रथा हानिकारक है क्योंकि -

a)

यह मनुष्य की स्वाभाविक प्रेरणा रूचि व आत्म - शक्ति को दबा कर उन्हें निष्क्रिय बना देती है |

b)

जीवन और शारीरिक सुरक्षा की स्वतंत्रता नहीं देती |

c)

नीच जाति के लोगों के साथ अस्पृश्यता का व्यवहार करती है |

d)

समता का विरोध करती है |

4.

बाबा साहेब का आदर्श समाज आधारित होगा -

a)

शिक्षा , समता और स्वतंत्रता पर |

b)

स्वतंत्रता , समानता और समता पर |

c)

स्वतंत्रता , समता और भ्रातृता पर |

d)

समानता ,शिक्षा और भ्रातृता पर |

5.

समता शब्द विवाद रहा है -

a)

अमेरिकन क्रांति के नारे में |

b)

फ्रांसिसी क्रांति के नारे में |

c)

जर्मन क्रांति के नारे में |

d)

इटली की क्रांति के नारे में |

6.

...........केवल कानूनी पराधीनता को ही नहीं कहा जा सकता |

a)

जाति प्रथा

b)

श्रम विभाजन

c)

दासता

d)

भ्रातृता

7.

भाईचारे का वास्तविक रूप है -

a)

पानी और चीनी का मिश्रण

b)

पानी और दूध का मिश्रण

c)

दूध और शक्कर का मिश्रण

d)

दूध और तेल का मिश्रण

8.

मनुष्य की क्षमता कितनी बातों पर निर्भर करती है -

a)

दो बातों पर

b)

तीन बातों पर

c)

चार बातों पर

d)

पांच बातों पर

9.

वास्तव में निष्पक्ष निर्णय नहीं कहा जा सकता -

a)

असमानता का दृष्टिकोण अपनाना |

b)

जाति प्रथा का पालन करना |

c)

पूर्ण सुविधा संपन्नों को ही उत्तम व्यवहार का हकदार मानना |

d)

असमान व्यवहार को उचित मानना |

10.

भुखमरी और बेरोजगारी का कारण है -

a)

जाति प्रथा के अस्वाभाविक नियम

b)

जाति प्रथा की प्रतिकूल परिस्थितियाँ

c)

जाति प्रथा पर श्रम विभाजन

d)

जाति प्रथा और पैतृक पेशा

11.

'विडंबना' शब्द का अर्थ है -

a)

असमानता

b)

दोषपूर्ण

c)

शोषण

d)

दुर्भाग्य

12.

श्रम विभाजन निश्चय ही सभ्य समाज की .......है |

a)

निष्क्रियता

b)

अपव्ययता

c)

आवश्यकता

d)

मजबूरी है

13.

डॉ ० आम्बेडकर के इस भाषण का शीर्षक क्या है -

a)

ट्रिस्ट विद डेस्टिनी

b)

माय लाइफ इज माय मैसेज

c)

आई हैव अ ड्रीम

d)

एनिहिलेशन ऑफ़ कास्ट

14.

डॉ ० आम्बेडकर के अनुसार आर्थिक पहलू से भी जाति - प्रथा हानिकारक क्यों है -

a)

अस्वाभाविक नियमों में जकड़कर मनुष्य को निष्क्रिय कर देना |

b)

स्वाभाविक नियम अवनति का कारण

c)

परस्पर सहयोग मानव उन्नति में बाधक

d)

नियमों को बनाने में संगठनों का ह्रास

15.

जाति - प्रथा के श्रम विभाजन का आधार है -

a)

मनुष्य की इच्छा

b)

व्यक्तिगत रूचि

c)

पूर्व - निर्धारित

d)

व्यक्तिगत भावना

16.

डॉ ० आम्बेडकर के अनुसार भारत में बेरोजगारी का प्रमुख कारण है -

a)

रोजगार का न होना

b)

पेशा परिवर्तन की अनुमति का न होना

c)

रोजगार का आधिक्य

17.

जाति - प्रथा में पेशे का निर्धारण कब हो जाता है -

a)

मृत्यु के पश्चात्

b)

गर्भधारण के समय

c)

प्रशिक्षण के पश्चात्

d)

वयस्क होने पर

18.

पैतृक पेशे से क्या अभिप्राय है ?

a)

सही रोजगार का चुनाव करना |

b)

मनुष्य का पेशा माता - पिता के अनुसार होना |

c)

श्रम विभाजन अपनी रूचि पर न होना

d)

श्रम विभाजन और जाति प्रथा

19.

श्रम विभाजन व्यक्तिगत रूचि पर आधारित न होने पर क्या दुष्परिणाम होते हैं -

a)

व्यक्ति काम के लिए मारा - मारी करेगा |

b)

व्यक्ति कार्य को अरुचिपूर्वक केवल विवशता पूर्वक करेगा |

c)

दिल और दिमाग लगने के कारण कार्य कुशलता की प्राप्ति होगी |

d)

दुर्भावना से ग्रस्त होकर टालू काम नहीं करेगा |

20.

डॉ ० आम्बेडकर के भाषण का हिंदी रूपांतरण किया -

a)

लालू प्रसाद यादव द्वारा

b)

लल्लन सिंह द्वारा

c)

ललई सिंह यादव द्वारा

d)

डॉ ० भीम राव द्वारा