NEW
Font size
Worksheetsकक्षा छठी- हिन्दी वचन, विराम चिह्न एवं सर्वनाम अभ्यास
Total questions: 20
Worksheet time: 10mins
प्र०1) (-) कोष्ठक में दिया गया चिह्न किसको इंगित करता है ?
विराम चिह्न
अल्प विराम चिह्न
योजक चिह्न
लाघव चिह्न
प्र०2) योजक चिह्न का प्रयोग किन शब्दों में होता है ?
विशेषण शब्दों में
संज्ञा शब्दों में
सर्वनाम शब्दों में
युग्म शब्दों में
प्र० 3) निम्नलिखित में से विराम चिह्न नहीं है ?
अल्प विराम
पूर्ण विराम
निर्देशक चिह्न
वाक्य विन्यास
प्र० 4) इनमें कौन- सा विराम चिह्न ऐसा है, जो अंग्रेजी भाषा में प्रयोग नहीं होता ?
.
;
?
|
प्र ० 5) विस्मयवाचक चिह्न कौन-सा है ?
?
–
!
( )
प्र० 6) राहुल दिन-रात पढ़ाई करता है , तब भी परीक्षाओं में पीछे रह जाता है|उपर्युक्त वाक्य में किन-किन शब्दों के साथ कौन-से विराम चिह्न का प्रयोग किया गया है ?
1)दिन-रात --(योजक)
2) है (|) --पूर्णविराम
1)दिन-रात- (योजक)
2) करता है (,)-अल्पविराम
किसी में भी नहीं |
1) दिन-रात ---(योजक)
2) है (|) ---पूर्णविराम
3) करता है (,) ---अल्पविराम
प्र० 7) 'रोको, मत जाने दो।" उक्त वाक्य के अर्थ में परिवर्तन का मुख्य कारण क्या है ?
संज्ञा
सर्वनाम
विराम चिह्न
कारक
प्र ० 8) 'साधु' शब्द का बहुवचन रूप क्या होगा ?
साधुओं
साधु
साधुएँ
उपर्युक्त कोई नहीं
प्र० 9) इनमें से कौन-सा शब्द एकवचन में प्रयुक्त होता है ?
1) कपड़ा
2) पानी
3) दूध
4) उपर्युक्त दूसरा और तीसरा विकल्प सही है |
प्र० 10) निम्नलिखित वाक्य को बहुवचन में बदलो :-
1) मैंने गुलदस्ता बनाया |
मैं गुलदस्ता बनाया |
हमने गुलदस्ता बनाई |
हमने गुलदस्ते बनाए |
इनमें से कोई नहीं |
प्र० 11) निम्नलिखित वाक्य को बहुवचन में बदलो :-
1) बालक सो रहा है |
बालक सो रही है |
बालकों सो रहा है |
बालकें सो रहे हैं |
बालक सो रहे हैं |
प्र० 12) निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-से वाक्य में सही रूप में वचन प्रयुक्त हुआ है ?
1) दादाजी जा रहे हैं |
2) लड़किया पढ़ रही है |
3) बाजार से दवाईयां लाना मत भूलना |
4) दूसरा विकल्प सही है |
प्र० 13) 'रीति' का सही बहुवचन रूप क्या होगा ?
रीतिया
रिती
रीतियाँ
कोई नहीं
प्र० 14) अतिथिगण शब्द में कौन-सा वचन प्रयुक्त हुआ है ?
एकवचन
बहुवचन
एकवचन , बहुवचन (दोनों)
इनमें से कोई नहीं |
प्र० 15) लेखिका का बहुवचन रूप क्या होगा ?
लेखक
लेखकों
लेखिकाए
लेखिकाएँ
प्र० 16) सर्वनाम के भेद हैं-
चार
छह
सात
आठ
प्र० 17) निजवाचक सर्वनाम का उदाहरण नहीं है –
मेरा
अपने आप
स्वयं
खुद
प्र० 18) किसने तुम्हें यह फूल दिया ?
उपर्युक्त वाक्य में कौन सा सर्वनाम है ?
निश्चयवाचक
अनिश्चयवचक
प्रश्नवाचक
कोई नहीं |
प्र० 19) 'जिसने अच्छा खेला उसने मैच जीता |'
प्रस्तुत वाक्य में रंगीन शब्दों में कौन -सा सर्वनाम प्रयुक्त हुआ है ?
पुरुषवाचक
संबंधवाचक
निजवाचक
इनमें से कोई नहीं |
प्र० 20) 'तुम घर पहुँच गए |'-वाक्य में रेखांकित सर्वनाम भेद है ?
मध्यम पुरुषवाचक
उत्तम पुरुषवाचक
अन्य पुरुषवाचक
सभी विक्लप गलत है |
