wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

VACHY

Total questions: 35

Worksheet time: 18mins

Name
Class
Date
1.

1. वाच्य का क्या अर्थ होता है ?

a)

बोलने का विषय

b)

सुनने का विषय

c)

बनाने का विषय

d)

व्याकरणबद्ध

2.

क्रिया के जिस रूप द्वारा कर्ता, कर्म या भाव का विधान हो उसे क्या कहते हैं

a)

मिश्र वाक्य

b)

रस

c)

तद्भव-तत्सम

d)

वाच्य

3.

.वाच्य कितने प्रकार के होते हैं ? *

a)

एक

b)

दो

c)

तीन

d)

चार

4.

निम्नलिखित में कौन वाच्य का भेद नहीं है ?

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

मिश्र वाच्य

5.

.कर्ता की प्रधानता वाले वाक्य में कौन वाच्य होता है

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

उपर्युक्त कोई नहीं

6.

जब क्रिया का सीधा संबंध कर्ता से होता है तब वहाँ कौन सा वाच्य होता है

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

उपर्युक्त सभी

7.

राम ने रावन को बाण से मारा' वाक्य में कौन सा वाच्य होगा

a)

कर्मवाच्य

b)

भाववाच्य

c)

कर्तृवाच्य

d)

उपर्युक्त में से कोई नहीं

8.

'बच्चे धीरे-धीरे चलते हैं' वाक्य में वाच्य भेद बताइए| *

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

मिश्र वाच्य

9.

कुम्हार मिट्टी के वर्तन बनाता है' प्रयोग के आधार पर वाक्य भेद बताइए

a)

कर्मवाच्य

b)

कर्तृवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

उपर्युक्त सभी

10.

'पुजारी द्वारा पूजा की जाती है' प्रयोग के आधार पर वाक्य भेद बताइए। *

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

मिश्र वाक्य

11.

दादा जी द्वारा अखबार पढ़ा जाता है' प्रयोग के आधार पर वाक्य भेद बताइए। *

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

उपर्युक्त सभी

12.

'हालदार साहब ने पान खाया' प्रयोग के आधार पर वाक्य के भेद बताइए। *

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

उपर्युक्त सभी

13.

किस वाक्य में भाववाच्य है

a)

घायल हंस उड़ गया

b)

वह पार्क में प्रतिदिन दौड़ता है

c)

मुझसे इस पेेेड़ पर नहीं चढ़ा जाएगा

d)

कुत्ते जोर से भौंक रहे हैं

14.

किस वाक्य में कर्तृवाच्य है ?

a)

घायल हंस से उड़ा न गया।

b)

किसान खेत में खाद डालते हैं।

c)

फादर द्वारा रिश्ते बनाकर तोड़े नहीं जाते।

d)

दीप्ति द्वारा नहीं लिखा जाता।

15.

किस वाक्य में कर्मवाच्य है ?

a)

पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया

b)

नेताजी ने अदालत में गवाही दी

c)

फादर रिश्ते बनाकर तोड़ते नहीं थे

d)

पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर दिया गया

16.

किस वाक्य में भाववाच्य है

a)

सच्ची मित्र कभी धोखा नहीं देते

b)

छात्र पाठ याद करते हैं

c)

अमित दौड़ नहीं सकता

d)

घायल व्यक्ति से उठा नहीं जाता

17.

. 'अमित से दौड़ा नहीं जाता' वाक्य मैं वाक्यभेद बताइए

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

उपर्युक्त कोई नहीं

18.

'छात्र बगीचे में पौधे लगा रहे हैं' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए। *

a)

छात्र द्वारा बगीचे में पौधे लगाए गए

b)

छात्र द्वारा बगीचे में पौधे लगाए जा रहे हैं

c)

बगीचे में छात्र से पौधे लगाया गया

d)

छात्र से बगीचे में पौधे लगाया गया

19.

. 'पक्षी द्वारा दाने चुगे जा रहे हैं' वाक्य को कर्तृवाच्य में बदलिए

a)

दाने पक्षी चुग रहे हैं

b)

पक्षी दाना चुग रहा है

c)

पक्षी दाने चुग रहे हैं

d)

पक्षी से दाना चुगा गया

20.

घायल व्यक्ति उठ नहीं सका' वाक्य को भाववाच्य में बदलिए

a)

घायल व्यक्ति से उठा नहीं जाता

b)

जो व्यक्ति घायल है वह नहीं उठ पाएगा

c)

घायल व्यक्ति द्वारा उठा नहीं गया

d)

उपर्युक्त कोई नहीं

21.

'गायिका ने मधुर गीत गाए' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए

a)

गायिका द्वारा मधुर गीत गाया गया

b)

गायिका द्वारा मधुर गीत गाए गए

c)

) गायिका द्वारा मधुर गीत गाया जा सका

d)

गायिका मधुर गीत गाती है

22.

मरीज ने आज खाना खाया' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए

a)

मरीज को खाना खिलाया गया

b)

मरीज से खाना खाया नहीं गया

c)

मरीज खाना खाया

d)

मरीज द्वारा खाना खाया गया

23.

मजदूरों ने सड़क बना दिया है' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए

a)

मजदूरों द्वारा सड़क बना दी गई

b)

मजदूरों से सड़क बनाई गई

c)

मजदूर सड़क बनाता है

d)

मजदूर ने सड़क बनाया

24.

'दादी रामायण का पाठ करती हैंं' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए

a)

दादी ने रामायण का पाठ किया

b)

दादी से रामायण पढ़ा गया

c)

रामायण को दादी ने पढ़ा

d)

दादी द्वारा रामायण का पाठ किया जाता है

25.

मंत्री जी ने राहत सामग्री बँटवाई' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए *

a)

मंत्री जी राहत सामग्री बटवाते हैं

b)

मंत्री जी द्वारा राहत सामग्री बँटवाई गई

c)

मंत्री जी द्वारा राहत सामग्री बँटवाया गया

d)

उपर्युक्त कोई नहीं

26.

'श्रोताओं ने कविता की प्रशंसा की' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए

a)

अनेक श्रोताओं द्वारा कविता की प्रशंसा की गई

b)

श्रोताओं से कविता की प्रशंसा की गई

c)

श्रोताओं द्वारा कविता की प्रशंसा की गई

d)

श्रोता कविता की प्रशंसा करते हैं

27.

उसने भोजन कर लिया' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए

a)

उसके द्वारा भोजन कर लिया गया

b)

क्या उसने भोजन कर लिया

c)

उसके द्वारा भोजन नहीं किया जा सका

d)

उसके द्वारा भोजन में लग लिया गया

28.

वह कालीन बुनता है' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए। *

a)

उसके द्वारा कालीन बुनी गई

b)

उसके द्वारा कालीन बुनाई जाती है

c)

उसने कालीन बुना

d)

उसने कालीन बुनी

29.

'कल राजा याचक को दान देंगे' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए

a)

कल राजा द्वारा याचक को दान दिया जाएगा

b)

राजा द्वारा याचक को दान दिया जाएगा

c)

राजा ने याचक को दान दिया

d)

राजा द्वारा सभी गायकों को दान दिया गया

30.

घायल होने के कारण वह उड़ नहीं पाया' वाक्य को भाववाच्य में बदलिए

a)

घायल होने के कारण उसने उड़ नहीं पाया

b)

घायल होने के कारण उससे उड़ा नहीं जा सका

c)

वह घायल था इसलिए उड़ नहीं पाया

d)

घायल अवस्था में वह उड़ नहीं पाया

31.

'मैं पढ़ नहीं सकता' वाक्य को भाववाच्य में बदलिए

a)

मुझसे पढ़ा नहीं गया

b)

मुझे नहीं पढ़ना चाहिए था

c)

मुझसे पढ़ा नहीं जा सकता

d)

मुझसे पढ़ा गया

32.

माँँ रो भी नहीं सकती' वाक्य को भाववाच्य में बदलिए।

a)

मां द्वारा रोया गया

b)

मां से रोया भी नहीं जाता

c)

मां ने रोया

d)

मां ने नहीं रोया

33.

'नेताजी द्वारा अदालत में गवाही दी गई' वाक्य को कर्तृवाच्य में बदलिए। *

a)

नेताजी ने अदालत में गवाही दी

b)

नेताजी अदालत में गवाही देने के लिए तैयार हो गए

c)

नेताजी अदालत में गवाही देने के लिए चल पड़े

d)

नेताजी से अदालत में गवाही नहीं दी गई

34.

'प्रेमचंद द्वारा गोदान लिखा गया' वाक्य को कर्तृवाच्य में बदलिए। *

a)

प्रेमचंद ने गोदान लिखा

b)

गोदान प्रेमचंद द्वारा लिखी गई

c)

गोदान प्रेमचंद द्वारा लिखित उपन्यास है

d)

प्रेमचंद से गोदान लिखा गया

35.

सीमा से पढ़ा नहीं जाता' वाक्य को कर्तृवाच्य में बदलिए। *

a)

सीमा नहीं पढ़ती है

b)

सीमा द्वारा पढ़ा जाता है

c)

सीमा पढ़ने के लिए उत्सुक है

d)

उपर्युक्त कोई नहीं