Worksheetsलोकोक्तियाँ
Total questions: 10
Worksheet time: 2mins
पूरे गाँव में राजेश ही थोड़ा पढ़ा -लिखा है | वह तो ----------------------है
एक अनार सौ बीमार
अंधों में काना राजा
चोर पर मोर
एक तो उसने मेरी पुस्तक फाड़ दी और ऊपर से कह रही है कि यह तो पहले ही फटी थी | यह तो वही बात हुई-------------------------------
उलटा चोर कोतवाल को डाँटे
नाच न जाने आँगन टेढ़ा
साँच को आँच नहीं
तुमसे सवाल हल नहीं हो रहा तो अध्यापक को दोष क्यों दे रहे हो ?किसी ने ठीक ही कहा है --------------------------------
उलटा चोर कोतवाल को डाँटे
नाच न जाने आँगन टेढ़ा
बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद
हम पुस्तकें खरीदने बाज़ार गए थे,साथ ही कपड़े भी ले आए | यह तो वही बात हुई -------------------------------------------------
आम के आम गुठलियों के दाम
साँप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे
एक पंथ दो काज
सारा दिन नौकरी की तलाश में घूमता रहा,फिर कहीं जाकर एक चपरासी की नौकरी मिली | यह तो वही बात हुई-------------------------
चार दिन की चॉँदनी फिर अँधेरी रात
खोदा पहाड़ निकली चुहिया
हाथी के दाँत खाने के और दिखाने के और
किसी अनुभव या कथन पर क्या आधारित होता है ?
मुहावरे
लोकोक्तियाँ
दोनों
आसानी से काम हो जाना -इस अर्थ से संबंधित लोकोक्ति बताओ |
एक पंथ दो काज
साँप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे
साँच को आँच नहीं
अपने आप में स्वतंत्र क्या होता है ?
लोकोक्ति
मुहावरा
दोनों
----------------- का अर्थ सामान्य स्थिति से अलग होता है |
मुहावरा
लोकोक्ति
दोनों
मूर्ख को अच्छी बात बताना - यह अर्थ किस लोकोक्ति का है ?
भैंस के आगे बीन बजाना
रस्सी जल गई पर बल नहीं गया
अंधों में काना राजा
