NEW
Font size
Worksheetsमुहावरे
Total questions: 45
Worksheet time: 15mins
"पढ़ाई में मेहनत कर मैं..................हो सकता हूँ।" उपर्युक्त मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
अंधो में काना राजा
एक पंथ दो काज
अपना हाथ जगन्नाथ
पैरों पर खड़ा होना
"विपत्ति में उसकी अक्ल.....................।" उपर्युक्त मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
खो जाना
ठनक जाना
चकरा जाना
आग बबूला हो जाना
"सच्चे शूरवीर देश की रक्षा में प्राणों की................हैं।" रिक्त स्थानों की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए।
बाज़ी लगा देते हैं
जान लगा देते हैं
ताकत लगा देते हैं
आहुति लगा देते हैं
"गरीब माँ-बाप अपना............कर बच्चों को पढ़ाते हैं और वे चिंता नहीं करते।" रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए।
गला काट
पेट काट
खून बहा
मन लगा
उचित मुहावरा होगा -
हाथ पैर फैलना
पैर हाथ फूटना
हाथ पाँव फूलना
हाथ हाथ फलना
उचित मुहावरा नहीं होगा -
गिरह बाँधना
फूटी आँख न सुहाना
दिन गिनना
गगन सिर पर उठाना
पन्ने रंगना - मुहावरे का उचित अर्थ होगा -
चित्र बनाना
कलाकारी करना
व्यर्थ लिखना
रंग बिखर जाना
बड़ी सफलता प्राप्त करना - इसके लिए उचित मुहावरा होगा -
टूट पड़ना
पापड़ बेलना
तीर मारना
बाट जोहना
सोहन एक पक्का व्यापारी है। वह............खूब जानता है।
उम्मीद लगाना
नाक में दम करना
दो से चार बनाना
आड़े हाथों लेना
छोटा भाई...............घर आता था।
आँखों में तैरकर
दबे पाँव
कूद-कूदकर
गले लगाकर
दुखी को और दुखी करना - इसका उचित मुहावरा है
घाव पर नमक छिड़कना
खून जलाना
सबक सिखाना
टूट पड़ना
छोटा मुँह बड़ी बात - मुहावरे का उचित अर्थ है
बच्चे का बड़ा बनने की कोशिश करना
गरीब द्वारा अमीर होने का दिखावा करना
अपनी हैसियत से बढ़कर बात करना
इनमें से कोई नहीं
"आजकल समाचर-पत्रों में छोटी-सी घटना को भी...........प्रस्तुत किया जाता है।" रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे से कीजिए
हवा का रुख पहचानना
ऊँट के मुँह में जीरा
कागज़ काले करना
राई का पहाड़ बनाना
"निर्दोष व्यक्ति पर अत्याचार देखकर सरदार पटेल का..................।" रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए सही मुहावरा चुनिए
खून खौल उठा
खिल्ली उड़ाई
खून का घूँट पिया
खटाई में पड़ना
"आतंकवादियों को देखकर मोहन के...............गए।" रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सही मुहावरा चुनिए
हाथ-पाँव फूल जाना
हौसला पस्त होना
हाथ को हाथ न सूझना
जिगर के टुकड़े होना
"बोर्ड की परीक्षा में प्रथम आने के लिए सक्षम ने..................।" रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उचित मुहावरा चुनिए
ईंट का जवाब पत्थर से दिया
आँखें फेर लीं
आँखों में धूल झोंकी
आकाश-पाताल एक कर दिया
"जादूगरों के लिए किसी भी वस्तु को गायब करना...........................जैसा है।" रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उचित मुहावरा चुनिए
चकमा देना
गाल बजाना
बाएँ हाथ का खेल
धाक जमाना
"पढ़-लिखकर वह अपने............हो सकता है।" सटीक मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
आँखों से देखना
आग बबूला होना
पैरों पर खड़ा होना
आँखें लाल होना
"मैं तुम्हारे भाई का घनिष्ठ मित्र हूँ, कोई...............नहीं।" सही मुहावरे से रिक्त स्थान भरिए।
दुश्मन न होना
ऐरा गैरा नत्थू खैरा
मान न मान मैं तेरा मेहमान
आँखें लाल होना
"हाथ न आना" मुहावरे का अर्थ है
बहुत बड़ा होना
बहुत ऊँचा होना
पकड़ में न आना
हाथों की कसरत
"मैंंने यह कार अपनी...............से लिया है।" रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए।
मेहनत के खेत
सूझ-बूझ
गाढ़ी कमाई
कठिन परिश्रम
"तताँरा शाम से ही वामीरो की...............लगा।" उचित मुहावरे का चयन कर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
बाट जोहने
चक्कर लगाने
रंग दिखाने
नज़र रखने
"भिखारी को देखकर मेरा...................गया।" उचित मुहावरे का प्रयोग कर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
तूती बोलना
दिल पसीजना
फ़रार होना
चंपत होना
"थोड़े शब्दों में अधिक कहना" - मुहावरे का अर्थ है
कम बोलना
वाचाल होना
गागर में सागर
खुला चेलेंज देना
"डंका बजाना" - मुहावरे का अर्थ है
बढ़-चढ़ कर बातेंं करना
टालमटोल करना
इनकार कर देना
घोषणा करना
"कारगिल के युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना की..............।" उचित मुहावरे का प्रयोग कर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
ईंट से ईंट बजाना
देश सिर पर उठा लिया
आसमान पर उठा लेना
अगर-मगर करना
"अमेरिका का धनवानों में और भारत की दलितों के रहन-सहन में...............।" उचित मुहावरे का प्रयोग कर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
आकाश पाताल का अंतर
ज़मीन-ज़ायदाद का अंतर
बुद्धि विवेक का अंतर
इनमें से कोई नहीं
"कोई दूसरा तुम्हारी प्रशंंसा करें तो बात भी है तुम..................बने हुए हो।" उचित मुहावरे का प्रयोग कर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
अपना-सा मुँह लेकर रहना
अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना
आँखें दिखाना
तारीफ़ करना
"लाल बहादुर शास्त्री ने प्रधानमंंत्री के पद पर पहुँचकर सिद्ध कर दिया कि वे..................।" उचित मुहावरे का प्रयोग कर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
चेहरे पर हवाइयाँ उड़ाते हैं
गुद्ड़ी का लाल
तिल का ताड़ बनाना
संघर्ष करते हैं
"अपने सामने साँप को देखकर तुषार के.......................।" उचित मुहावरे का प्रयोग कर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
चारों खाने चित हो गए
पैरों के तले ज़मीन खिसक गई
दिन में तारे नज़र आने लगे
दिन फिर गए
"इस नौकरी को पाने के लिए रोहन ने...............।" उचित मुहावरे का प्रयोग कर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
कई पापड़ बेले
अपना उल्लू सीधा किया
दिन में तारे दिखा दिए
आकाश पाताल एक कर दिया
"देश की रक्षा के लिए सैनिक.....................।" उचित मुहावरे का प्रयोग कर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
आकाश पाताल एक कर देना
दाँत खट्टे करना
अपने सिर पर कफन बाँधना
आड़े हाथों लेना
"इस काम को करते-करते मेरे.................गया।" उचित मुहावरे का प्रयोग कर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
दाँतों पसीना आना
उल्लू सीधा करना
आटे दाल का भाव पता लगना
अंंधी चोट निशाने पर लगना
"पैसा तो..............है, प्रतिष्ठा अर्जित करनी चाहिए।" उचित मुहावरे का प्रयोग कर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
अंधे की लाठी
अंगद का पाँव
हाथ का मैल
पत्थर की लकीर
"जले पर नमक छिड़कना" मुहावरे का अर्थ है
कष्ट में और अधिक कष्ट देना
जले स्थान को धोना
जले स्थान पर दवा लगाना
विपत्ति में पड़ना
"भाई साहब हर काम की इतनी आलोचना करते हैं कि हर समय.................।" उपयुक्त मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
दिमाग होना
सिर पर नंगी तलवार लटकना
पाँव ज़मीन पर न पड़ना
आँखें फोड़ना
"आसमान टूट पड़ना" मुहावरे का अर्थ है
पानी बरसना
बादल फ़टना
बड़ी विपत्ति आ पड़ना
संकट टल जाना
"भाई जबसे दुकान में आग लगी और मेरा सारा समाना जल गया तब से मेरी....................है।" रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु उपयुक्त मुहावरा चुनें।
आग बबूला हो गई
हिम्मत टूट गई
हिम्मत बँध गई
आँखें खिल गई
"कक्षा में शरारती बच्चों से अध्यापक.............हैं।" रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु उपयुक्त मुहावरा चुनें।
चक्कर खा गया
तंग आ गया
कामयाब होना
उल्लू बनाना
दिए गए मुहावरे का सही अर्थ छाँटिए - लोहे के चने चबाना।
उचित-अनुचित का निर्णय लेना
बहुत कठिनाई उठाना
गुस्से में आना
परेशान होना
दिए गए मुहावरे का सही अर्थ छाँटिए - अंंत पाना।
प्रेमपूर्वक व्यवहार करना
कठोरतापूर्ण व्यवहार करना
भेद जानना
क्रोध करना
"बटुकनाथ अंगूठा छाप होने पर भी एम.एल.ए. बन गया। यह तो,..................।" खाली स्थान में उचित मुहावरे भरिए।
दो से चार बनाना
अंधे के हाथ बटेर लगने जैसा
लोहे के चने चबाना
दाँत खट्टे करना
"कक्षा में फेल होने की बात सुनकर पिता.....................गए।" रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु उपयुक्त मुहावरा चुनिए।
चक्कर खा
राह न सूझी
आग-बबूला हो
इनमें से कोई नहीं
दिए गए मुहावरे का सही अर्थ छाँटिए- तराजू पर तोलना
उचित-अनुचित का निर्णय लेना
प्रभावी होना
गुस्से में होना
माप-तौल करना
दिए गए मुहावरे का सही अर्थ छाँटिए - आड़े हाथों लेना
प्रेमपूर्वक व्यवहार करना
कठोरतापूर्ण व्यवहार करना
हाथों को टेढ़ा करना
अच्छा व्यवहार करना
