wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

झाँसी की रानी कविता

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

रानी लक्ष्मीबाई के बचपन का क्या नाम था ?

a)

रणचंडी

b)

मनू

c)

छबीली

d)

इनमें से कोई नहीं |

2.

नाना साहब कहाँ के रहने वाले थे ?

a)

इलाहाबाद

b)

झाँसी

c)

कानपुर

d)

ग्वालियर

3.

ग्वालियर पर किसका शासन था ?

a)

राजाओं का

b)

विदेशियों का

c)

रानी लक्ष्मीबाई का

d)

सिंधिया का

4.

कवयित्री ने झाँसी की रानी की कहानी नाना साहेब की जुबानी सुनी है ?

a)

सही

b)

गलत

5.

सिंहासन हिल उठे, राजवंशों ने भृकुटी तानी थी,

बूढ़े भारत में भी आई फिर से नयी जवानी थी,

गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी,

--इस पद्यांश में किस समय की दशा का वर्णन है ?

a)

भारत की स्वतंत्रता का

b)

भारत की परतंत्रता का

c)

भारत में मुगल शासन का

d)

भारत में दुर्दशा का

6.

राजवंशों की भृकुटी तानने से कवयित्री का तात्पर्य क्या है?

a)

तिरछी नज़रों से देखना

b)

क्रोध भरी नज़रों से देखना

c)

एक आँख से देखना

d)

युद्ध के लिए तैयार होना

7.

भारत को बूढ़ा क्यों कहा गया है?

a)

भारत शक्तिहीन हो चुका था।

b)

भारत पुराना देश है।

c)

भारत के लोग बूढ़े हो गए थे।

d)

युद्ध के लिए तैयार होना।

8.

यह कविता किस काल के बारे में है?

a)

वर्ष 1885

b)

वर्ष 1857

c)

वर्ष 1757

d)

वर्ष 1947

9.

लक्ष्मीबाई को तलवार चलाते देख कौन प्रसन्न होते थे?

a)

बुंदेले

b)

मराठे

c)

गुजराती

d)

पंजाबी

10.

विरुदावलि क्या होता है?

a)

विरुदावलि ‘यश का गान’ होता है। रानी के झाँसी के आगमन पर वीर योद्धाओं ने गुणगान किया।

b)

पहला गलत है |

c)

मृत्यु के समय पर गाया जाने वाला गाना

d)

कोई नहीं |

11.

झाँसी के राजा की मृत्यु के बाद इनमें से कौन खुश हुआ ?

a)

ह्यूरोज़

b)

वॉकर

c)

डलहौज़ी

d)

स्मिथ

12.

निम्नलिखित में से कौन रानी लक्ष्मीबाई की सहेली थीं ?

a)

मंदिरा

b)

सना

c)

काना

d)

मंदिरा और काना

13.

कृतघ्न का विलोम शब्द हैं ?

a)

उपकार

b)

न कृतघ्न

c)

कृतज्ञ

d)

कोई नहीं

14.

लक्ष्मीबाई के प्रिय खेल क्या थे ?

a)

नकली युद्ध

b)

शिकार खेलना

c)

सेना को घेरना

d)

उपर्युक्त सभी

15.

रानियों और बेगमों के गहने-कपड़े कहाँ के बाज़ारों में अंग्रेज़ों द्वारा बेचे जाते थे ?

a)

दिल्ली

b)

बंबई

c)

कलकत्ता

d)

मद्रास

16.

'मुँह की खाना' मुहावरे का क्या अर्थ है ?

a)

काया पलटना

b)

भूख लगना

c)

पहला सही

d)

हार जाना

17.

लक्ष्मीबाई के दत्तक पुत्र का क्या नाम था ?

a)

दामोदर राव

b)

गंगाधर राव

c)

कोई नहीं

d)

वीरांगना

18.

अश्रुपूर्ण का क्या अर्थ नहीं है ?

a)

ममता से भरी हुई

b)

आँसुओं से भरी हुई

c)

क्रोध से भरी हुई

d)

जलन से भरी हुई

19.

अंग्रेजों ने किन राज्यों पर कब्ज़ा कर लिया था ?

a)

पंजाब

b)

बंगाल

c)

उदयपुर और कश्मीर

d)

पंजाब और बंगाल पर

20.

किस कारण वश घोड़ा नाले को पार न कर सका ?

a)

क्योंकि नया घोड़ा था |

b)

क्योंकि कुशल घोड़ा था |

c)

क्योंकि अड़ियल घोड़ा था |

d)

क्योंकि दुश्मनों का घोड़ा था |