wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Post Mid Exam class 9

Total questions: 30

Worksheet time: 15mins

Name
Class
Date
1.

'बच्चे काम पर जा रहे हैं'-कविता के कवि का क्या नाम है?

a)

चंद्रकांत देवताले

b)

माखनलाल चतुर्वेदी

c)

राजेश जोशी

2.

'बच्चे काम पर जा रहे हैं '-पंक्ति को भयानक पंक्ति क्यों कहा गया है?

a)

वाक्य रचना सही नहीं है

b)

शब्द चयन ठीक नहीं है

c)

यह एक गंभीर समस्या है

3.

'कोहरे से ढकी सड़क' किस मौसम की बात की गई है?

a)

गर्मी

b)

बरसात

c)

शीत ऋतु

4.

'कोहरे से ढकी सड़क' का क्या अभिप्राय है?

a)

अंधेरे से

b)

प्रातः काल

c)

अत्यधिक ठंड

5.

मदरसा किस भाषा का शब्द है?

a)

हिंदी

b)

उर्दू फारसी

c)

अंग्रेजी

6.

प्रेमचंद ने फोटो खिंचवाते समय सिर पर क्या पहना हुआ ?

a)

टोपी

b)

सेहरा

c)

मुकुट

7.

प्रेमचंद किसके साथ फोटो खिंचवा रहे थे

a)

माता के साथ

b)

पत्नी के साथ

c)

बेटे के साथ

8.

लेखक को प्रेमचंद की अधूरी मुस्कान में क्या अनुभव हुआ था

a)

शांति का भाव

b)

व्यंग

c)

दया

9.

लेखक की दृष्टि में प्रेमचंद में कौन सा गुण नहीं रहा होगा

a)

सजने सवरने का

b)

फोटो खिंचवाने का

c)

पोशाक बदलने का

d)

दिखावा करने का

10.

प्रेमचंद का फोटो देखकर लेखक की दृष्टि कहां पर अटक गई थी

a)

फटे हुए जूते पर

b)

बालों पर

c)

टोपी पर

11.

जूता घिसना- मुहावरे का अर्थ है

a)

व्यर्थ में चक्कर काटना

b)

बहुत प्रयत्न करना

c)

जूता फटना

12.

जंजीर का क्या तात्पर्य है

a)

मुक्ति

b)

बंधन

c)

जंजीर की तरह पक्का

13.

'होरी' प्रेमचंद के किस उपन्यास का पात्र है?

a)

रंगभूमि

b)

कर्मभूमि

c)

गोदान

14.

किस कहानी में नीलगाय हल्कू किसान का खेत पर गई थी?

a)

पूस की रात

b)

कफन

c)

पंच परमेश्वर

15.

जूता किसका प्रतीक है?

a)

कठोर हृदय व्यक्ति का

b)

अत्याचारी का

c)

कम सम्मान वाले व्यक्ति का

16.

लेखक के अनुसार किस का किस से अधिक मूल्य रहा है?

a)

इंसानियत का इंसान से

b)

पुरुष का स्त्री से

c)

जूते का टोपी से

17.

फोटो खिंचवाने के लिए वस्तुएं मांगने का प्रसंग के माध्यम से लेखक ने समाज की किस विशेषता पर व्यंग किया है?

a)

उदारता का

b)

ईमानदारी का

c)

दिखावे की

18.

कवि की दृष्टि में क्या भयानक होता?

a)

यदि बच्चों की आजादी छिन जाती

b)

यदि बच्चों के पालन पोषण पर ध्यान न दिया जाता

c)

यदि बच्चों के विकास के साधन नष्ट हो जाते

19.

हस्बमामूल का अर्थ है-

a)

वंचित रखना

b)

विकास

c)

यथावत

20.

बच्चे काम पर जा रहे हैं -इस पंक्ति के माध्यम से किस समस्या की ओर संकेत किया है?

a)

महंगाई

b)

बाल श्रम

c)

बाल विवाह

21.

प्रेमचंद के जूते फटने का कौन सा सांकेतिक कारण बताया है?

a)

जूते गठवाने के लिए समय का अभाव

b)

जूते के लिए पैसे ना होना

c)

समाज की बुराइयों को ठोकर मारना

22.

लेखक को प्रेमचंद की मुस्कान के पीछे क्या छुपा हुआ अनुभव हुआ था?

a)

उदारता का भाव

b)

दिखावे की झलक

c)

समाज में गरीबों के दुख की पीड़ा

23.

प्रेमचंद के फटे जूते पाठ के लेखक का क्या नाम है?

a)

चपला देवी

b)

हरिशंकर परसाई

c)

हजारी प्रसाद द्विवेदी

24.

दर्द के गहरे कुएं के तल में पड़ी मुस्कान को धीरे-धीरे खींचकर ऊपर निकाल रहे होंगे कि बीच में ही क्लिक करके फोटोग्राफर ने थैंक्यू कहा होगा लेखक ने इस कथन से प्रेमचंद के जीवन की किस विशेषता को उजागर किया है?

a)

प्रसन्नता

b)

उदारता

c)

निराशा

25.

माटी वाली पाठ के लेखक का नाम बताइए?

a)

मृदुला गर्ग

b)

शमशेर बहादुर सिंह

c)

विद्यासागर नौटियाल

26.

कंटर शब्द का क्या अर्थ है?

a)

कटोरा

b)

पीपा

c)

कनस्तर

27.

'चाय तो बहुत अच्छा साग हो जाती है ठकुराइन जी' किसने किससे कहा?

a)

लड़की ने

b)

मालकिन ने

c)

बुढ़िया ने

28.

'भूख मीठी की भोजन मीठा' किसने किससे कहा?

a)

छोटी लड़की ने

b)

मालकिन ने

c)

बुड्ढे ने

29.

दो सुरंग- कहां की बंद कर दी गई?

a)

अलकनंदा की

b)

टिहरी की

c)

भाखड़ा नंगल की

30.

'गरीब आदमी का शमशान नहीं उड़ाना चाहिए ' कौन किस से कह रहा है?

a)

तहसील के कर्मचारी

b)

मटा खान के मालिक

c)

माटी वाली