wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

बच्चे काम पर जा रहे हैं

Total questions: 31

Worksheet time: 16mins

Name
Class
Date
1.
 सुबह-सुबह बच्चे कहाँ जा रहे हैं ?
a)
पढ़ने
b)
खेलने
c)
पिकनिक
d)
काम करने
2.
 सुबह-सुबह सड़क किससे ढकी है ?
a)
पत्तों से
b)
धूल से
c)
कोहरे से
d)
पानी से
3.
उनके खिलौने कहाँ दब गए?
a)
मिट्टी के नीचे
b)
मकान के नीचे
c)
पार्क में
d)

काले पहाड़ के नीचे

4.
कवि ने किसके काम पर जाने को भयावह माना है?
a)
बच्चों के
b)
बूटों के
c)
औरतों के
d)
बीमारों के
5.
कवि ने सबसे भयावह किसे माना है?
a)
अशिक्षा को
b)
गरीबी को
c)
बच्चों के काम पर जाने को
d)
प्रदूषण को
6.

काम पर जा रहे बच्चों के हिस्से की गेंद कही गिर गई ?

a)
मैदान में
b)
अंतरिक्ष में
c)
नदी में
d)
समुद्र में
7.
 सारी रंग बिरंगी किताबों को किसने खा लिया है ?
a)
चूहों ने
b)
दीमक ने
c)
तिल चट्टों ने
d)
सिल्वर फिश ने
8.
कवि के अनुसार बचपन कैसा होना चाहिए?
a)
बचपन खुशियों से भरा होना चाहिए
b)
बचपन में काम करना चाहिए
c)
बचपन में पढ़ना भी चाहिए
d)
बचपन मधुर कल्पना जैसा होना चाहिए
9.
निम्नलिखित में से कौन-सी रचना जोशी जी की नहीं है।
a)
एक दिन बोलेंगे पेड़
b)
मिट्टी का चेहरा
c)
नेपथ्य में हैंसी
d)
चाँद का मुँह टेढ़ा
10.
बच्चे काम पर जा रहे हैं इसे किस तरह लिखा जाना भयानक है?
a)
विवरण की तरह
b)
गजल की तरह
c)
कविता की तरह
d)
कहानी की तरह
11.
बच्चे कैसी सड़क से काम पर जा रहे हैं?
a)
कच्ची सड़क
b)
पक्की सड़क
c)
कीचड़ से युक्त सड़क
d)
कोहरे से ढकी सड़क
12.
बच्चों का काम पर जाना किसके समान है?
a)
पागलपन
b)
एक हादसे के
c)
एक बुराई के
d)
एक तूफान के
13.
बच्चों की इस दयनीय स्थिति के बारे में क्या प्रश्न होना चाहिए?
a)
बच्चों से काम कराना चाहिए
b)
बच्चों को क्यों पढ़ना चाहिए
c)
आखिर बच्चे काम पर क्यों जा रहे हैं
d)
बच्चों को स्कूल में दाखिला क्यों नहीं दिया जाता
14.
राजेश जोशी का जन्म कहाँ हुआ?
a)
मध्य प्रदेश के नरसिंह जिले में
b)
कटनी में
c)
मध्य प्रदेश के सतना जिले में
d)
इंदौर में
15.
राजेश जोशी को निम्नलिखित में से किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
a)
ज्ञानपीठ पुरस्कार
b)
माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार
c)
पदमभूषण
d)
साहित्य अकादमी पुरस्कार
16.
लोगों को बच्चों का काम पर जाना अटपटा क्यों नहीं लगता?
a)
वे कर्म को ही पूजा मानते हैं
b)
वे संवेदना शून्य हो गए हैं
c)
उनका मानना है कि काम सभी को करना चाहिए
d)
हमारी सरकार बच्चों को कर्म योगी बनाना चाहती
17.
सुविधा और मनोरंजन के उपकरणों से बच्चे वंचित क्यों हैं?
a)
काम पर जाने के कारण
b)
गरीबी के कारण
c)
अशिक्षा के कारण
d)
अपने माता पिता के कारण
18.
बच्ने काम पर जा रहे है’ इस पंक्ति को किस प्रकार लिखा जाना चाहिए
a)
विवरण की तरह
b)
सवाल की तरह कि बच्चे काम पर क्यों जा रहे हैं
c)
आवश्यकता की तरह कि सभी को काम करना चहिए
d)
इस तरह की कर्म ही पूजा है
19.
 कवि को बच्चों से क्या छिन जाने की पीड़ा है ?
a)
खिलौने
b)
वस्त्र
c)
बचपन
d)
चॉकलेट
20.
अगर नन्हें बच्चों को बचपन की सारी सुविधाएँ न मिलें तो उनका जीवन कैसा होगा?
a)
आनंदपूर्ण
b)
निरर्थक
c)
कष्टमय
d)
गंभीर
21.
कवि के अनुसार, किस पर काम का बोझ नहीं डालना चाहिए?
a)
बुजुर्गों पर
b)
बीमारों पर
c)
महिलाओं पर
d)
बच्चों पर
22.
कवि के अनुसार, सबसे भयानक स्थिति क्या है?
a)
जातिगत भेदभाव
b)
ऋण में डूबना
c)
सुविधाएँ होते हुए भी बाल-मजदूरी
d)
इनमें से कोई नहीं
23.
कवि के हताशा और निराशा का कारण क्या है?
a)
बेरोजगारी
b)
गरीबी
c)
बाल-मजदूरी
d)
इनमें से कोई नहीं
24.
किसे काम पर जाता देखकर कवि का मन झल्ला उठता है?
a)
किसानों को
b)
लड़कियों को
c)
बच्चों को
d)
मजदूरों को
25.
गरीबी के कारण बच्चों को कहाँ जाना पड़ रहा है?
a)
काम पर
b)
विद्यालय
c)
शहर
d)
छात्रावास
26.
प्रस्तुत कविता में किस समस्या को उजागर किया गया है?
a)
बाल-विवाह
b)
दहेज़ प्रथा
c)
भ्रष्टाचार
d)
बाल-मजदूरी
27.

बचपन किसके लिए होता है?

a)

सुख और विकास के लिए

b)

काम करने के लिए

c)

नाचने-गाने के लिए

28.
बच्चों को अपने विकास के लिए किसका अवसर मिलना चाहिए?
a)
खेलने-कूदने का
b)
पढ़ने-खेलने का
c)
सोने का
d)
खाने का
29.
बच्चों को काम पर जाता देख कवि के मन में कैसे भाव उमड़ते हैं?
a)
करुणा के
b)
चिंता के
c)
आवेग के
d)
उपर्युक्त सभी
30.
बाल-मजदूरी किसके लिए एक बहुत बड़ी समस्या है?
a)
परिवार के लिए
b)
समाज के लिए
c)
गाँवों के लिए
d)
माता-पिता के लिए
31.
समाज के लिए बाल-मजदूरी क्या है?
a)
अभिशाप
b)
बीमारी
c)
समस्या
d)
इनमें से कोई नहीं