wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

रचना के आधार पर वाक्य - विचार

Total questions: 25

Worksheet time: 13mins

Name
Class
Date
1.

सार्थक शब्द व्याकरण के नियमों में बंँध कर किसकी रचना करते हैं ?

a)

शब्द

b)

वाक्य

c)

वर्ण

d)

पद बंद

2.

वाक्य हमारे किन चीजों को पूर्ण रूप से प्रकट करने में समर्थ होता है ?

a)

संकटों को

b)

खुशियों को

c)

सपनों को

d)

मनोभावों को

3.

सामान्य वाक्य में कर्ता कर्म और क्रिया किस क्रम में होते हैं ?

a)

एक निश्चित क्रम

b)

अनिश्चित क्रम

c)

अव्यवस्थित क्रम

d)

किसी भी क्रम में नहीं

4.

वाक्य के मुख्य रूप से कितने अंग होते हैं ?

a)

एक अंग

b)

दो अंक

c)

तीन अंग

d)

एक भी नहीं

5.

वाक्य में जिस अंग के बारे में कुछ कहा जाए उसे क्या कहते हैं ?

a)

उपवाक्य

b)

प्रधान वाक्य

c)

उद्देश्य

d)

विधेय

6.

वाक्य में उद्देश्य के बारे में जो कुछ कहा जाए, उसे क्या कहते हैं ?

a)

उद्देश्य

b)

विधेय

c)

उद्देश्य का विस्तार

d)

विधेय का विस्तार

7.

वाक्य हमारे किन चीजों को पूर्ण रूप से प्रकट करने में समर्थ होता है ?

a)

संकटों को

b)

खुशियों को

c)

सपनों को

d)

मनोभावों को

8.

अर्थ के आधार पर वाक्य के कितने भेद हैं ?

a)

दो

b)

चार

c)

छह

d)

आठ

9.

रचना के आधार पर वाक्य के कितने प्रकार हैं ?

a)

एक

b)

दो

c)

तीन

d)

चार

10.

जिन वाक्यों में केवल एक उद्देश्य तथा एक ही विधेय होता है, उन्हें क्या कहते हैं ?

a)

सरल

b)

संयुक्त

c)

मिश्रित

d)

इनमें से कोई नहीं

11.

जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक उपवाक्य और, किंतु, परंतु, तथा, या आदि समुच्चयबोधक अव्यय से जुड़े हैं, उन्हें क्या कहते हैं ?

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

d)

उपवाक्य

12.

जिन वाक्यों में एक मुख्य उपवाक्य और अन्य उपवाक्य उस पर आश्रित हो, उसे क्या कहते हैं ?

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

d)

प्रधान वाक्य

13.

विशाल और तमन्ना खेलने गए ।

रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

14.

मुझे पता था कि वह नहीं आएगा।

रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

15.

मैं ज्यों - ज्यों बड़ा होता गया, घर से मेरा संबंध टूटता गया।

रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

16.

रचना के आधार पर निम्नलिखित में संयुक्त वाक्य पहचानिए

a)

शाम होते ही वह चला गया।

b)

शाम हुई और वह चला गया।

c)

जैसे ही शाम हुई वह चला गया।

17.

बस इस तरह चलती रहे तो हम समय पर नहीं पहुंँच पाएंँगे ।

रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

18.

वह दौड़ना चाहता था किंतु उसके पैर में चोट लगी थी।

रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

19.

माता जी नाराज ही नहीं बल्कि दुखी भी हैं।

रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

20.

दो या दो से अधिक उपवाक्य में जिस उपवाक्य की क्रिया मुख्य होती है उसे क्या कहते हैं ?

a)

प्रधान उपवाक्य

b)

आश्रित उपवाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

21.

जिस उपवाक्य की क्रिया पूरे वाक्य को सरल वाक्य में बदलते समय कुछ बदल जाती है, उसे क्या कहते हैं ?

a)

प्रधान उपवाक्य

b)

आश्रित उपवाक्य

c)

सरल वाक्य

22.

रचना के आधार पर किंतु, परंतु, बल्कि योजक शब्द किस प्रकार के वाक्य में प्रयोग होते हैं ?

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

23.

सरल वाक्य में बदलिए

जिस चोर ने चोरी की थी, वह पकड़ा गया।

a)

चोर ने चोरी की और पकड़ा गया।

b)

चोरी करने वाला चोर पकड़ा गया।

c)

चोर चोरी नहीं कर सका इसलिए पकड़ा गया।

d)

चोर चुराना ही नहीं जानता था।

24.

मिश्रित वाक्य में बदलिए

गाड़ी स्टेशन पर रुकी और हम उतर गए।

a)

गाड़ी स्टेशन पर रुकी इसलिए हम उतर गए।

b)

गाड़ी स्टेशन पर रुकी किंतु हम नहीं उतरे।

c)

जैसे ही गाड़ी स्टेशन पर रुकी, हम उतर गए।

25.

सरल वाक्य में बदलिए

गार्ड ने हरी झंडी दिखाई और गाड़ी चल पड़ी।

a)

गार्ड ने हरी झंडी दिखाई परंतु गाड़ी नहीं चली।

b)

गार्ड के हरी झंडी दिखाते ही गाड़ी चल पड़ी।

c)

जब गार्ड ने हरी झंडी दिखाई तो गाड़ी चल पड़ी।