Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

वाक्य रूपांतरण -रचना के आधार पर

Total questions: 10

Worksheet time: 4mins

Name
Class
Date
1.

'जैसा करोगे वैसा भरोगे|' रचना के आधार पर वाक्य भेद है-

a)

इच्छावाचक वाक्य

b)

सरल वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

संयुक्त वाक्य

2.

'जब शाम हो तब लौट आना|' सरल वाक्य में बदलिए -

a)

शाम होते ही घर आ जाना|

b)

शाम में लौट आना|

c)

जैसे ही शाम हो वैसे ही लौट आना|

d)

उपर्युक्त कोई नहीं|

3.

'आज धूप निकलने की संभावना है|' इस वाक्य का मिश्र वाक्य होगा -

a)

आज धूप निकल सकती है|

b)

आज धूप और बारिश आने की संभावना है|

c)

संभावना है कि आज धूप और बारिश आएगी|

d)

संभावना है कि आज धूप निकले|

4.

'कक्षा ऐसी जगह नहीं है जहाँ बच्चे खेलें|' रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए -

a)

सरल वाक्य

b)

समूह वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

संयुक्त वाक्य

5.

इनमें से कौन सा वाक्य सरल वाक्य नहीं है ?

a)

वह लंबा लड़का है।

b)

बच्चे को शिक्षक ने डाँटा था।

c)

वह जो लाल कपड़े वाला आदमी है कहीं जा रहा है।

d)

लाल कपड़े वाला आदमी कहीं जा रहा है|

6.

निम्नलिखित वाक्यों में से संयुक्त वाक्य है-

a)

परिश्रम करने से सफलता मिली।

b)

क्योंकि उसने परिश्रम किया उसे सफलता मिली।

c)

उसने परिश्रम किया और उसे सफलता मिली।

d)

परिश्रम करने वाले ने सफलता प्राप्त की।

7.

इनमें से सरल वाक्य है -

a)

मैंने अपना परीक्षा फल देखा और मैं खुश हो गया |

b)

अपना परीक्षा फल देखते ही मैं खुश हो गया |

c)

जब मैंने अपना परीक्षा फल देखा तो मैं खुश हो गया |

d)

इनमे से कोई नहीं

8.

इनमें से कौन सा मिश्र वाक्य नहीं है ?

a)

माता -पिता की सेवा करनेवाली संतान आदर्श होती है |

b)

वह संतान जो अपने माता-पिता की सेवा करती है, आदर्श होती है |

c)

जो अपने माता-पिता की सेवा करती है वह संतान आदर्श होती है |

d)

आदर्श संतान वही है जो अपने माता-पिता की सेवा करती है |

9.

मिश्र वाक्य को संयुक्त वाक्य में अथवा संयुक्त को सरल में बदलने की प्रक्रिया को कहते हैं -

a)

वाक्य निर्माण

b)

वाक्य संश्लेषण

c)

वाक्य प्रक्रिया

d)

वाक्य रूपांतरण

10.

'राम घर गया|उसने माँ को देखा|'का संयुक्त वाक्य बनेगा -

a)

राम घर गया और उसने माँ को देखा |

b)

जब राम घर गया तब उसने माँ को देखा |

c)

राम ने घर जाकर माँ को देखा |

d)

इनमें से कोई भी नहीं |