NEW
Font size
Worksheetsनीलकंठ
Total questions: 15
Worksheet time: 8mins
मोर- मोरनी के नाम किस आधार पर रखे गए थे
नीलकंठ उसकी नीली गर्दन के कारण, लेखिका को राधा नाम पसंद था इसीलिए राधा नाम रखा गया।
मोर की आँखें नीलीं थी इसीलिए नीलकंठ, राधा- कृष्णा के नाम पर मोरनी का नाम रखा गया राधा
नीली गर्दन के आधार पर रखा गया नाम नीलकंठ ,
नीलकंठ की छाया की तरह हमेशा उसके साथ रहती थी इसीलिए मोरनी का नाम रखा गया राधा
उपर्युक्त सभी विकल्प सही हैं ।
जाली के बड़े घर में पहुंचने पर मोर के बच्चों का किस प्रकार स्वागत हुआ ?
जैसे नववधू का होता है l
जैसे कक्षा में किसी बच्चे का स्वागत किया जाता है l
जैसे खेल के मैदान में नए खिलाड़ी का स्वागत किया जाता है l
जैसे कार्यालय में किसी नए अधिकारी का स्वागत किया जाता है l
लेखिका को नीलकंठ की कौन-कौन सी चेष्टाएँ बहुत भाती थीं ?
नीलकंठ का गर्दन ऊँची करके देखना
उसका गर्दन झुका कर दाना चुगना और पानी पीना
गर्दन तिरछी कर के शब्द सुनना
उपर्युक्त सभी
आनंद -उत्सव की रागिनी में बेमेल स्वर कैसे बज उठा ?
जब एक साँप जाली घर में आया
जब नीलकंठ और राधा तस्वीर में जड़े प्रेम की तरह नजर आ रहे थे
जब मोरनी कुब्जा ,स्वस्थ होकर जाली घर में आई
जब शंकरगढ़ के चिड़ीमार ने मोर और मोरनी को बेचा
किस ऋतु में नीलकंठ के लिए जाली घर में बंद रहना असहनीय था ?
शरद ऋतु में
वर्षा ऋतु में
ग्रीष्म ऋतु में
वसंत ऋतु में
नीलकंठ ने खरगोश के बच्चे को साँप से कैसे बचाया ?
उसके फन पर डंडों से प्रहार करके
उसे अपने पंजों से दबाकर फिर अपनी चोंच से उसके फन पर प्रहार करके
अपने पंखों से उसके फन पर प्रहार करके
अपनी हथेली से उसके फन पर प्रहार करके
नीलकंठ की विशेषताओं के बारे में गलत विकल्प चुनिए-
नीलकंठ बहुत साहसी था
नीलकंठ बहुत दयालु था
वह मददगार नहीं था
वह बहुत सतर्क था
मैं अपने शॉल में लपेटकर उसे संगम ले गई - प्रस्तुत कथन में ,'मैं ' और 'उसे ' सर्वनाम किसके लिए प्रयुक्त किया गया है
मैं लेखिका के लिए और उसे कुब्जा के लिए
मैं लेखिका के लिए और उसे राधा के लिए
मैं लेखिका के लिए और उसे नीलकंठ के लिए
मैं लेखिका के लिए और उसे गिल्लू के लिए
कुब्जा की मित्रता, जाली घर में किसी के भी साथ क्यों नहीं हुई थी-
वह सिर्फ नीलकंठ के साथ रहना चाहती थी
वह किसी को भी नीलकंठ के पास नहीं आने देना चाहती थी
वह लड़ाकू स्वभाव की थी
उपर्युक्त सभी
बड़े मियाँ के भाषण की तुलना किससे की गई है?
तूफ़ान मेल से।
सामान्य ट्रेन से
चिड़ीमार से
ड्राइवर से ।
लेखिका ने मोर के बच्चों को कितने रुपए में खरीदा ?
पच्चीस रुपए में
तीस रुपए में
पैंतीस रुपए में
चालीस रुपए में
मोर के दोनों बच्चों को चिड़ीमार कहाँ से पकड़कर लाया था?
पिथौरागढ़ से
शंकरगढ़ से।
रायगढ़ से
रामगढ़ से
दोनों शावकों ने आरंभ में कहाँ रहना शुरू किया?
मेज़ के नीचे
रद्दी की टोकरी में
अलमारी के पीछे
पिंजरे में।
विदेशी महिलाएँ नीलकंठ को परफैक्ट---------- कहती थीं l
'सुपरमैन '
'बैटमैन'
‘जेंटिलमैन’
'स्पाइडर मैन'
कुब्जा के जीवन का अंत हुआ-------
कजली के दो दाँत उसकी गरदन पर लगने से
उजली के दो दाँत उसकी गरदन पर लगने से
काली के दो दाँत उसकी गरदन पर लगने से
लिली के दो दाँत उसकी गरदन पर लगने से
