Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

मुहावरे

Total questions: 10

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

“पैसा तो ...................... है, प्रतिष्ठा अर्जित करनी चाहिए|”उचित मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति करें।

a)

अंधे की लाठी

b)

अंगद का पाँव

c)

हाथ का मैल

d)

पत्थर की लकीर

2.

‘जले पर नमक छिड़कना’ मुहावरे का अर्थ है -

a)

कष्ट में और अधिक कष्ट देना

b)

जले स्थान को धोना

c)

जले स्थान पर दवा लगाना

d)

विपत्ति में पड़ना

3.

“ छोटा भाई जब कक्षा में अव्वल आया तो उसके ..................|” उपयुक्त मुहावरे से रिक्त-स्थान की पूर्ति कीजिए।

a)

दिमाग होना

b)

सिर पर नंगी तलवार लटकना

c)

पाँव ज़मीन पर न पड़ना

d)

आँखें फोड़ना

4.

“आसमान टूट पड़ना” मुहावरे का अर्थ है -

a)

पानी बरसना

b)

बादल फटना

c)

बड़ी विपत्ति आ पड़ना

d)

संकट टल जाना

5.

इस नौकरी को पाने के लिए मुझे बहुत ------ पड़े I

a)

पापड़ बेलना

b)

चापलूसी करना

c)

भाग दौड़ करना

d)

कुछ न करना

6.

"दिल में उतर जाना " मुहावरे का सही अर्थ है -

a)

दिल में चाहना

b)

मन में समा जाना

c)

दिल गिर जाना

d)

बुरा लगना

7.

सच्चे शूरवीर देश की रक्षा में प्राणों की ______________ है I( उपयुक्त मुहावरा भरकर वाक्य पूरा करें-)

a)

बाज़ी लगा देते हैं

b)

जान लगा देते हैं

c)

ताकत लगा देते हैं

d)

आहुति लगा देते हैं

8.

इनमें से कौन सा मुहावरा क्रोध से संबंधित नहीं है ?

a)

आग बबूला होना

b)

लाल पीला होना

c)

आँखें खुलना

d)

आँखों में खून उतरना

9.

इनमें से किस मुहावरे का अर्थ परिश्रम से संबंधित है ?

a)

कफ़न सिर पर बाँधना

b)

आसमान सिर पर उठाना

c)

आँखें लाल होना

d)

आकाश-पाताल एक करना

10.

'चिराग तले अँधेरा' मुहावरे का अर्थ है -

a)

दिया नहीं जलना

b)

चिराग में तेल नहीं होना

c)

महत्त्वपूर्ण स्थान पर ही दोष होना

d)

इनमें से कोई नहीं