wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

कितनी ज़मीन

Total questions: 11

Worksheet time: 6mins

Name
Class
Date
1.

लबादा का अर्थ-

a)

बुरा

b)

मूर्खता

c)

चोगा

d)

गंतव्य

2.

कोल जाति के लोगों का रहन-सहन कैसा था?

a)

फ़ैनसी कपड़े और ठाठ के सामान

b)

वह पढ़ें लिखे नहीं थे

c)

वह बड़े शहर में रहते थे और तमाशे-थियेटर का मज़ा लेते थे।

d)

वह सिरकी के तंबू में रहते थे।

3.

सरदार ने ज़मीन खरीदने की क्या शर्त रखी?

a)

रात भर में जितनी ज़मीन चल ले वो दीना की।

b)

जितनी ज़मीन एक दिन में चल कर नाप ले वो दीना की और एक दिन के एक हजार रुपए।

c)

जितनी ज़मीन दो दिनों में चल कर नाप ले वो दीना की और एक दिन के एक हजार रुपए।

d)

जितनी ज़मीन एक दिन में चल कर नाप ले वो दीना की और एक दिन के तीन हजार रुपए।

4.

दीना रात भर ज़मीन के खरीद के बारे में क्या सोचता रहा?

a)

उसने सोचा कि दस कि.मी तो एक दिन में वह चल ही लेगा। जितनी ज़मीन उसे मिलेगी वो बटाई के लिए दे देगा।

b)

उसने सोचा कि बीस कि.मी तो एक दिन में वह चल ही लेगा। उसमे से चुनी हुई उम्दा ज़मीन बेच देगा।

c)

उसने सोचा कि साठ कि.मी तो एक दिन में वह चल ही लेगा। उसमें से घटिया ज़मीन पे अपना फार्म बनाएगा।

d)

उसने सोचा कि साठ कि.मी तो एक दिन में वह चल ही लेगा। उसमे से घटिया वाली बेच देगा या किराए पर दे देगा और उम्दा ज़मीन पर फार्म बनाएगा।

5.

छोटी बहन का कस्बे में सौदागर से विवाह हुआ था।

a)

सही

b)

गलत

6.

दीना ने ज़मीन नापने से पहले क्या तैयारी की?

a)

रोयेंदार टोपी पहनी, चाय पी और हल लेकर निकल पड़ा।

b)

अंगोछे में रोटी रखी, आस्तीने चढ़ाई, पानी का बंदोबस्त किया और आदमी से फावड़ा लेकर निकल गया।

c)

बस फावड़ा लेकर निकल गया।

7.

हसरत का अर्थ-

a)

लालसा

b)

बयाना

c)

घास-फूस का छप्पर

d)

घटिया

8.

रिक्त स्थान भरो-

वह अपने खेतों की तरफ जाता, _______ फ़सल को निहारता, हरी घास की_______पर नज़र फैलाता तो उसका मन हर्ष से भर जाता।

a)

चरागाहों, लहलहाती

b)

अछूती, चरागाहों

c)

लहलहाती, चरागाहों

9.

एक दिन दीना के घर अपने घोड़े के दाने-पानी के लिए कौन आया?

a)

परदेशी किसान

b)

एक सौदागर

c)

लेव तोलस्तोय

d)

कोल जाति के लोग

10.

दीना ने दरिया सतलुज के पास कितनी ज़मीन ली?

a)

दो सौ एकड़

b)

एक सौ एकड़

c)

चार सौ एकड़

d)

छह सौ एकड़

11.

कितनी ज़मीन का लेखक कोन है?

a)

सुदर्शन

b)

सुभद्रा कुमारी चौहान

c)

हरिकृष्ण प्रेमी

d)

लेव तोलस्तोय