Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

क्रिया 08 May

Total questions: 43

Worksheet time: 14mins

Name
Class
Date
1.
 किस वाक्‍य में प्रेरणार्थक क्रिया है?
a)
(A) लड़का बहुत पढ़ रहा है
b)
(B) किसान खेत के सूखे पेड़ कटवा चुका है
c)
(C) आप बहुत ईमानदार है
d)
(D) मेरे घर की छत टपकती है
2.
→ सकर्मक क्रिया वाला वाक्‍य छाँटिए –
a)
(A) राजू सदा रोता रहता है
b)
(B) हरीश बस पर चढ़ गया
c)
(C) कैलाश छत से गिर पड़ा
d)
(D) सतीश ने केले खरीदे
3.
→ ‘द्विकर्मक क्रिया में …………।’ रिक्‍त स्‍थान भरिए –
a)
(A) प्रथम कर्म अप्राणीवाचक होता है और द्वितीय प्राणीवाचक होता है
b)
(B) प्रथम कर्म प्राणीवाचक होता है और द्वितीय कर्म अप्राणीवाचक होता है
c)
(C) प्रथम और द्वितीय कर्म अप्राणीवाचक होते है
d)
(D) प्रथम और द्वितीय कर्म प्राणीवाचक होते है
4.
→ जिस विकारी शब्‍द के प्रयोग से हम किसी वस्‍तु के विषय में कुछ विधान करते है, उसे कहते हैं –
a)
(A) संज्ञा
b)
(B) सर्वनाम
c)
(C) क्रिया
d)
(D) विशेषण
5.
→ किस वाक्‍य में ‘सकर्मक’ क्रिया नहीं है?
a)
(A) बच्‍चे फिल्‍म देख रहे है
b)
(B) रजत दूध पी रहा है
c)
(C) मनीषा ने कार खरीदी
d)
(D) मोर नाचता है
6.
→ किस क्रमांक में प्रेरणार्थक क्रिया है?
a)
(A) अध्‍यापक ने छात्रों से पुस्‍तक पढ़वायी
b)
(B) उसने पढ़कर भोजन किया
c)
(C) रमेश सो चुका है
d)
(D) सीमा नृत्‍य करती है
7.
→ किस वाक्‍य में अकर्मक क्रिया है?
a)
(A) ठूँठ खड़ा है
b)
(B) हम सिनेमा देखते है
c)
(C) रमेश सो चुका है
d)
(D) सीता नृत्‍य करती है
8.
→ ‘संजय बहुत देर से टहल रहा है’ में कौनसी क्रिया है?
a)
(A) सकर्मक क्रिया
b)
(B) अकर्मक क्रिया
c)
(C) प्रेरणार्थक क्रिया
d)
(D) संयुक्‍त क्रिया
9.
→ कौन-सा क्रम सही नहीं है?
a)
(A) मुकेश खाना पकवाता है – प्रेरणार्थक क्रिया
b)
(B) घोड़ा सड़क पर खड़ा है – अकर्मक क्रिया
c)
(C) पुलिस ने चोर को पकड़वाया – अकर्मक क्रिया
d)
(D) माधुरी पुस्‍तक पढ़ती है – सकर्मक क्रिया
10.
→ किस क्रम में सकर्मक क्रिया नहीं है?
a)
(A) सोहन ने रोटी खाई
b)
(B) महेन्‍द्र ने पाठ पढ़ा
c)
(C) रणबीर बहुत देर से टहल रहा है
d)
(D) उसने कृष्‍ण को बुलाया
11.
→ किस क्रम में संरचना की दृष्टि से क्रिया का भेद नहीं है?
a)
(A) नामधातु क्रिया
b)
(B) प्रेरणार्थक क्रिया
c)
(C) सकर्मक क्रिया
d)
(D) संयुक्‍त क्रिया
12.
→ ‘जब दो या दो से अधिक क्रियाएँ मिलकर किसी पूर्ण क्रिया को बनाती है’ तब कौनसी क्रिया कहलाती है?
a)
(A) सकर्मक क्रिया
b)
(B) अकर्मक क्रिया
c)
(C) संयुक्‍त क्रिया
d)
(D) प्रेरणार्थक क्रिया
13.
→ किस क्रम में प्रेरणार्थक क्रिया है?
a)
(A) रमा ने राधा से पत्र लिखवाया
b)
(B) युवक टहल रहा है
c)
(C) राम ने अमरूद खरीदे
d)
(D) रमजाने रोजे रखता है
14.
→ किस क्रम में अकर्मक क्रिया नहीं है?
a)
(A) युवक टहल रहा है
b)
(B) रमेश ने मुझे पत्र लिखा
c)
(C) हरदेव सोता है
d)
(D) शेखर कार में चलता है
15.
→ ‘कमला ने शांति को पुस्‍तक दी’ में कौनसी क्रिया है?
a)
(A) अकर्मक क्रिया
b)
(B) भविष्‍यत् कालीन क्रिया
c)
(C) संयुक्‍त क्रिया
d)
(D) पूर्ण द्विकर्मक क्रिया
16.
→ कौन-सा क्रम सही नहीं है?
a)
(A) मामा ने मुझे साड़ी दी – द्विकर्मक क्रिया
b)
(B) चिड़िया उड़ रही है – अकर्मक क्रिया
c)
(C) वह चालाक निकला – सकर्मक क्रिया
d)
(D) पुलिस ने चोर पकड़वाया – प्रेरणार्थक क्रिया
17.
→ निम्‍नलिखित वाक्‍यों में किस वाक्‍य में क्रिया अकर्मक नहीं है?
a)
(A) जंगल में हिरण दौड़ रहे है।
b)
(B) छोटे बच्‍चे बात-बात पर रोते रहते है।
c)
(C) सुनीता ने अपने पिताजी से फोन करवाया।
d)
(D) आलसी बच्‍चे देर तक सोते रहते है।
18.
→ अकर्मक क्रिया के कितने भेद होते है?
a)
(A) तीन
b)
(B) दो
c)
(C) चार
d)
(D) पाँच
19.
→ कर्म के आधार पर क्रिया कितने प्रकार की होती है?
a)
(A) चार
b)
(B) सात
c)
(C) पाँच
d)
(D) दो
20.
→ किसी पूर्ण क्रिया के पहले आने वाली अन्‍य क्रिया को कहते है?
a)
(A) पूर्वकालिक क्रिया
b)
(B) संयुक्‍त क्रिया
c)
(C) नामधातु क्रिया
d)
(D) अपूर्ण क्रिया
21.
→ किस वाक्‍य में सकर्मक क्रिया नहीं है?
a)
(A) सीता भोजन बना रही है।
b)
(B) टैगोर ने गीतांजलि लिखी।
c)
(C) रमेश रोज पढ़ते जाता है।
d)
(D) बच्‍चा फल तोड़ रहा है।
22.
→ इनमें से किस वाक्‍य में ‘सकर्मक क्रिया’ है?
a)
(A) छोटा बच्‍चा खिलखिलाकर हँसा।
b)
(B) बच्‍चे छत पर पतंग पड़ा रहे हैं।
c)
(C) छात्र मैदान में दौड़ रहे हैं।
d)
(D) मैं रोज टहलता हूँ।
23.
→ ‘ललित आम खाता है।’ इस वाक्‍य में क्रिया का कौनसा रूप प्रयुक्‍त हुआ है?
a)
(A) अकर्मक
b)
(B) प्ररेणार्थक
c)
(C) पूर्वकालिक
d)
(D) सकर्मक
24.
→ इनमें से किस वाक्‍य में ‘सकर्मक क्रिया’ नहीं है?
a)
(A) मैंने उसे एक पुस्‍तक दी।
b)
(B) रमा पत्र लिख रही है।
c)
(C) सोहन देर तक सोता है।
d)
(D) विद्यार्थी कक्षा में पढ़ रहे हैं।
25.
→ इनमें से किस वाक्‍य में ‘अकर्मक क्रिया’ है?
a)
(A) मोर नाच रहे हैं।
b)
(B) चिड़िया दाना चुग रही है।
c)
(C) पशु मैदान में चर रहे हैं।
d)
(D) अध्‍यापक बच्‍चों को पढ़ा रहे हैं।
26.
→ क्रिया कितने प्रकार की होती है?
a)
(A) चार
b)
(B) सात
c)
(C) पाँच
d)
(D) दो
27.
→ पूर्वकालिक क्रिया का उदाहरण है?
a)
(A) निशीय पानी पीकर दौड़ते चला गया।
b)
(B) दिनेश लड़कियों को पढ़ाता है।
c)
(C) चोर भाग गया।
d)
(D) राम बैठा है।
28.
→ निम्‍नलिखित में ‘सकर्मक क्रिया’ कौन-सी है?
a)
(A) हँसना
b)
(B) रोना
c)
(C) लिखना
d)
(D) उठना
29.
→ ‘द्विकर्मक क्रिया’ प्रयुक्‍त हुई हैं?
a)
(A) पत्रकार ने समाचार लिखा।
b)
(B) अध्‍यापक ने छात्र को पुस्‍तक पढ़ाई।
c)
(C) वह दूसरी बार भोजन कर रहा है।
d)
(D) वह अंग्रेजी फिल्‍म देख रहा है।
30.
→ इनमें से किस वाक्‍य में ‘अकर्मक क्रिया’ प्रयुक्‍त हुई है?
a)
(A) लड़का पत्र लिख रहा है
b)
(B) वह पढ़ रहा है
c)
(C) बच्‍ची सो रही है
d)
(D) बच्‍चे केले खा रहे हैं
31.
→ ‘कमला ने शांति को पुस्‍तक दी’ में कौनसी क्रिया है?
a)
(A) अकर्मक क्रिया
b)
(B) भविष्‍यत्कालीन क्रिया
c)
(C) संयुक्‍त क्रिया
d)
(D) पूर्ण द्विकर्मक क्रिया
32.
→ किस वाक्‍य में अकर्मक क्रिया है?
a)
(A) ठूँठ खड़ा है
b)
(B) हम सिनेमा देखते है
c)
(C) रमेश सो चुका है
d)
(D) सीता नृत्‍य करती है
33.
→ कौन-सा क्रम सही नहीं है?
a)
(A) मामा ने मुझे साड़ी दी – द्विकर्मक क्रिया
b)
(B) चिड़िया उड़ रही है – अकर्मक क्रिया
c)
(C) वह चालाक निकला – सकर्मक क्रिया
d)
(D) पुलिस ने चोर पकड़वाया – प्रेरणार्थक क्रिया
34.
→ ‘ललित आम खाता है।’ इस वाक्‍य में क्रिया का कौनसा रूप प्रयुक्‍त हुआ है?
a)
(A) अकर्मक
b)
(B) प्रेरणार्थक
c)
(C) पूर्वकालिक
d)
(D) सकर्मक
35.
→ संयुक्‍त क्रिया का उदाहरण कौनसा वाक्‍य है?
a)
(A) रस्‍सी जल गई
b)
(B) सीता पढ़ रही है
c)
(C) तुम प्रतिदिन पढ़ने आया करो
d)
(D) बच्‍चा सोता है
36.
→ ‘जब दो या दो से अधिक क्रियाएँ मिलकर किस पूर्ण क्रिया को बनाती है’ तब कौनसी क्रिया कहलाती है?
a)
(A) सकर्मक क्रिया
b)
(B) अकर्मक क्रिया
c)
(C) संयुक्‍त क्रिया
d)
(D) प्रेरणार्थक क्रिया
37.
→ ‘वह घर पहुँच गया’ इस वाक्‍य में ‘पहुँच गया’ निम्‍नलिखित में से किस क्रिया का उदाहरण होती है?
a)
(A) प्रेरणार्थक क्रिया
b)
(B) पूर्वकालिक क्रिया
c)
(C) द्विकर्मक क्रिया
d)
(D) संयुक्‍त क्रिया
38.
→ जहाँ एक क्रिया के समाप्‍त होने के तुरन्‍त बाद दूसरी पूर्ण क्रिया के होने का बोध होता है (जैसे – दिनेश पढ़कर सोया) वहाँ पहली क्रिया को कहते हैं?
a)
(A) तात्‍कालिक क्रिया
b)
(B) पूर्वकालिक क्रिया
c)
(C) पूर्ण कालिक क्रिया
d)
(D) क्रियार्थक क्रिया
39.
→ इनमें से किस वाक्‍य में ‘पूर्व कालिक’ क्रिया है?
a)
(A) ठोकर लगते ही लड़का गिर पड़ा।
b)
(B) वह चाय पीकर घूमने जाता है।
c)
(C) विद्यार्थी आयें तो कक्षा लगे।
d)
(D) निरपराध को डाँटते शर्म नहीं आती?
40.
→ निम्‍नलिखित में से किस वाक्‍य में अकर्मक क्रिया नहीं हैं?
a)
(A) वह कहां रहते हैं?
b)
(B) मामी ने पके-पके आम तोड़ें।
c)
(C) तुम अभी चले जाओ।
d)
(D) मैं उदयपुर पहुँच गया।
41.
→ निम्‍न में से किस वाक्‍य में अकर्मक क्रिया है?
a)
(A) पक्षी उड़ रहे हैं।
b)
(B) चि‍ड़िया दाना चुग रही है।
c)
(C) पशु मैदान में चर रहे हैं।
d)
(D) गुरु जी ने छात्रों से पाठ पढ़वाया।
42.
→ निम्‍नांकित में से किस वाक्‍य में पूर्वकालिक क्रिया का प्रयोग है –
a)
(A) राधा कृष्‍ण से पत्र लिखवा रही है।
b)
(B) भूखे को रोटी खिलाओ।
c)
(C) आप मुझे बोलने दीजिए।
d)
(D) भीम दुर्योधन की छाती पर चढ़ बैठा।
43.
→ ‘बच्‍चे खेल रहे थे।’ इस वाक्‍य में है?
a)
(A) नित्‍यता बोधक पक्ष
b)
(B) प्रगति बोधक पक्ष
c)
(C) पूर्णता बोधक पक्ष
d)
(D) सातत्‍य बोधक पक्ष