NEW
Font size
Worksheetsमुहावरे
Total questions: 20
Worksheet time: 10mins
प्रश्न-1 एक - और - एक ग्यारह होना ' मुहावरे का सही अर्थ चुनिए -
बुरी तरह हारना
एकता में बल
घबरा जाना
पछताना
प्रश्न2-'अंगारे उगलना' मुहावरे का सही अर्थ चुनिए -
थक जाना
साफ़ इनकार करना
मूर्ख
कठोर वचन कहना
प्रश्न3-'अंधे की लकड़ी 'मुहावरे का सही अर्थ चुनिए -
सोच विचारकर उपाय ढूँदना
एकमात्र सहारा
थक जाना
पूरी कोशिश करना
प्रश्न4- 'आँखे दिखाना 'मुहावरे का सही अर्थ है -
अनदेखा करना
बहुत प्यारा
क्रोध प्रकट करना
अपने वश में करना
प्रश्न 5 - 'उल्टी-सीधी सुनाना' मुहावरे का सही अर्थ है -
पूरी कोशिश करना
सब कुछ नष्ट कर देना
बुरा - भला कहना
धोखेबाज
प्रश्न 6 - 'कान पर जूँ न रेंगना' मुहावरे का सही अर्थ बताइए -
क्रोध पी जाना
असर न होना
गड़बड़ होना
भाग जाना
प्रश्न 7- ' दाँतों तले उँगली दबाना' मुहावरे का सही अर्थ चुनिए -
निश्चित होना
गड़बड़ होना
हैरान होना
असर न होना
प्रश्न 8 - 'लोहे के चने चबाना' मुहावरे का सही अर्थ चुनिए -
डर के कारण दबकर रहना
लज्जित होना
कठिन काम करना
हरा देना
प्रश्न 9 'आसमान सिर पर उठाना' मुहावरे का सही अर्थ है -
अनदेखा करना
होश आना
पूरी कोशिश करना
बहुत शोर करना
प्रश्न 10 - 'कंधे से कंधा मिलाना' मुहावरे का सही अर्थ चुनिए -
थक जाना
धोखेबाज
सहयोग करना
बहुत ऊँचा होना
प्रश्न 11 - 'दाँतपीसना' मुहावरे का सही अर्थ है-
हार जाना
गुस्सा करना
तंग करना
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 12 -' मुँह की खाना 'मुहावरे का सही अर्थ बताइए -
भाग जाना
हार जाना
तंग करना
लड़ाई करना
प्रश्न13- 'अक्ल का दुश्मन' मुहावरे का सही अर्थ है-
तंग करना
हार जाना
मूर्ख होना
गुस्सा करना
प्रश्न14- 'आँखें खुलना' मुहावरे का सही अर्थ है -
नींद से जगना
वास्तविकता का पता चलना
बहुत परिश्रम करना
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 15 -'नाक में दम करना'मुहावरे का अर्थ है -
मूर्ख होना
ठंड लगना
तंग करना
पसीना आना
प्रश्न 16 -' प्राण सूखना' मुहावरे का सही अर्थ है-
मुँह से आवाज न निकलना
बहुत अधिक डर जाना
बहुत ज्यादा परिश्रम करना
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न17 -' घिग्घी बँध जाना' मुहावरे का सही अर्थ है .
मुँह से आवाज न निकलना
डर जाना
भेद खुलना
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 18 - 'निन्यानवे के फेर में पड़ना'मुहावरे का सही अर्थ है-
भाग जाना
बहुत सुगम कार्य
कमाने में व्यस्त होना
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 19 -"बाएँ हाथ का खेल' मुहावरे का अर्थ है -
बहुत सुगम कार्य
डरावना कार्य
तंग करना
गुस्सा करना
प्रश्न 20'- ' कलई खुलना' मुहावरे का सही अर्थ है-
भेद खुलना
हार जाना
हाथ टूटना
इनमें से कोई नहीं
