wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

गिल्लू

Total questions: 13

Worksheet time: 9mins

Name
Class
Date
1.

गिल्लू का प्रिय खाद्‍य क्या था ?

a)

बादाम

b)

काजू

c)

बिस्कुट

d)

अखरोट

2.

लेखिका ने गिल्लू का उपचार कैसे किया ?

a)

पेंसिलिन का मरहम लगाया

b)

पट्टी बाँधी

c)

रुई से रक्त पोंछा

d)

घाव पर पानी डाला

3.

गिलहरियों का जीवन काल (a)   वर्ष का होता है।

4.

क्या जानवरों को पालना उचित होता है ?

a)

हाँ

b)

नहीं

c)

यदि उनका खयाल रखा जाए तो

d)

कुछ कह नहीं सकते

5.

कौए को समादरित कहा गया है, क्योंकि ---

a)

सब उसका आदर करते हैं।

b)

सब उसका अनादर करते हैं।

c)

लोग मानते हैं कि पितर पक्ष में उनके पूर्वज कौए के रूप में आते हैं।

d)

लोग मानते हैं कि कौए ईश्वर का रूप होते हैं।

6.

लेखिका को विश्वास है कि गिल्लू ---

a)

फिर से जन्म लेगा।

b)

वह सोनजुही के फूल के रूप में प्रकट होगा।

c)

अब कभी नहीं आएगा।

d)

जीवित है।

7.

गिल्लू लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए --

a)

अपने झूले में बैठता था।

b)

काजू खाता था।

c)

लेखिका के पैर से सिर तक दौड़ लगाता था।

d)

उसके पास बैठ जाता था।

8.

गिल्लू खाना कैसे खाता था?

a)

अपने झूले में बैठ कर

b)

मेज पर बैठ कर

c)

लेखिका की थाली के पास बैठकर

d)

लेखिका की थाली में बैठकर

9.

'सूर्य की पहली किरण के साथ गिल्लू किसी और जीवन में जागने के लिए सो गया।" का अर्थ है--

a)

सुबह होते ही जब सब जागते हैं, तो गिल्लू सदा के लिए सो गया। ( मर गया)

b)

सुबह के समय गिल्लू सो जाता था।

c)

सुबह होते ही गिल्लू गिलहरी के रूप में मर गया परंतु अब वह किसी और रूप में जन्म लेगा।

d)

गिल्लू और लेखिका दोनों सो गए।

10.

लेखिका ने गिल्लू को मुक्त करने की आवश्यकता क्यों समझी?

a)

वह उससे तंग आ गई थी।

b)

उसे लगा कि अब वह उसकी रक्षा नहीं कर पाएगी।

c)

गिल्लू खिड़की से बाहर की गिलहरियों को देखता रहता था।

d)

लेखिका को लगा कि वह उन गिलहरियों के साथ खेलना चाहता है।

11.

गिल्लू व लेखिका का संबंध --

a)

भाई -बहन जैसा था।

b)

माता और पुत्र जैसा था।

c)

मित्रों जैसा था।

d)

शत्रुओं जैसा था।

12.

इस कहानी से लेखिका के विषय में क्या पता चलता है?

a)

वह दयालु थी

b)

पशु पक्षियों से प्रेम करती थी।

c)

निर्दयी थी

d)

क्रूर थी।

13.

आप अपने घर पर कौन-सा जीव पालना चाहेंगे, क्यों ?

4 lines