NEW
Font size
Worksheetsसंज्ञा
Total questions: 10
Worksheet time: 5mins
संज्ञा के कितने भेद होते हैं?
एक
दो
तीन
चार
'मैरी कौम' को आज कौन नहीं जानता? इस कथन में 'मैरी कौम' शब्द संज्ञा का कौन- सा भेद बताता है ?
व्यक्तिवाचक संज्ञा
जातिवाचक संज्ञा
भाववाचक संज्ञा
संख्यावाचक
'बच्ची तितली को देखकर बहुत खुश हुई।' इस वाक्य में 'बच्ची' और 'तितली' शब्द संज्ञा के किस भेद को दर्शाते हैं?
भाववाचक
परिमाणवाचक
व्यक्तिवाचक
जातिवाचक
'नारद मुनि विष्णु भगवान के भक्त हैं।' इस वाक्य में 'नारद मुनि' और 'विष्णु भगवान' शब्द संज्ञा के किस भेद में आते हैं?
भाववाचक संज्ञा
व्यक्तिवाचक संज्ञा
जातिवाचक संज्ञा
भाववाचक और जातिवाचक संज्ञा
'गहने महिलाओं की सुंदरता बढ़ा देते हैं।' इस वाक्य में 'गहने', 'महिलाओं' और 'सुंदरता' शब्द किस संज्ञा भेद के अंतर्गत लिए जाएँगे?
व्यक्तिवाचक और भाववाचक संज्ञा
जातिवाचक और भाववाचक संज्ञा
व्यक्तिवाचक व जातिवाचक संज्ञा
भाववाचक संज्ञा
'कक्षा में पाँच पंखे लगे हैं।' इस वाक्य में 'कक्षा' व 'पंखे' शब्द में संज्ञा का कौन- सा भेद है?
व्यक्तिवाचक संज्ञा
जातिवाचक संज्ञा
भाववाचक संज्ञा
इनमें से कोई नहीं
'आईसक्रीम खाकर और फलों का रस पीकर बच्चे गर्मी के मौसम का मज़ा ले रहे हैं।' इस वाक्य में 'आईसक्रीम' और 'फलों का रस' शब्दों से संज्ञा के किसे भेद का पता चलता है?
व्यक्तिवाचक संज्ञा
जातिवाचक संज्ञा
भाववाचक संज्ञा
संज्ञा के सभी भेद
'गंगा नदी में एक मगरमच्छ रहता था।' 'गंगा' और 'मगरमच्छ' शब्द संज्ञा के किस भेद को दर्शाते हैं।
व्यक्तिवाचक और जातिवाचक संज्ञा
व्यक्तिवाचक और भाववाचक संज्ञा
भाववाचक और जातिवाचक संज्ञा
इनमें से कोई नहीं
' 'कोहिनूर हीरा ' एक बेशकीमती हीरा है।' इस वाक्य में कौन - सा संज्ञा शब्द व भेद प्रयुक्त हुआ है?
बेशकीमती संज्ञा शब्द - जातिवाचक संज्ञा
हीरा संज्ञा शब्द - भाववाचक संज्ञा
कोहिनूर हीरा संज्ञा शब्द - व्यक्तिवाचक संज्ञा
एक संज्ञा शब्द - भाववाचक संज्ञा
'खेतों की हरियाली देखकर किसान प्रसन्न है।' इस वाक्य में ' हरियाली' शब्द में संज्ञा का कौन - सा भेद है?
व्यक्तिवाचक संज्ञा
जातिवाचक संज्ञा
भाववाचक संज्ञा
इनमें से कोई नहीं
