wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

कक्षा दसवीं, वाक्य और वाच्य

Total questions: 30

Worksheet time: 15mins

Name
Class
Date
1.

(1) मैंने उस व्यक्ति को देखा जो पीड़ा से कराह रहा था। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)

a)

मैंने एक ऐसे व्यक्ति को देखा जो पीड़ा से कराह रहा था|

b)

मैंने एक व्यक्ति को देखा और वह पीड़ा से कराह रहा था ।

c)

जैसे ही मैंने उस व्यक्ति को देखा वह पीड़ा से कराहने लगा

2.

2) जो व्यक्ति परिश्रमी होता है, वह अवश्य सफल होता है। (सरल वाक्य में बदलिए)

a)

जिसकी आदत परिश्रम करना होता है, वह अवश्य सफल होता है|

b)

व्यक्ति परिश्रमी होता है और वह अवश्य सफल होता है |

c)

परिश्रमी व्यक्ति अवश्य सफल होता है।

3.

3) वह कौन-सी पुस्तक है जो आपको बहुत याद है। ( उपवाक्य का भेद बताइए )

a)

संज्ञा आश्रित उपवाक्य

b)

विशेषण आश्रित उपवाक्य

c)

क्रिया विशेषण आश्रित उपवाक्य

4.

कश्मीरी गेट के निकल्सन कब्रगाह में उनका ताबूत उतारा गया। (मिश्र वाक्य में बदलिए)

a)

कश्मीरी गेट के निकल्सन कब्रगाह में पहुंचते ही उनका ताबूत उतारा गया |

b)

जैसे ही कश्मीरी गेट के निकल्सन कब्रगाह में पहुँचे, वैसे ही उनका ताबूत उतारा गया |

c)

कश्मीरी गेट के निकल्सन कब्रगाह में पहुँचे और उनके ताबूत को उतारा गया |

5.

(5) बालगोबिन जानते हैं कि अब बुढ़ापा आ गया। (संज्ञा आश्रित उपवाक्य छाँटे ।

a)

कि अब बुढ़ापा आ गया

b)

अब बुढ़ापा आ गया

c)

जानते हैं कि अब बुढ़ापा आ गया

6.

मॉरीशस की स्वच्छता देखकर मन प्रसन्न हो गया । (मिश्र वाक्य में बदलिए

a)

मॉरीशस की स्वच्छता देखते ही मन प्रसन्न हो गया ।

b)

मॉरीशस की स्वच्छता देखी और मन प्रसन्न हो गया ।

c)

जब मॉरीशस की स्वच्छता देखी तब मन प्रसन्न हो गया ।

7.

गुरुदेव आराम कुर्सी पर लेटे हुए थे और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे थे। (सरल वाक्य में बदलिए) *

a)

जब गुरुदेव आराम कुर्सी पर लेटते थे ,तब वह प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द लेते थे ।

b)

गुरुदेव आराम कुर्सी पर लेटकर प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द ले रहे थे।

c)

गुरुदेव आराम कुर्सी पर लेटे थे और प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द ले रहे थे।

8.

पंख वाले चींटे या दीमक वर्षा के दिनों में निकलते हैं। (वाक्य का भेद बताएं )

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

9.

मै बाज़ार इसलिए गया था, क्योंकि मुझे फल लेने थे । (संयुक्त वाक्य में बदलिए

a)

मुझे फल लेने थे इसलिए मै बाजार गया था ।

b)

जब मैं बाजार गया तब मैंने फल खरीदे ।

c)

फल खरीदने के कारण मैं बाजार गया ।

10.

रचना के आधार पर वाक्य के निम्न अंग होते हैं *

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

11.

संयुक्त वाक्य के कितने भेद / प्रभेद होते हैं

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

12.

जिन वाक्यों में एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य होते हैं ,वे क्या कहलाते हैं ?

a)

संयुक्त वाक्य

b)

मिश्रित वाक्य

c)

जटिल वाक्य

13.

रचना के आधार पर वाक्य के निम्न भेद होते हैं-

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

14.

एक क्रिया पदबंध वाले वाक्य होते हैं *

a)

संयुक्त वाक्य

b)

जटिल वाक्य

c)

सरल वाक्य

15.

एकाधिक क्रिया पदबंध वाले वाक्य होते हैं

a)

संयुक्त वाक्य

b)

जटिल वाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

16.

उतना ही बोलो जितना आवश्यक हो (क्रिया विशेषण आश्रित उपवाक्य छाटें )

a)

उतना ही बोलो

b)

जितना आवश्यक हो

c)

बोलो जितना आवश्यक हो

17.

साइकिल चलाने वाला मजदूर बाजार में सामान बेचता है (उद्देश्य बताइए )

a)

साइकिल चलाने वाला मजदूर

b)

साइकिल चलाने वाला

c)

मजदूर बाजार में सामान बेचता है

18.

) बीमार लड़का घर चला गया | (विधेय बताइए )

a)

बीमार लड़का

b)

लड़का घर चला गया

c)

घर चला गया

19.

माताजी ने वह साड़ी पहनी है, जो बहुत सुंदर है( विशेषण आश्रित उपवाक्य छाटें )

a)

बहुत सुंदर है

b)

जो बहुत सुंदर है

c)

माताजी ने वह साड़ी पहनी है

20.

जब बादल छाते हैं मन खुश हो जाता है(क्रिया विशेषणआश्रित उपवाक्य बताइए)

a)

बादल छाने पर मन खुश हो जाता है

b)

मन खुश हो जाता है

c)

जब बादल छाते हैं

21.

किस तरह के वाक्यों में अकर्मक और सकर्मक दोनों प्रकार की क्रियाओं का प्रयोग किया जाता है?

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भववाच्य

22.

किस वाच्य में क्रिया सदा एकवचन , अकर्मक, पुल्लिंग तथा अन्य पुरुष में होती है?

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भववाच्य

23.

किस वाच्य में कर्ता तथा कर्म दोनों की प्रधानता होती है?

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

इनमें से किसी में भी नहीं

24.

'चलो, अब पढ़ा जाए ' में प्रयुक्त वाच्य है।

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

25.

'किसान के द्वारा फसल काटी जाती है।', में प्रयुक्त वाच्य है।

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

26.

कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य में परिवर्तित करते समय कर्तृवाच्य की मुख्य क्रिया को बदला जाता है।

a)

सामान्य वर्तमान

b)

सामान्य भूत

c)

भाववच्य

27.

किस वाच्य में विवशता या असमर्थता का भाव प्रकट होता।

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

28.

निम्नलिखित में कर्मवाच्य का उदाहरण नहीं है।

a)

कविता से चित्र नहीं बनाया जाता

b)

सुमन के द्वारा स्वेटर बुना जाता है।

c)

कवि कविताएं सुनाता है।

29.

वाच्य के भेद होते है -

a)

1

b)

2

c)

3

30.

कवि कविताएं सुनाता है। , वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए।

a)

कवि से कविताएं सुनाई नहीं जाती।

b)

कवि ने कविताएं सुनाई।

c)

कवि द्वारा कविताएं सुनाई जाती हैं।