wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

हिंदी व्याकरण : विशेषण व भेद

Total questions: 10

Worksheet time: 6mins

Name
Class
Date
1.

विक्रम को बीकानेरी नमकीन पसंद है।

इस वाक्य में विशेषण शब्द कौन-सा है?

a)

विक्रम

b)

बीकानेरी

c)

नमकीन

d)

पसंद

2.

मोहन ईमानदार सिपाही है।

रेखांकित शब्द में विशेषण का कौन-सा भेद है?

a)

गुणवाचक

b)

सार्वनामिक

c)

संख्यावाचक

d)

परिमाणवाचक

3.

अध्यापक का स्वभाव अत्यंत कठोर था।

रेखांकित शब्द क्या है?

a)

विशेषण

b)

संज्ञा

c)

सर्वनाम

d)

प्रविशेषण

4.

निम्‍नलिखित में से कौन-से शब्द संख्यावाचक विशेषण हैं?

a)

दस बच्चे

b)

कुछ पेंसिलें

c)

चार चम्मच चीनी

d)

सौ गुब्बारे

5.

निम्‍नलिखित वाक्यों में से कौन-सा वाक्य परिमाणवाचक विशेषण का उदाहरण है?

a)

पाँचों लड़के आपस में लड़ रहे थे।

b)

पेड़ पर चार बंदर बैठे हैं।

c)

बाज़ार से कुछ खिलौने ले आना।

d)

मुझे खीर बनाने के लिए थोड़े चावल दे दीजिए।

6.

निम्‍न में से कौन-कौन से वाक्य सार्वनामिक विशेषण वाले हैं?

a)

इस लड़के ने मेरी पतंग फाड़ दी।

b)

वह घर चला गया।

c)

वह घर मोहन का है।

d)

मुझे फल पसंद हैं।

7.

‘क्रोध’ संज्ञा शब्द से क्या विशेषण बनेगा?

a)

क्रोधता

b)

क्रोधी

c)

क्रोधत्व

d)

कोई नहीं

8.

इस गली में तीसरा घर मेरा है।

इस वाक्य में कौन-सा विशेषण है?

a)

निश्चित संख्यावाचक

b)

अनिश्चित संख्यावाचक

c)

निश्चित परिमाणवाचक

d)

अनिश्चित परिमाणवाचक

9.

नेहल अब _________ स्वस्थ है।

इस वाक्य में निम्‍न में से कौन-सा प्रविशेषण आएगा?

a)

बड़ी

b)

बहुत

c)

बिल्कुल

d)

अच्छी

10.

स्‍नेहा राधा से __________ है।

खाली स्थान के लिए विशेषण की तुलनात्मक अवस्था के अनुसार शब्द चुनिए।

a)

सुंदर

b)

सुंदरतम

c)

सुंदरतर

d)

सुंदरता