Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

गिल्लू

Total questions: 22

Worksheet time: 11mins

Name
Class
Date
1.

लेखिका ने गिल्लू को किस से बचाया?

a)

कुत्तों से

b)

कौओं से

c)

बिल्लियों से

d)

बच्चों से

2.

कौए को समादरित कहा गया है, क्योंकि ---

a)

सब उसका आदर करते हैं।

b)

सब उसका अनादर करते हैं।

c)

लोग मानते हैं कि पितर पक्ष में उनके पूर्वज कौए के रूप में आते हैं।

d)

लोग मानते हैं कि कौए ईश्वर का रूप होते हैं।

3.

कौए की काँव-काँव करना' कह कर कौए को ----

a)

सम्मनित किया जाता है।

b)

समादरित किया जाता है।

c)

अनादरित किया जाता है।

d)

अच्छा कहा जाता है।

4.

जब गिल्लू लेखिका को मिला तो वह --

a)

खेल रहा था।

b)

कूद रहा था।

c)

मरणसन्न अवस्था में था।

d)

दो वर्ष का था।

5.

गिल्लू का मनपसंद खाद्य ---

a)

काजू

b)

चावल

c)

रोटी

d)

दाल

6.

गिल्लू लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए --

a)

अपने झूले में बैठता था।

b)

काजू खाता था।

c)

लेखिका के पैर से सिर तक दौड़ लगाता था।

d)

उसके पास बैठ जाता था।

7.

लेखिका के बीमार होने पर गिल्लू उसके ---

a)

पैर दबाता था।

b)

पास बैठ जाता था।

c)

बालों को पंजों से सहलाता था।

d)

पास नहीं जाता था।

8.

गिल्लू खाना कैसे खाता था?

a)

अपने झूले में बैठ कर

b)

मेज पर बैठ कर

c)

लेखिका की थाली के पास बैठकर

d)

लेखिका की थाली में बैठकर

9.

'सूर्य की पहली किरन के साथ गिल्लू किसी और जीवन में जागने के लिए सो गया।" का अर्थ है--

a)

सुबह होते ही जब सब जागते हैं, तो गिल्लू सदा के लिए सो गया। ( मर गया)

b)

सुबह होते ही गिल्लू गिलहरी के रूप में मर गया परंतु अब वह किसी और रूप में जन्म लेगा।

c)

उपर्युक्त दोनों

d)

गिल्लू और लेखिका दोनों सो गए।

10.

लेखिका ने गिल्लू को मुक्त करने की आवश्यकता क्यों समझी?

a)

गिल्लू खिड़की से बाहर की गिलहरियों को देखता रहता था।

b)

लेखिका को लगा कि वह उन गिलहरियों के साथ खेलना चाहता है।

c)

उपर्युक्त दोनों

d)

कोई नहीं

11.

गिल्लू वा लेखिका का संबंध --

a)

भाई -बहन जैसा था।

b)

माता और पुत्र जैसा था।

c)

मित्रों जैसा था।

d)

शत्रुओं जैसा था।

12.

गिल्लू किस-किस तरह से लेखिका को चौंकाता था ?

a)

कभी सोनजुही की बेल में छिपकर

b)

कभी फूलदान के फूलों में छिपकर

c)

कभी अचानक कंधे पर कूदकर

d)

उपरोक्त सभी।

13.

इस कहानी से लेखिका के विषय में क्या पता चलता है?

a)

वह दयालु थी

b)

पशु पक्षियों से प्रेम करती थी।

c)

उपर्युक्त दोनों

d)

क्रूर थी।

14.

लेखिका ने गिल्लू के घावों पर क्या लगाया ?

a)

पेंसिलिन का मरहम

b)

हल्दी का मरहम

c)

जड़ी बूटी का मरहम

d)

पेंसिल का मरहम

15.

गिलहरी की समाधि कहाँ बनायी गयी है ?

a)

तुलसी लता के नीचे

b)

बरगद पेड़ के उपर

c)

सोनजुही की लता के नीचे

d)

गुलाब लता के पिछे

16.

'लेखक' शब्द का स्त्रीलिंग शब्द ---------है ।

a)

लेखक

b)

लेखकी

c)

लेखिका

d)

लेखीका

17.

गिलहरी का बच्चा कहॉं पड़ा था ?

a)

गमले में

b)

दीवार के संधि में

c)

गमले और दीवार के संधि में

d)

दीवार में

18.

गिलहरि का लघु गात किस के भीतर बंद रहता था ?

a)

लिफ़ाफ़े

b)

कागज

c)

पत्तों में

d)

फूलों में

19.

लेखिका को किस कारण से अस्पताल में रहना पड़ा ?

a)

अनारोग्य

b)

अस्वस्थ

c)

कार दुर्घटना

d)

मोटर दुर्घटना

20.

गिलहरी गर्मी के दिनों में कहॉं लेट जाता था ?

a)

सुराही पर

b)

सोनजुही की लता पर

c)

पत्तों पर

d)

महादेवी वर्मा पर

21.

गिलहरियों की जीवनावधि सामान्यतया कितनी होती है ?

a)

4 वर्ष से अधिक नहीं

b)

1 वर्ष से अधिक नहीं

c)

3 वर्ष से अधिक नहीं

d)

2 वर्ष से अधिक नहीं

22.

यह ----------- भी विचित्र पक्षी है ।

a)

कौवा

b)

कौए

c)

काकभुशुण्डि

d)

गिल्लू