wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

पद परिचय 2

Total questions: 21

Worksheet time: 11mins

Name
Class
Date
1.

क्या आप तैयार हैं?

a)

बिल्कुल

b)

तैयार

c)

थोड़ा थोड़ा

d)

सो रहा हूँ

2.

रवि तेज दौड़ता है।

रवि :

a)

व्यक्तिवाचक संज्ञा,पुल्लिंग,एकवचन,कर्म कारक,दौड़ना क्रिया का कर्म

b)

व्यक्तिवाचक संज्ञा,पुल्लिंग,एकवचन,कर्ता कारक,दौड़ना क्रिया का कर्ता

c)

जातिवाचक संज्ञा,पुल्लिंग,एकवचन,कर्म कारक,दौड़ना क्रिया का कर्म

d)

जाकिवाचक संज्ञा,पुल्लिंग,एकवचन,कर्ता कारक,दौड़ना क्रिया का कर्ता

3.

मन्नू ने चौक पर भाषण दिया।

मन्नू:

a)

व्यक्तिवाचक संज्ञा,स्त्रीलिंग,एक वचन, कर्ता कारक,देना क्रिया का कर्ता

b)

जातिवाचक संज्ञा,पुल्लिंग ,एक वचन, कर्ता कारक,देना क्रिया का कर्ता

c)

व्यक्तिवाचक संज्ञा,स्त्रीलिंग,एक वचन, कर्म कारक,देना क्रिया का कर्म

d)

जातिवाचक संज्ञा,स्त्रीलिंग,एक वचन, कर्ता कारक,देना क्रिया का कर्ता

4.

बच्चे खेल रहे हैं।

बच्चे:

a)

जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक खेलना क्रिया का कर्ता

b)

जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग , बहुवचन, कर्ता कारक खेलना क्रिया का कर्ता

c)

जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्म कारक खेलना क्रिया का कर्म

d)

जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्ता कारक खेलना क्रिया का कर्ता

5.

उपवन में शान्ति थी।

शान्ति:

a)

भाववाचक संज्ञा,स्त्रीलिंग,एकवचन कर्म कारक,होना क्रिया का कर्म

b)

व्यक्तिवाचक संज्ञा,स्त्रीलिंग,एकवचन कर्म कारक,होना क्रिया का कर्म

c)

जातिवाचक संज्ञा,स्त्रीलिंग,एकवचन कर्म कारक,होना क्रिया का कर्म

d)

भाववाचक संज्ञा,स्त्रीलिंग,एकवचन कर्ता कारक,होना क्रिया का कर्ता

6.

वह देह की इस यातना की परीक्षा क्यों दे?

वह:

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम, अन्यपुरुष,पुल्लिंग, एकवचन, कर्ताकारक देना क्रिया का कर्ता।

b)

पुरुषवाचक सर्वनाम, उत्तम पुरुष,पुल्लिंग, एकवचन, कर्ताकारक देना क्रिया का कर्ता।

c)

पुरुषवाचक सर्वनाम, अन्यपुरुष,पुल्लिंग, एकवचन, कर्मकारक देना क्रिया का कर्म।

d)

महिलावाचक सर्वनाम, अन्यमहिला ,पुल्लिंग, एकवचन, कर्ताकारक देना क्रिया का कर्ता।

7.

तुम लोगों के मारे कॉलिज चलाना मुश्किल हो गया है।

तुम:

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम, मध्यमपुरुष, पुल्लिंग/स्त्रीलिंग,बहुवचन, करण कारक

b)

पुरुषवाचक सर्वनाम, मध्यमपुरुष, पुल्लिंग/स्त्रीलिंग,बहुवचन, कर्म कारक

c)

: पुरुषवाचक सर्वनाम, उत्तम पुरुष, पुल्लिंग/स्त्रीलिंग,बहुवचन, करण कारक

d)

महिलावाचक सर्वनाम, मध्यममहिला, पुल्लिंग/स्त्रीलिंग,बहुवचन, करण कारक

8.

उनकी मृत्यु पर कोई रोएगा?

कोई:

a)

अनिश्चय वाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक, रोना क्रिया का कर्ता

b)

निश्चय वाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन, कर्मकारक,रोना क्रिया का कर्म

c)

अनिश्चय वाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्मकारक,रोना क्रिया का कर्म

d)

निश्चय वाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक,रोना क्रिया का कर्ता

9.

यह मेरी कहानी है।

यह:

a)

अनिश्चयवाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्म कारक,

b)

निश्चयवाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग, बहुवचन, कर्म कारक, होना क्रिया का कर्म

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्म कारक, होना क्रिया का कर्म

d)

सार्वनामिक विशेषण, स्त्रीलिंग, एकवचन, कहानी विशेष्य

10.

यह लाट कब और कहाँ बनी थी?

कहाँ:

a)

प्रश्नवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन,अधिकरण कारक

b)

प्रश्नवाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन,अधिकरण कारक

c)

प्रश्नवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, बहुवचन,अधिकरण कारक

d)

प्रश्नवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन, कर्म कारक

11.

जैसा कर्म करोगे वैसा फल मिलेगा।

जैसा-वैसा:

a)

संबंधवाचक सर्वनाम,स्त्रीलिंग, एकवचन,कर्म करोगे तथा फल मिलेगा को जोड़ता है।

b)

संकेतवाचक सर्वनाम,पुल्लिंग, एकवचन,कर्म करोगे तथा फल मिलेगा को जोड़ता है।

c)

संबंधवाचक सर्वनाम,पुल्लिंग, एकवचन,कर्म करोगे तथा फल मिलेगा को जोड़ता है।

d)

संबंधवाचक सर्वनाम,पुल्लिंग, बहुवचन,कर्म करोगे तथा फल मिलेगा को जोड़ता है।

12.

मैं स्वयं चला जाऊँगा।

स्वयं:

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम,पुल्लिंग,एकवचन,कर्ताकारक,जाना क्रिया का कर्ता

b)

निजवाचक सर्वनाम,पुल्लिंग,बहुवचन,कर्ताकारक,जाना क्रिया का कर्ता

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम,पुल्लिंग,एकवचन,कर्ताकारक,जाना क्रिया का कर्ता

d)

निजवाचक सर्वनाम,पुल्लिंग,एकवचन,कर्ताकारक,जाना क्रिया का कर्ता

13.

रोज़ लन्दन के अख़बारों से खबरें आ रही थीं।

आ रही थीं:

a)

अकर्मक क्रिया,स्त्रीलिंग,बहुवचन,वर्तमान काल, ‘खबरें’कर्म

b)

सकर्मक क्रिया,स्त्रीलिंग,बहुवचन,भूतकाल, ‘खबरें’कर्म

c)

अकर्मक क्रिया,स्त्रीलिंग,बहुवचन,भूतकाल, ‘खबरें’कर्म

d)

सकर्मक क्रिया,स्त्रीलिंग,एकवचन,भूतकाल, ‘खबरें’कर्म

14.

प्रदूषण के चलते स्नोफॉल में कमी होती जा रही है।

होती जा रही है:

a)

अकर्मक क्रिया, स्त्रीलिंग,एकवचन,भूत काल,स्नोफॉल कर्म

b)

सकर्मक क्रिया, स्त्रीलिंग,बहुवचन,वर्तमान काल,स्नोफॉल कर्ता

c)

अकर्मक क्रिया, स्त्रीलिंग,एकवचन,वर्तमान काल,स्नोफॉल कर्म

d)

सकर्मक क्रिया, स्त्रीलिंग,एकवचन,वर्तमान काल,स्नोफॉल कर्म

15.

इन्हें गंदा करेंगे तो हम मर जाएँगे।

मर जाएँगे :

a)

अकर्मक क्रिया, पुल्लिंग, बहुवचन,भविष्य काल,

b)

सकर्मक क्रिया, पुल्लिंग, बहुवचन,भविष्य काल,

c)

अकर्मक क्रिया, पुल्लिंग, बहुवचन,वर्तमान काल,

d)

अकर्मक क्रिया, पुल्लिंग, एकवचन,भविष्य काल,

16.

क़स्बा बहुत बड़ा नहीं था।

बड़ा:

a)

गुणवाचक विशेषण,पुल्लिंग,एकवचन,मूलावस्था,क़स्बा विशेष्य

b)

रीतिवाचक विशेषण,पुल्लिंग,एकवचन,मूलावस्था,क़स्बा विशेष्य

c)

संख्यावाचक विशेषण,पुल्लिंग,एकवचन,मूलावस्था,क़स्बा विशेष्य

d)

कोई नहीं

17.

उन्हीं रास्तों को ये पहाड़िने चौड़ा बना रही हैं।

ये:

a)

निश्चयवाचक सर्वनाम,स्त्रीलिंग, बहुवचन,

b)

सार्वनामिक विशेषण,स्त्रीलिंग, बहुवचन,पहाडिने शब्द का विशेषण

c)

गुणवाचक विशेषण,स्त्रीलिंग, बहुवचन,पहाडिने शब्द का विशेषण

d)

कोई नहीं

18.

संज्ञा का पद परिचय देते समय निम्नलिखित में से क्या नहीं बताया जाता

a)

संज्ञा का भेद

b)

संज्ञा का लिंग

c)

क्रिया का संज्ञा के साथ संबंध

d)

संज्ञा के काल का उल्लेख

19.

प्रधानाचार्य ने आपको बुलाया है। - आपको का पद परिचय है?

a)

मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग, बहुवचन, कर्ता कारक।

b)

निजवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक।

c)

मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग/पुल्लिंग, एकवचन, कर्म कारक।

d)

उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग/पुल्लिंग, एकवचन, कर्म कारक।

20.

शाबाश! तुमने तो कमाल कर दिया। शाबाश का पद परिचय

a)

अव्यय, विस्मायादिबोधक, हर्षसूचक

b)

अव्यय, विस्मायादिबोधक, आश्चर्यसूचक

c)

अव्यय, विस्मायादिबोधक, व्यंग्यबोधक

d)

अव्यय, विस्मायादिबोधक, प्रश्नबोधक

21.

परीक्षा में इसी तरह के प्रश्न आने पर

a)

कर लेंगे

b)

अधिकतर कर लेंगे

c)

50% कर लेंगे

d)

अभी और अभ्यास की आवश्यकता है