wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

हिंदी व्याकरण (पुनरावृत्ति अभ्यास)

Total questions: 25

Worksheet time: 9mins

Name
Class
Date
1.

खेत का तत्सम है -

a)

खलिहान

b)

क्षेत्र

c)

खेती

d)

क्षेत्रीय

2.

अग्र शब्द का तद्भव है -

a)

आग

b)

अग्नि

c)

आगे

d)

अज्ञ

3.

मक्खी को संस्कृत में क्या कहते हैं ?

a)

मधुमक्खी

b)

मक्षिका

c)

माखीजा

d)

मच्छी

4.

कोयल का तत्सम है -

a)

कोकिल

b)

कोयल

c)

कौआ

d)

कोयला

5.

मिनाक्षी शब्द में अक्षि का अर्थ क्या है ?

a)

सीख

b)

आँख

c)

आग

d)

मक्खी

6.

पंकज शब्द में 'पंक' का अर्थ है -

a)

जल

b)

कमल

c)

कीचड़

d)

नाम

7.

निम्न शब्दों में से भाववाचक संज्ञा नहीं है -

a)

अहंकार

b)

अपनत्व

c)

बुराई

d)

अच्छा

8.

'मैंने छुटपन में छिपकर पैसे बोये थे, सोचा था पैसों के प्यारे पेड़ उगेंगे |'


उपरोक्त पंक्ति में कौन सा शब्द एक भाववाचक संज्ञा है ?

a)

छिपकर

b)

पैसों

c)

छुटपन

d)

प्यारे

9.

'शिष्ट' शब्द की भाववाचक संज्ञा होती है -

a)

शिष्टाई

b)

शिष्टता

c)

शिष्टाचार

d)

शिष्टा

10.

'तपस्वी' शब्द का स्त्रीलिंग शब्द है -

a)

तपस्वती

b)

तपस्विनी

c)

तपस्या

d)

तापसी

11.

'गुणवान' का स्त्रीलिंग शब्द है -

a)

गुणमती

b)

गुणवती

c)

गुणीजन

d)

गुणी

12.

'बुद्धिमती' शब्द का सही पुल्लिंग शब्द है -

a)

बुद्धिमान

b)

बुद्धिवान

c)

बुद्धि

d)

बौद्धिकता

13.

''घोड़ा' शब्द का बहुवचन है -

a)

घोड़े

b)

घोडें

c)

घड़ियाल

d)

घोड़ों

14.

'छाता' शब्द का बहुवचन है -

a)

छतें

b)

छाते

c)

छातें

d)

छतरियां

15.

'स्त्री' शब्द का बहुवचन होगा -

a)

स्त्रियों

b)

स्त्रिया

c)

स्त्रीयाँ

d)

स्त्रियाँ

16.

'मेह' किसका पर्यायवाची है -

a)

बादल का

b)

पानी का

c)

वर्षा का

d)

पेड़ का

17.

यदि पानी के पर्यायवाची - जल और वारि हैं तो समुद्र के पर्यायवाची होंगे -

a)

जलद , वारिद

b)

जलसी, वारिसी

c)

जलज, वारिज

d)

जलधि, वारिधि

18.

प्रत्यक्ष का विलोम नहीं है -

a)

परोक्ष

b)

अप्रत्यक्ष

c)

प्रारंभ

19.

जो किसी का पक्ष न ले उसे कहते है -

a)

सपक्ष

b)

अपक्ष

c)

निष्पक्ष

d)

निश्चय

20.

'मुद्रा' का अनेकार्थी नहीं है -

a)

मुहर

b)

आकृति

c)

लाभ

d)

सिक्का

21.

'बाल' का अनेकार्थी नहीं है -

a)

बालक

b)

केश

c)

गेहूँ/धान की बालें

d)

वर्ण

22.

पार्लियामेंट में विपक्ष ने ............................लिया |


उपरोक्त वाक्य के लिए सही मुहावरे का चयन कीजिए -

a)

उन्नीस - बीस का अंतर कर

b)

आग - बबूला हो

c)

आसमान सिर पर उठा

d)

आकाश -पाताल एक कर

23.

'एक और एक ग्यारह होना' मुहावरे का अर्थ है -

a)

कमर टूट जाना

b)

संगठन में बल होना

c)

दुष्ट का जवाब दुष्टता से देना

d)

बहुत कम अंतर होना

24.

'आँखें चुराना' मुहावरे का सही प्रयोग किस वाक्य में हुआ है -

a)

मेहमान से सामने शैतानी करने पर बिट्टू की माँ उसे आँखे चुराने को कहने लगीं |

b)

अंकुर ने मेरी शिकायत कर आँखें चुरा लीं |

c)

गलत काम करने पर वह आँखें चुरा रहा था |

d)

पहाड़ी रास्ते पर चलते - चलते वह आँखें चुराने लगा |

25.

'दुर्गति' शब्द में गति का अर्थ है -

a)

बुरी अवस्था

b)

चाल

c)

गतिमान

d)

दशा