Worksheetsबुद्ध चरितम्- सिद्धार्थ का भ्रमण
Total questions: 17
Worksheet time: 10mins
सिद्धार्थ ने किस स्थान के बारे में सुना?
उद्यान के बारे में
वन के बारे में
नगर के बारे में
राज्य के बारे में
सिद्धार्थ ने अपने पिता से कहाँ जाने की अनुमति माँगी?
वन में
नगर में
उद्यान में
राजमार्ग पर
सिद्धार्थ ने उद्यान जाने के लिए किनसे अनुमति माँगी?
मंत्रियों से
महाराज शुद्धोदन से
अपनी माता से
अपनी पत्नी यशोधरा से
महाराज ने अपने सेवकों को क्या आदेश दिए?
मार्ग में कोई रोगी या वृद्ध न दिखाई दे
चारों ओर से फूलों की वर्षा हो
सारा मार्ग खाली हो
रास्ते में सब कुछ सुंदर व आनंदप्रद हो
राजकुमार महल के कौन-से द्वार से निकले?
उत्तरी द्वार से
पश्चिमी द्वार से
दक्षिणी द्वार से
पूर्वी द्वार से
राजकुमार को प्रसन्न देखकर कौन चिंतित हो गए?
सभी देवता
सभी दानव
सभी मनुष्य
सभी पशु
देवताओं की चिंता का क्या कारण था?
यदि राजकुमार के मन में क्रूरता का जन्म नहीं हुआ तो क्या होगा
यदि राजकुमार के मन में वैराग्य भाव उत्पन्न नहीं हुआ तो क्या होगा
यदि राजकुमार के मन में जनता के प्रति द्वेष भाव उत्पन्न नहीं हुआ तो क्या होगा
यदि राजकुमार के मन में अपने पुत्र और पत्नी के प्रति लगाव उत्पन्न नहीं हुआ तो
अपने प्रथम भ्रमण में राजकुमार को कौन दिखाई पड़ा?
एक शव यात्रा
एक रोगी
एक बूढ़ा व्यक्ति
एक सुंदर युवक
बूढ़ा व्यक्ति कैसा दिखता था?
उसके हाथ में छड़ी थी, कमर झुकी हुई थी
वह बहुत सुंदर वस्त्र पहने हुए था और चेहरे पर तेज था।
आँखें अंदर को धँसी हुई थीं और गाल पिचके हुए थे
चेहरे पर असंख्य झुर्रियाँ थीं
राजकुमार ने बूढ़े व्यक्ति को देखकर सारथी से क्या पूछा?
इसका शरीर इतना जर्जर क्यों है?
यह इतना बीमार क्यों है?
यह इतना कुरूप क्यों है?
यह इतना कमज़ोर क्यों है?
सारथी ने वृद्धावस्था की क्या-क्या निशानियाँ बतायीं?
मनुष्य का शरीर व शक्ति नष्ट हो जाती है
इंद्रियाँ काम नहीं करतीं
बुद्धि तीव्र हो जाती है
स्मृति खो जाती है
अपने दूसरे भ्रमण में राजकुमार को राजमार्ग पर कौन दिखाई दिया?
एक रोगी
एक वृद्ध
एक शव यात्रा
एक सुंदर युवक
रोगी की दशा कैसी थी?
वह दुबला-पतला , कमज़ोर था और दर्द से कराह रहा था
वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था
वह चल भी नहीं पा रहा था।
वह बार-बार गिर रहा था
रोगी कौन हो सकता है?
सभी पशुओं को को रोग लग सकता है।
सभी मनुष्यों को को रोग लग सकता है।
सभी शरीरधारियों को रोग लग सकता है।
सभी पक्षियों को को रोग लग सकता है।
अपने प्रयासों को असफल होता देख महाराज ने क्या सोचा?
कि शायद यही होना लिखा है
कि शायद नियति को यही मंज़ूर है
कि शायद मेरे ही प्रयासों में कमी रह गई है
कि शायद ये सेवक ठीक से काम नहीं कर रहे हैं
राजकुमार को सांसारिक सुखों में लिप्त करने के लिए महाराज ने क्या किया?
राजकुमार को नज़रबंद कर दिया
राजकुमार को दूर देश की यात्रा पर भेज दिया
राजकुमार के लिए संगीत और नृत्य की व्यवस्था करा दी
मंत्रियों से सलाह करके राजमहल के अंत:पुर में आमोद-प्रमोद और भोग-विलास की अच्छी व्यवस्था करा दी
महाराज ने सारथी को क्या निर्देश दिए?
कि वह राजकुमार को कोई ऐसी बात न बताए जिससे उनका मन बेचैन हो
कि वह राजकुमार को कोई ऐसी बात न बताए जिससे वे क्रोधित हों
कि वह राजकुमार को कोई ऐसी बात न बताए जिससे वह घर छोड़कर चले जाएँ
कि वह राजकुमार को कोई ऐसी बात न बताए जिससे वे अपने पिता से रूठ जाएँ
