wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

मुहावरें

Total questions: 15

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

गरीब माँ-बाप अपना .................... कर बच्चों को पढ़ाते हैं और वे चिंता नहीं करते। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए।

a)

पेट काट कर

b)

गला काट कर

2.

विद्वान और वीर होकर भी रावण की .................... पड़ गया था कि उसने माता सीता का अपहरण किया। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।

a)

पैरों पर खड़ा होना

b)

अक्ल पर पत्थर पड़ना

3.

युवकों को .................... पर ही विवाह करना चाहिए। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।

a)

आग बबूला हो जाना

b)

अपने पैरों पर खड़े होना

4.

बड़े भाई ने छोटे भाई को ऐसी चुभती बात कही कि वह ........…… । रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए

a)

अपना-सा मुँह लेकर रह जाना

b)

अंग-अंग ढीला होना

5.

रामू मात्र आठवीं पास हैं, फिर भी उसकी सरकारी नौकरी लग गई। इसी को कहते हैं- .................... । उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।

a)

धोखा हो जाना

b)

किस्मत चमकना

6.

आजकल ऐसी-ऐसी इमारते बनने लगी है, जो .................... है। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए।

a)

बाजी लगा देना

b)

आसमान से बातें करना

7.

तुम तो कभी दिखाई ही नहीं देते, तुम्हें देखने को तरस गया, ऐसा लगता है कि तुम ........…… गए हो। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए।

a)

ईद के चाँद होना

b)

ईद के सूरज होना

8.

अध्यापक विद्यालय में सब बच्चों को .................... हैं। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए।

a)

एक आँख से देखना

b)

दोनों आँखों से देखना

9.

विद्यार्थी को केवल .................... नहीं होना चाहिए, बल्कि स्वस्थ शरीर और उन्नत मस्तिष्क वाला होनहार युवक होना है। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।

a)

पैरों पर खड़ा होना

b)

किताब का कीड़ा होना

10.

प्रधानाध्यापक ने सभी अध्यापकों से कहा कि परीक्षा-प्रश्न पत्र आ गए हैं, किसी को इसकी .................... । रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए।

a)

कानोंकान खबर होना

b)

कानोंकान खबर न होना

11.

दादी पहले तो मारती है, फिर .................... है। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए।

a)

जान लगा देना

b)

घाव पर मरहम लगाना

12.

धीरू और वीरू का .................... है। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।

a)

चोली-दामन का साथ है

b)

दिल-दिमाग का साथ है

13.

जब सबके सामने राजू का झूठ पकड़ा गया तो उसके लिए .................... वाली बात हो गई। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।

a)

अत्यन्त लज्जित होना

b)

चुल्लू भर पानी में डूब मरना

14.

रात के अँधेरे में मुसाफिरों को डाकुओं ने घेर लिया। बेचारे मुसाफिरों की ........…… गए। सब कुछ छीन लिया तब बड़ी मुश्किल से छोड़ा। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए।

a)

जान के लाले पड़ना।

b)

खून बहाना।

15.

जब एक गरीब छात्र ने आई.ए.एस. पास कर ली तो सब .................... लगे। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए।

a)

दाँतों तले उँगली दबाना

b)

दाँतों तले हाथ दबाना