Worksheetsरचना के आधार पर वाक्य भेद
Total questions: 5
Worksheet time: 3mins
प्रश्न 1 - 'आप घर जाएँगें या पार्क जाएँगे।' वाक्य संबंधित है-
(क) संयुक्त वाक्य से
(ख) सरल वाक्य से
(ग) मिश्र वाक्य से
(घ) प्रश्न वाक्य से
प्रश्न 2 - 'राम आया। सब प्रसन्न हो गए।' वाक्य का संयुक्त वाक्य रूपांतरण है-
(क) राम आया और सब प्रसन्न हो गए।
(ख) जैसे ही राम आया सभी प्रसन्न हो गए।
(ग) राम के आते ही सभी प्रसन्न हो गए।
(घ) उपरोक्त कोई नहीं
प्रश्न 3 - 'उसने पिज्जा खाया और चक्कर खाकर गिर पड़ा' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
(क) पिज्जा खाते ही वह चक्कर खाकर गिर पड़ा।
(ख) वह पिज्जा खाकर चकराकर गिर पड़ा।
(ग) जैसे ही उसने पिज्जा खाया, वैसे ही वह चक्कर खाकर गिर पड़ा।
(घ) पिज्जा वह जैसे ही खाया चक्कर खाकर गिर पड़ा।
प्रश्न 4 - 'ममता आई और चली गई। वाक्य का सरल रूप निम्न विकल्पों से चुनें-
(क) जैसे ही ममता आई वह चली गई।
(ख) ममता आई और गई।
(ग) ममता आई और खड़े-खड़े चली गई।
(घ) ममता आकर चली गई।
प्रश्न 5 - 'कमाने वाला खाएगा।' वाक्य का मिश्र वाक्य में रूप होगा-
(क) कमाने वाला ही खाता है।
(ख) जो कमाएगा वह खाएगा।
(ग) जैसे ही वह कमाएगा तबसे वह खाएगा।
(घ) कमाने वाला ही खाएगा।
