wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

पुनरावृत्ति-2

Total questions: 25

Worksheet time: 13mins

Name
Class
Date
1.

भाव वाच्य में क्रिया का प्रसार ............के आधार पर होता है।

a)

कर्ता

b)

कर्म

c)

भाव

d)

कोई नहीं

2.

जब क्रिया का प्रयोग कर्ता के लिंग, वचन और कारक के अनुसार होता है, तब कौन सा वाच्य होता है?

a)

कर्मवाच्य

b)

कर्तृवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

मिश्र वाच्य

3.

'रोहन ने दिनेश को डंडे से मारा' वाक्य में कौन सा वाच्य होगा ?

a)

कर्मवाच्य

b)

भाववाच्य

c)

कर्तृवाच्य

d)

उपर्युक्त में से कोई नहीं

4.

'सोनार गहने बनाता है' प्रयोग के आधार पर वाक्य भेद बताइए |

a)

कर्मवाच्य

b)

कर्तृवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

उपर्युक्त सभी

5.

जिस वाक्य में कर्म की प्रधानता होती है वहां कौन सा वाक्य होता है?

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

उपर्युक्त सभी

6.

कर्मवाच्य की पहचान किस शब्द से होती है?

a)

के लिए

b)

को

c)

ने

d)

द्वारा

7.

'शिकारी द्वारा शिकार किया जाता है' प्रयोग के आधार पर वाक्य भेद बताइए।

a)

कर्तृवाच्य

b)

भाववाच्य

c)

कर्मवाच्य

d)

मिश्र वाक्य

8.

. 'चलो अब खाया जाय' वाच्य भेद बताइए।

a)

कर्तृवाच्य

b)

भाववाच्य

c)

कर्मवाच्य

d)

कोई नहीं

9.

. 'राहुल ने कपड़े बाँटे' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए

a)

राहुल कपड़े बटवाता हैं

b)

राहुल द्वारा कपड़े बटवाया गया

c)

राहुल कपड़े बाँटने गया

d)

उपर्युक्त कोई नहीं

10.

बालगोबिन भगत की पतोहू की विशेषता है

a)

झगड़ालू

b)

शर्मीली

c)

बातूनी

d)

सुशील

11.

गोदी में पियवा, चमक उठे सखिया,चिहुक उठे ना

a)

कार्तिक महीने के गीत

b)

भादो महीने के गीत

c)

गर्मी महीने के गीत

d)

आषाढ़ महीने के गीत

12.

बाल गोविंन भगत कहां बैठकर गाना गाते थे?

a)

गांव के चौराहे पर

b)

शहर के चौराहे पर

c)

पोखरे के भिंडे पर

d)

पर्वत के भिंड पर

13.

बालगोबिन भगत की संगीत साधना का चरम उत्कर्ष कब देखने को मिला?

a)

भादो के महीने में

b)

गर्मी की साँझ में

c)

कार्तिक महीने में

d)

बेटी की मृत्यु पर

14.

बेटे के सिरहाने पर क्या रखा था ?

a)

चिराग

b)

कैंडल

c)

फूल

d)

तुलसी दल

15.

उनके बेटे के चिता को किस ने आग दी?

a)

बालगोबिन भगत

b)

पतोंहु

c)

पंडित

d)

पड़ोसी

16.

बालगोबिन भगत किसे साहब मानते थे ?

a)

कबीर

b)

रहीम

c)

शिव जी

d)

हनुमानजी

17.

कमली का क्या अर्थ है

a)

विवाहित स्त्री

b)

कंबल

c)

मोटा

d)

काला

18.

परशुराम ने अपने लिए किन किन विशेषणों का प्रयोग किया है

a)

बाल ब्रह्मचारी

b)

अति क्रोधी

c)

क्षत्रिय कुल नाशक

d)

कायर

19.

परशुराम कौन-कौन से अस्त्र धारण किए हुए थे

a)

फरसा

b)

धनुष

c)

तीर

d)

भाला

20.

धनुष टूटने के लिए लक्ष्मण ने कौन सा तर्क नहीं दिया

a)

धनुष तोड़ना मजबूरी थी क्योंकि यही स्वयंवर की शर्त थी

b)

छूते ही टूट गया

c)

पुराना और कमजोर था

d)

राम का दोष नहीं है।

21.

निम्नलिखित में से कौन सी विशेषताएँ परशुराम के स्वभाव की हैं

a)

विनम्र,सरल,सौम्य,मृदुभाषी

b)

क्रोधी,अहंकारी,बड़ी-बड़ी बातें बोलने वाला,दम्भी

c)

डरपोक,कायर,दम्भी

d)

वीर,साहसी,कटुबादी

22.

निम्नलिखित में से कौन सी विशेषताएँ राम के स्वभाव की हैं

a)

विनम्र,सरल,सौम्य,मृदुभाषी

b)

क्रोधी,अहंकारी,बड़ी-बड़ी बातें बोलने वाला,दम्भी

c)

डरपोक,कायर,दम्भी

d)

वीर,साहसी,कटुबादी

23.

लक्ष्मण अपने कुल की क्या विशेषता बताते हैं

a)

हम सभी पर समान नियम लागू करते हैं। हमारे लिए सब बराबर हैं।

b)

देवता,ब्राह्मण,गाय और हरि के भक्तों पर हम शक्ति का प्रयोग नहीं करते।

24.

राम ने नए की तरह ही इसे देखा

a)

रघुपति सयनहिं लखनु नेवारे

b)

देखा राम नयन के भोरें

c)

होइहि कोउ एक दास तुम्हारा

d)

जल सम बचन बोले रघुकुलभानु

25.

भृगुकुल केतु, भृगुबंसमनि किसके लिए प्रयोग किए गए हैं?

a)

परशुराम

b)

विश्वामित्र

c)

जनक

d)

राम