NEW
Font size
Worksheetsरचना के आधार पर वाक्य भेद
Total questions: 10
Worksheet time: 5mins
मैं जानती थी कि सुमन जरूर नृत्य करेगी ' वाक्य में कौन उपवाक्य है?
विशेषण उपवाक्य
क्रिया-विशेषण उपवाक्य
सर्वनाम उपवाक्य
संज्ञा उपवाक्य
'जो केले तुम लाए थे वह बहुत ही मीठे हैं।' वाक्य में कौन उपवाक्य है?
विशेषण उपवाक्य
क्रिया-विशेषण उपवाक्य
संज्ञा उपवाक्य
सर्वनाम उपवाक्य
निम्नलिखित किस वाक्य में सरल वाक्य नहीं है?
वह लम्बालड़का है।
इसी बच्चे को शिक्षक ने डांटा था।
वह जो लाल कपडे वाला आदमी है कहीं जा रहा है।
लाल कपडे वाला आदमी कहीं जा रहा है।
'श्याम मुर्ख नहीं बल्कि बुद्धिमान है ' रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए।
संयुक्त वाक्य
सरल वाक्य
मिश्र वाक्य
समूह वाक्य
'आज धूप निकलने की संभावना है' मिश्र वाक्य में बदलिए
आज धूप निकल सकती है
आज धूप और बारिश आने की संभावना है
संभावना है कि आज धूप और बारिश आएगी
संभावना है कि आज धूप निकले
'जब शाम हो तब लौट आना' सरल वाक्य में बदलिए।
शाम होते ही घर आ जाना
शाम में लौट आना
जैसे ही शाम हो वैसे ही लौट आना
उपर्युक्त कोई नहीं
‘जब लाइनमैन ने टूटी हुई तारों को जोड़ दिया तब वह चला गया।’ वाक्य का सरल रूप निम्न विकल्पों से चुनें-
लाइनमैन टूटे तार जोड़ कर चला गया।
लाइनमैन ने टूटी हुई तारों को जोड़ा और चला गया।
टूटी हुई तारों को जोड़ कर लाइनमैन चला गया।
जैसे ही लाइनमैन ने टूटी हुई तारों को जोड़ दिया वैसे ही वह चला गया।
‘आपकी तरह कोई और नहीं पढ़ाता।’ वाक्य का मिश्र वाक्य में रूप होगा-
आपके पढ़ाने का अंदाज बहुत अच्छा हैं।
आप बहुत अच्छा पढ़ाते हैं।
आपकी तरह कोई और पढ़ा ही नहीं सकता ।
जैसा आप पढ़ाते हैं वैसा कोई और नहीं।
‘दरिद्र होने पर भी वह ईमानदार है।’ वाक्य का संयुक्त रूप है-
दरिद्र होने पर भी वह ईमानदार है, यह बहुत अनोखी बात है।
दरिद्र लोग ईमानदार होते है।
दरिद्र होने पर भी कई लोग ईमानदार होते है।
वह दरिद्र है, किन्तु ईमानदार है।
‘वह कानपुर जा कर काम करने लगा है।’ वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
क्योंकि वह कानपुर जा कर काम करने लगा है इसलिए सभी का चहिता हो गया है।
वह कानपुर इसीलिए गया था क्योंकि वह काम करना चाहता था।
वह कानपुर गया ताकि वह काम कर सके।
जब से वह कानपुर गया तब से काम करने लगा है।
