wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Nabi sir - Koshish Ek Asha Hindi Group - 2 Mark's Questions

Total questions: 15

Worksheet time: 30mins

Name
Class
Date
1.

लालिम और किंच लालीदास जंगल की ओर क्यों चल पडे?

a)

किन्द्रलालिम और किंचा लालीदास दो दोस्तों ने तय किया कि वे मकान बनाएँगे ।

b)

किन्द्रलालिम और किंचा लालीदास दो दोस्तों ने तय किया कि वे मकान बनाएँगे । लेकिन वे नहीं जानते थे कि मकान कैसे बनाना है, इसलिए वे पशुओं से पूछ-ताछ करने जंगल की ओर चल पडे ।

c)

पशुओं से पूछ-ताछ करने जंगल की ओर चल पडे ।

d)

इनमें से कोई भी नहीं ।

2.

दोस्तों ने हाथी के साथ किसकी चर्चा की?

a)

दोनों दोस्तों ने हाथी के साथ मकान बनाने से संबंधित चर्चा की । उससे पूछा कि “हाथी भाई, हम लोग मकान बनाना चाहते हैं । आप बता सकते हैं कि मकान कैसे बनाया जाता है ।"

b)

आप बता सकते हैं कि मकान कैसे बनाया जाता है ।"

c)

उससे पूछा कि “हाथी भाई, हम लोग मकान बनाना चाहते हैं ।

d)

दोनों दोस्तों ने हाथी के साथ मकान बनाने से संबंधित चर्चा की ।

3.

हाथी ने दोस्तों को क्या उत्तर दिया?

a)

साँप ने उनके प्रश्न पूछने पर यह सुझाव दिया कि – “ऐसा करो कि लकडी ऐसी पतली और लंबी काटो, जैसा मैं हूँ ।

b)

भैंस के चार पैरों पर पंजर है उसी प्रकार चार मोटे गोले जमीन में गाडकर उन पर पतली और लंबी लकडियों से छप्पर बनाना ।

c)

हाथी ने दोस्तों से “इसमें क्या कठिनाई है? पेडों से लकडी के इतने मोटे और मजबूत गोले काट लो, जितने मेरे पैर हैं ।"

d)

सभी उत्तर सही हैं ।

4.

मछली ने दोस्तों के प्रश्न का जवाब दिया?

a)

1. अंत में जब दोस्तों ने मछली से मुलाकात की और उस से सुझाव पूछा तो मछली ने कहा आप मेरी पीठ की पट्टियाँ ध्यान से देख लो,

b)

2. फिर पेडों से बहुत-सी पत्तियाँ तोड लो । इन पत्तियों को छप्पर पर उसी तरह जमा दो, जैसी मेरी पीठ पर पट्टियाँ हैं ।

c)

दोनों उत्तर सही हैं ।

d)

दोनों उत्तर गलत हैं ।

5.

मनुष्य के लिए सुख की प्राप्ति कब संभव है?

a)

कवि सियारामशरण गुप्त जी समय के महत्व को बताते हुए कह रहे हैं कि,

b)

यदि सुख पाना चाहते हो तो उसे सर्वप्रथम समय को नष्ट नहीं करना चाहिए ।

c)

तथा आलस्य छोडकर समय पर काम करना चाहिए ।

d)

इनमें से सभी उत्तर सही हैं ।

6.

समय का सदुपयोग कैसे करना चाहिए?

a)

1. कवि का कहना है कि, हमें आलस छोडना है और आज का काम आज ही करना है, उसको कल पर नहीं छोडना चाहिए ।

b)

2. क्योंकि एक बार जो समय को खो देता है वह उसे चक्रवर्ती होकर भी दूबारा नहीं पा सकता है ।

c)

पहला उत्तर सही है ।

d)

दोनों उत्तर सही हैं ।

7.

"समय की पहचान" के अंतिम चार पंक्तियों में कवि क्या कहना चाहते हैं?

a)

कविता के अंतिम चार पंक्तियों में कवि सियारामशरण गुप्त जी कह रहे हैं कि,

b)

यदि जीवन में सफल होना चाहते हो तो जो काम कर रहे हो उसी में अपने मन को लगाओं

c)

और संदेह छोडकर अपनी आत्मा पर विश्वास रखो ।

d)

क्योंकि जो अच्छे अवसर खो देता है वह हमेशा पछताता है ।

e)

ऊपर के सभी उत्तर सही हैं ।

8.

समय की पहचान कविता का आशय स्पष्ट कीजिए ।

a)

1. कवि सियारामशरण गुप्त जी समय का महत्व बताते हुए कह रहे हैं कि परिश्रमी के लिए हर घड़ी शुभघड़ी है आलसी ही बहाने बनाते है ।

b)

2. समय एक ऐसा धन है जो सभी के पास समान है जिस को चाहकर भी न रोक सकता है, न पूँजी के रूप में रख सकता है।

c)

3. समय ईश्वर का दिया हुआ अति अनुपम धन है जिसे हमें व्यर्थ नहीं गँवाना चाहिए । एक-एक पल को भी मूल्यवान मानकर समय का सदुपयोग करना चाहिए ।

d)

एक (1) और तीसरा (3) उत्तर सही है ।

e)

ऊपर के सभी उत्तर सही हैं ।

9.

साधो राम को क्या हुआ था?

a)

साधो राम सक्सेना परिवार का नौकर था । अचानक एक दिन चलती बस से गिरकर उसे खतरनाक चोट आ गई । उसे अस्पताल में भर्ती होना पडा ।

b)

साधो राम सक्सेना परिवार का नौकर था । अचानक एक दिन गिर गया तो उसे खतरनाक चोट आ गई । उसे अस्पताल में भर्ती होना पडा ।

c)

साधो राम वर्मा परिवार का नौकर था । अचानक एक दिन चलती बस से गिरकर उसे खतरनाक चोट आ गई । उसे अस्पताल में भर्ती होना पडा ।

d)

साधो राम सक्सेना परिवार का नौकर था । अचानक एक दिन चलती रेल से गिरकर उसे खतरनाक चोट आ गई । उसे अस्पताल में भर्ती होना पडा ।

10.

धीरज सक्सेना को बुद्धिमान रोबोट की जरूरत क्यों थी?

a)

सक्सेना जी को बुद्धिमान रोबोट चाहिए था, क्योंकि वह घर के काम के साथ उनके नाती-पोतों का होमवर्क करवाने के लिए ।

b)

सक्सेना जी को बुद्धिमान रोबोट चाहिए था, क्योंकि वर्ड प्रोसेसर पर उनका काम भी संभाल सके ।

c)

सक्सेना जी को बुद्धिमान रोबोट चाहिए था, क्योंकि वह घर के काम के साथ उनके नाती-पोतों का होमवर्क करा सके तथा वर्ड प्रोसेसर पर उनका काम भी संभाल सके ।

d)

इनमें से को भी नहीं ।

11.

रोबोदीप ने रोबोनिल से क्या कहा?

a)

रोबोदीप ने रोबोनिल को बताया कि उनके मालिक सक्सेना साहब रोबोनिल के काम से खुश है ।

b)

रोबोदीप ने रोबोनिल को बताया कि उनके मालिक सक्सेना साहब रोबोनिल के काम से खुश है इसी लिए वे पुराने नौकर साधोराम को कुछ मुआवजा देखकर उसकी छुट्टी करना चाहते हैं ।

c)

इसी लिए वे पुराने नौकर साधोराम को कुछ मुआवजा देखकर उसकी छुट्टी करना चाहते हैं ।

d)

इनमें से सभी उत्तर सही हैं ।

12.

रोबोनिल ने रोबोजीत को क्या समझाने की कोशिश की?

a)

रोबोनिल ने रोबोजीत को यह समझाने की कोशीश की सक्सेना साहब साधोराम को नौकरी से छुट्टी देना चाहते हैं,

b)

जो रोबोटिक नियमों के खिलाफ है ।

c)

आप उन्हे ऐसा करने से रोकिए ।

d)

सभी उत्तर सही हैं ।

13.

धीरज सक्सेना ने घरेलू कामकाज के लिए रोबोट रखने का निर्णय क्यों लिया?

a)

1. धीरज सक्सेना का परिवार बडा था । बेटे बिटियाँ नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार था । उनके घर में साधो राम नाम का नौकर काम करता था

b)

2. अचानक एक दिन चलती बस से गिरने के कारण साधो राम को खतरनाक चोट आई और वह अस्पताल में भर्ती हुआ ।

c)

3. इसी कारण घर का काम करने के लिए घर के मुखिया होने के कारण उन्होंने एक रोबोट रखने का फैसला लिया ।

d)

पहला (1) और दूसरा (2) उत्तर सही हैं ।

e)

ऊपर के सभी‌ उत्तर सही हैं ।

14.

रोबोनिल और रोबोदिप की मुलाकात का वर्णन कीजिए ।

a)

1. रोबोलिन हर रोज शाम धीरज सक्सेना के कुत्ते शेरू को घुमाने के लिए जाता था ।

b)

2. ऐसे में एक दिन उसकी मुलाकात रोबोदीप से हुई जो उसी मोहल्ले में रहनेवाला शर्मा परिवार में काम करता था ।

c)

3. वह शर्मा जी के कुत्ता झबरू को घुमाने लाया था । जब दोनों की मुलाकात हुई तो दोनों में दोस्ती हो गई ।

d)

ऊपर के सभी उत्तर सही हैं ।

e)

दो (2) और तीन (3) उत्तर सही हैं ।

15.

रोबोटिक कंपनियों के मालिकों के बीच हलचल क्यों मच गई?

a)

1. रोबोनिल ने जब विज्ञान कथा लिखि तो उसकी खोपडी में एक विचार आया और अगले दिन वह रोबोदीप के साथ संघ के कार्यालय जा पहुँचा ।

b)

2. सारी बात सुनकर संघ के अध्यक्ष ने संघ की कार्यकारिणी की आपतकालीन बैठक बुलाई और रोबोटिक कंपनियों में काम करनेवाले रोबोटों की हडताल बुलाई ।

c)

3. इस से रोबोटिक कंपनियों के मालिकों के बीच हल-चल मच गई ।

d)

एक‌ (1) और दो (2) उत्तर सही हैं ।

e)

तीनों (3) उत्तर सही हैं ।