NEW
Font size
Worksheetsवाक्य रूपांतरण
Total questions: 20
Worksheet time: 10mins
'आपकी तरह कोई और नहीं पढ़ाता।' वाक्य का मिश्र वाक्य है
आपके पढ़ाने का अंदाज बहुत अच्छा है
जैसा आप पढ़ाते हैं वैसा कोई और नहीं
आपके जैसा कोई पढ़ा नहीं सकता
आप बहुत अच्छा पढ़ाते हैं
जिसने खिड़की का शीशा तोड़ा है वह खड़ा हो जाए वाक्य का सरल वाक्य है
खिड़की का शीशा तोड़ा है तो खड़े हो जाओ
खिड़की का शीशा टूटा है अब खड़े हो जाओ
खिड़की का शीशा तोड़ने वाला खड़ा हो जाए
खिड़की का शीशा तोड़ा हैतो वह खड़ा हो जाए
'मैं चाहता था कि आज अंग्रेजी पढूं।'इसका सरल वाक्य होगा
मैं चाहता था कि आज अंग्रेजी पढ़ूं।
मैं आज अंग्रेजी पढ़ना चाहता था।
मेरा मन था कि आज अंग्रेजी पढ़ूं।
मैं अंग्रेजी पढ़ना चाहता था और ऐसा मेरा मन था।
'तेज भागने के बावजूद वह दौड़ नहीं जीत पाया।'
वाक्य का मिश्र वाक्य है
वह तेज़ भागा इसलिए दौड़ नहीं जीत पाया
वह तेज भागा परंतु दौड़ नहीं जीत पाया
यद्यपि वह तेज भागा तथापि दौड़ नहीं जीत पाया
क्योंकि वह तेज भागा इसलिए दौड़नहीं जीत पाया
'दरिद्र होने पर भी वह इमानदार है।'इसका संयुक्त वाक्य होगा
दरिद्र होने के बावजूद वह इमानदार है
वह दरिद्र है किंतु ईमानदार है
वह दरिद्र और ईमानदार है
इनमें से कोई नहीं
'झगड़ालू लोगों से सभी दूर रहना चाहते हैं।'
वाक्य को संयुक्त वाक्य है
सभी झगड़ालू लोगों से दूर रहना चाहते हैं
झगड़ालू होने पर लोग दूर रहना चाहते हैं
झगड़ालू लोगों से सभी दूर रहना चाहते हैं
कुछ लोग झगड़ालू होते हैं और उनसे सब दूर रहना चाहते हैं
जब से यहां बाढ़ आई है तब से बीमारियां बढ़ गई है रचना के अनुसार वाक्य का प्रकार बताइए
सरल वाक्य
संयुक्त वाक्य
मिश्र वाक्य
संकेतवाचक वाक्य
निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य पहचानिए
मेरे और तुम्हारे बीच कोई समानता नहीं है
मेरे बात समझने पर वह शांत हो गया
तुम चले जाओ अन्यथा मां बुरा मान जाएगी।
सब हंसते हंसते लोटपोट हो गए।
निम्नलिखित वाक्यों में से संयुक्त वाक्य है
पकड़े जाने पर चोर माफी मांगने लगा।
उसकी गलती पकड़ी गई पर वह मान नहीं रहा।
उसके दिमाग पर भूत सवार है।
आग पर चलना बहुत कठिन है।
'बादल घिरे तो परंतु बरसे नहीं।' वाक्य का सरल रूप होगा।
बादल घिरे तो सही पर बरसे नहीं
बादल घिर कर भी नहीं बरसे
बादल घिरे पर वर्षा ना हुई
उपर्युक्त कोई नहीं
मेरी बात सुन लो वरना पछताओगे
रचना के अनुसार यह वाक्य है
सरल
संयुक्त
मिश्र
इनमें से कोई नहीं
'आप खाना खा कर आराम करें।' वाक्य का संयुक्त रूप होगा
आप खाना खाए और आराम करें
आप खाना खाने पर आराम करें
यदि आप खाना खा ले तो आराम करें
आपको आराम करना है इसलिए खाना खा लें।
'अध्यापक ने नकल करते हुए छात्र को पकड़ लिया।'
वाक्य का संयुक्त रुप होगा
नकल करने पर छात्र को अध्यापक ने पकड़ लिया
जब छात्र नकल कर रहा था तब अध्यापक ने पकड़ लिया।
छात्र नकल कर रहा था, अध्यापक ने पकड़ लिया
नकल करते करते छात्र पकड़ा गया।
विद्यालय में पढ़ाई बंद होने पर सब छात्र घर लौट गए।'
रचना के अनुसार वाक्य का प्रकार हैं
सरल
संयुक्त
मिश्र
उपर्युक्त में से कोई नहीं
जहां बस रूकती है वहां चले जाओ।'वाक्य का सरल वाक्य होगा
बस रुकने पर चले जाओ
बस रुकने वाली जगह चले जाओ
बस रुकने के बाद चले जाओ
बस रुकेगी तो चले जाना।
संयुक्त वाक्य छांटिए
मैं तो बोल बोल कर थक चुका हूं
मैं तो सच नहीं जानता
मेरी तो बात वह नहीं मानता
मैंने बताया तो उसे समझ आया
'दीपक आया और खेलने लगा वाक्य का सरल रूप चुनिए
दीपक आया पर खेलनी चला गया
दीपक आते ही खेलने चला गया
दीपक आया इसलिए खेलनी चला गया
उपर्युक्त में से कोई नहीं
'महापुरुष बताते हैं कि मानवता जीवन का आधार है।'
वाक्य का सरल वाक्य होगा
मानवता जीवन का आधार है, ऐसा महापुरुष बताते हैं
महापुरुष बताते हैं, मानवता जीवन का आधार है
महापुरुष मानवता को जीवन का आधार बताते हैं
उपर्युक्त में से कोई नहीं
'बड़ों के अनुभवों से सीखो ताकि जीवन में मुश्किलों का सामना कर सको।' रचना के आधार पर वाक्य है
सरल
संयुक्त
मिश्र
संकेतवाचक
'जिधर देखो उधर कूड़ा ही कूड़ा है।'वाक्य का सरल वाक्य होगा
कूड़ा ही कूड़ा है
कूड़ा ही कूड़ा दिख रहा है
चारों तरफ कूड़ा ही कूड़ा है
कूड़ा ही कूड़ा देख रहा हूं
