wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

कबीर की साखियाँ

Total questions: 15

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

साधु की जाति न पूछकर क्या करना चाहिए ?

a)

उसके बारे में जानने का प्रयास करना चाहिए

b)

केवल उसके ज्ञान को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए

c)

उससे ज्ञान प्राप्त कर स्वयं विद्वान बनने का प्रयास करना चाहिए

d)

इनमें से कोई नहीं

2.

तलवार का ही मोल-भाव क्यों करना चाहिए ?

a)

क्योंकि म्यान मुफ़्त में मिलती है

b)

क्योंकि तलवार की धार काम आती है ,म्यान नहीं

c)

तलवार के आधार पर म्यान का मूल्य होता है

d)

इनमें से कोई नहीं

3.

'म्यान' किस काम आती है ?

a)

ज्ञान बताने हेतु

b)

तलवार की धार तेज करने के लिए

c)

तलवार की सुंदरता बनाने हेतु

d)

तलवार रखने के लिए

4.

'जाति न पूछो साध की' इस दोहे में कबीर का वास्तविक संदेश क्या है ?

a)

जाति प्रथा समाप्त करनी चाहिए

b)

साधु या ज्ञानी से जाति न पूछकर उसके ज्ञान को विनम्रता पूर्वक प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए

c)

ज्ञानी से महत्वपूर्ण ज्ञान होता है

d)

उपर्युक्त सभी

5.

गालियों की संख्या कैसे बढ़ जाती है ?

a)

जब एक गाली के कई अर्थ निकलते हों

b)

जब एक व्यक्ति एक अपशब्द बार-बार बोलता रहे

c)

जब सुनने वाला कहने वाले को भी गाली दे

d)

इनमें से कोई नहीं

6.

कभी किसी को अपशब्द क्यों नहीं कहने चाहिए ?

a)

क्योंकि अपशब्द किसी का भी दिल दुखाते हैं

b)

क्योंकि अपशब्द बोलने से व्यक्तित्व का निखार नहीं होता

c)

क्योंकि अपशब्द बोलने वाले का कहीं सम्मान नहीं होता

d)

उपर्युक्त सभी

7.

कबीर दास जी की भाषा कैसी थी ?

a)

सधुक्कड़ी भाषा

b)

पंचमेल खिचड़ी

c)

आम बोलचाल की भाषा , सरल भाषा

d)

उपर्युक्त सभी

8.

कबीर दास जी की रचनाएँ किस पुस्तक में संकलित है ?उसके कितने भाग हैं ? और कौन-कौन से ?

a)

बीजक ,दो ,सखी और रमैनी

b)

बीजक ,चार ,सखी ,सबद ,दोहे और रमैनी

c)

बीजक ,तीन ,सखी ,सबद और रमैनी

d)

कोई नहीं

9.

कबीर जी किसकी आराधना करते थे ?

a)

हिन्दू देवी-देवताओं की

b)

निर्गुण ईश्वर की

c)

अल्लाह की

d)

ईसा मसीह की

10.

कबीर जी किस काल के कवि थे ?

a)

रीति काल

b)

भक्ति काल

c)

आधुनिक काल

d)

आदिकाल

11.

पाखंड किस रूप में दिखता है ?

a)

दिखावे की भक्ति करने में

b)

छापे-तिलक लगाने में

c)

हाथ में मनकों की माला और मुँह में निरंतर राम का नाम लेकिन मन का दसों दिशाओं में भटकना

d)

एकाग्रचित न होने पर

12.

'पाऊँ तले होई ' शब्दों के क्या तात्पर्य है ?

a)

पैर के नीचे दबने वाली

b)

पैर के नीचे रहने वाली

c)

पैर के नीचे प्रभुत्व पाने वाली

d)

छोटे मनुष्य

13.

दुहेली शब्द का अर्थ लिखिए -

a)

कष्टकारी

b)

दो एक साथ

c)

दहलीज

d)

दमदार

14.

'जग में बैरी कोई नहीं ' दोहे से हमें क्या संदेश मिलता है ?

a)

हमें सदा सच बोलना चाहिए

b)

हमें कम से कम बोलना चाहिए

c)

हमें अपना स्वभाव निर्मल बनाना चाहिए ताकि सभी हम पर कृपाभाव बनाए रखें

d)

हमें कभी भी अपने पर गर्व नहीं करना चाहिए

15.

आपको ये पाठ समझ में आया या नहीं ?

a)

हाँ

b)

नहीं

c)

50-50