NEW
Font size
Worksheetsहिंदी व्याकरण - सर्वनाम और विशेषण
Total questions: 50
Worksheet time: 27mins
"आप भला तो जग भला "रेखांकित पद में सर्वनाम बताइए?
(अ) उत्तमपुरुष
(ब) मध्यमपुरुष
(स) अन्यपुरुष
(द) निजवाचक
यह मेरा घर है रेखांकित पद में सर्वनाम बताइए?
(अ) निश्चयवाचक
(ब) निजवाचक
(स) पुरुषवाचक
(द) प्रश्नवाचक
अब इस घर की देखभाल कौन करेगा | रेखांकित पद में सर्वनाम बताइए?
(अ) प्रश्नवाचक
(ब) निजवाचक
(स) पुरुषवाचक
(द) निश्चयवाचक
दरवाजे पर कोई है, उसे अंदर बुलाओ | रेखांकित पद में सर्वनाम बताइए?
(अ) प्रश्नवाचक
(ब) निजवाचक
(स) पुरुषवाचक
(द) अनिश्चयवाचक
तुम्हारी तस्वीर तो वह है और मेरी यह रेखांकित पद में सर्वनाम बताइए?
(अ) निश्चयवाचक
(ब) निजवाचक
(स) पुरुषषाचक
(द) संबंधवाचक
वह आप ही चला जाएगा रेखांकित पद में सर्वनाम बताइए?
(अ) निश्चयवाचक
(ब) निजवाचक
(स) पुरुषवाचक
(द) संबंधवाचक
यह दीवार में आप ही गिरा दूँगा रेखांकित पद में सर्वनाम बताइए?
(अ) निश्चयवाचक
(ब) निजवाचक
(स) पुरुषवाचक
(द) संबंधवाचक
मोहन जो कल यहाँ आया था, पकड़ा गया | रेखांकित पद में सर्वनाम बताइए?
(अ) निश्चयवाचक
(ब) निजवाचक
(स) पुरुषवाचक
(द) संबंधवाचक
जो जागेगा सो पाएगा रेखांकित पद में सर्वनाम बताइए
(अ) निश्चयवाचक
(ब) निजवाचक
(स) पुरुषवाचक
(द) संबंधवाचक
में प्रतिदिन ठंडे जल से स्नान करता हूँ | रेखांकित पद में सर्वनाम बताइए?
(अ) उत्तम पुरुष
(ब) मध्यमपुरुष
(स) निजवाचक
(द) अन्यपुरुष
संबंध वाचक सर्वनाम का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है?
(अ) ऐसा लगता है मैं उनसे मिल चुका हूँ
(ब) राम की माँ आ रही हैं
(स) जो जागेगा सो पाएगा
(द) मेरा पेपर कल है
मध्यम पुरुष का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है?
(अ) आप बीमार हो गए थे?
(ब) मैं आप चली जाऊँगी
(स) वह बीमार हे
(द) वह चली गई।
निजवाचक सर्वनाम का प्रयोग किस वाक्य में हुआ हैं?
अ) आप यहाँ बैठिए
(ब) वह आप ही चला जाएगा
(स) आप मेरी बात नहीं मानते
(द) वह आ जाएगा
जो-सो में कौन-सा सर्वनाम है?
(अ) प्रश्नाचक
(ब) निश्चयवाचक
(स) संबंधवाचक
(द) इनमें से कोई नहीं
निजवाचक सर्वनाम है-
(अ) हम
(ब) मैं
(स) कौन
(द) स्वयं
“यह काम मैं आप कर लूँगा” पंक्तियों में ‘आप’ है-
(अ) संबंधवाचर्क सर्वनाम
(ब) निजवाचक सर्वनाम
(स) निश्चयवाचक सर्वनाम
(द) पुरुषवाचक सर्वनाम
विशेषण के कितने प्रकार है
A.3
B.4
C.5
D.6
.निम्न में से विशेषण चुनिए
A.भलाई
B.मिठास
C.थोड़ा
D.स्वयं
निम्न वाक्य में रंगीन शब्द विशेषण है, उसका भेद चुने----> कुछ बच्चे कक्षा में शोर मचा रहे थे l
A.गुणवाचक विशेषण
B.अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
C.सार्वनामिक विशेषण
D.अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
आलस्य शब्द का विशेषण क्या है
A.आलस
B.अलस
C.आलसी
D.आलसीपन
इनमें से गुणवाचक विशेषण कौन सा है
A.चौगुना
B.नया
C.तीन
D.कुछ
आदर शब्द से विशेषण बनेगा
A.आदरकारी
B.आदरपूर्ण
C.आदरणीय
D.इनमें से कोई नहीं
संस्कृति' का विशेषण है
A.संस्कृत
B.साँस्कृति
C.संस्कृतिक
D.सांस्कृतिक
प्रिय विशेषण के साथ प्रयुक्त होनेवाली संज्ञा नही है
A.विषय
B.कवि
C.मित्र
D.बैरी
वहाँ कौन खड़ा था रेखांकित पद में सर्वनाम बताइए?
(अ) प्रश्नवाचक
(ब) निश्चयवाचक
(स) अनिश्चयवाचक
(द) पुरुषवाचक
'जो सोएगा, सो खोएगा; जो जागेगा, सो पावेगा। ' इस वाक्य में कौन सा सर्वनाम भेद है?
निश्चयवाचक सर्वनाम
प्रश्नवाचक सर्वनाम
संबन्धवाचक सर्वनाम
निजवाचक सर्वनाम
.......... आया था ...... चला जाएगा ।
मैं- तुम
हम -सब
यह - जो
जो-वो
.... सिवा .... इस दुनिया में कोई नहीं है ।
क्या-तुम
हम- आप
उसके- इसके
आपके- मेरा
समूहवाचक संज्ञा का सही उदाहरण हैं -
बकरी और पहाड़
कक्षा और बारात
मिट्टी और खाद
ममता और बुढ़ापा
मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम का उदाहरण हैं -
मैं
हम
तुम
उसने
वह मेरा घर है |
पुरुषवाचक
संबंधवाचक
निश्चयवाचक
प्रश्नवाचक
आजकल तुम किसके लिए काम कर रहे हो ?
पुरुषवाचक
संबंधवाचक
प्रश्नवाचक
जातिवाचक
संगीता ने स्वयं पत्र लिखा | (सही सर्वनाम शब्द चुनिए )
ने
स्वयं
लिखा
संगीता
मैं ________सामान ले जाऊँगा | (आप )
आपको
आपके
आपका
आपकी
_________ दरवाज़ा खटखटा रहा है |
मुझे
कोई
उससे
समाज (उचित विशेषण पर चिह्न लगाइए )|
समाजिक
सामजिक
सामाजिक
आज बहुत अधिक सर्दी है |
विशेषण
प्रविशेषण
विशेष्य
वह बालक सचमुच बहादुर है |
गुणवाचक विशेषण
संख्यावाचक विशेषण
सार्वनामिक विशेषण
राम बहुत मोटा है | ( विशेषण छाँटिए )
राम
बहुत
मोटा
आसमान बिल्कुल स्वच्छ है | ( विशेषण छाँटिए )
आसमान
बिल्कुल
स्वच्छ
विशेषण क्या होते हैं?
विशेषण वह शब्द होते हैं जो किसी क्रिया के बारे में बताते हैं।
विशेषण वह शब्द होते हैं जो किसी संज्ञा के बारे में बताते हैं।
विशेषण वह शब्द होते हैं जो किसी क्रिया/सर्वनाम के बारे में बताते हैं।
विशेषण वह शब्द होते हैं जो किसी संज्ञा/सर्वनाम के बारे में बताते हैं।
विशेषण वह शब्द होते हैं जो किसी सर्वनाम के बारे में बताते हैं।
मुझे खेलने जाना है में 'मुझे शब्द है
निजवाचक
पुरुषवाचक
संबंधवाचक
प्रश्नवाचक
यह फुटबॉल मेरी है और वह तुम्हारी। वाक्य में यह और वह उदाहरण हैं
पुरुषवाचक सर्वनाम के
निजवाचक सर्वनाम के
निश्चयवाचक सर्वनाम के
अनिश्चयवाचक सर्वनाम के
पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने प्रकार होते हैं
तीन
दो
चार
छह
पुरुषवाचक सर्वनाम के प्रकार हैं
व्यक्तिवाचक ,जातिवाचक ,भाववाचक
प्रथम पुरुष ,मध्यम पुरुष ,अन्य पुरुष
पुरुषवाचक ,निजवाचक ,निश्चयवाचक
अनिश्चयवाचक ,प्रश्नवाचक ,संबंधवाचक
दूध में कुछ गिर गया है। वाक्य में 'कुछ' शब्द उदाहरण है।
प्रश्नवाचक सर्वनाम का
निजवाचक सर्वनाम का
निश्चयवाचक सर्वनाम का
अनिश्चयवाचक
सर्वनाम का
वह काम स्वयं करता है। वाक्य में 'वह' एवं 'स्वयं' शब्द उदाहरण हैं
निज एवं पुरुषवाचक सर्वनाम के
पुरुष एवं निजवाचक सर्वनाम के
पुरुष एवं निश्चयवाचक सर्वनाम के
निश्चय एवं अनिश्चयवाचक सर्वनाम के
तुम बाज़ार से क्या लाए हो। वाक्य में सर्वनाम शब्द हैं।
तुम एवं बाज़ार
तुम एवं क्या
तुम एवं से
तुम एवं लाए
निम्न में से विशेषण का भेद नहीं है?
सार्वनामिक विशेषण
संख्यावाचक विशेषण
गुणवाचक विशेषण
जातिवाचक विशेषण
वह संज्ञा एवं सर्वनाम शब्द जिसकी विशेषता बदलाई जाती है वह कहलाता है?
विशेषण
विशेष्य
क्रिया विशेषण
विशेषण और विशेष्य दोनों
