wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

51.भगवद गीता यथारूप_प्रश्नोत्तरी श्रृंखला_11.36–11.47

Total questions: 38

Worksheet time: 37mins

Name
Class
Date
1.

"हृषिकेश" शब्द का क्या अर्थ है ?

a)

वो जो ऋषियों के पूज्यनीय है

b)

वो जिनके केश दिव्य है

c)

जो इन्द्रियों के स्वामी है

d)

उपयुक्त सभी

2.

कुरुक्षेत्र युद्ध को देवता, सिद्ध और उच्च लोको के बुद्धि जीव क्यों देख रहे थे ?

a)

कुरुक्षेत्र का युद्ध पवित्र और विशेष था इसिलिए सब देख रहे थे

b)

वह युद्ध के परिणाम को जानने के लिए देख रहे थे

c)

कृष्ण की उपस्थिति के कारण युद्ध को देख रहे थे.

d)

इसका वर्णन गीता में नहीं है

3.

भक्त किस अवस्था में भगवान का गुणगान करना पसंद करता है

a)

अनुकुल अवस्था में जब सब कुछ उसके हित में होता है

b)

प्रतिकुल अवस्था में अपने दुखो को कम करने के लिए

c)

भक्त प्रत्येक अवस्था में भगवान् का गुणगान करता है,क्योंकि वह जानता है कि वे जो कुछ भी करते हैं, वह सभी के हित में है

d)

भक्त वेदानुसर शुभ समय ही भगवान का गुणगान करता है

4.

ब्रह्मा का जन्म कृष्णके पूर्ण विस्तार _____________ से हुआ ?

a)

वामन

b)

मत्स्य

c)

कूर्म

d)

गर्भोदकशायी विष्णु

5.

अर्जुन प्रार्थना करता है की भगवान सर्वव्यापि है परंतु हम उनका हर जगह अनुभव क्यों नहीं कर पाते हैं

a)

क्योंकि हमारे पास सीमित इंद्रियां हैं

b)

क्योंकि हम भौतिक रूप से दूषित हैं

c)

क्योंकि हम भौतिक प्रकृति के 3 गुणों के अधीन हैं

d)

उपर्युक्त सभी

6.

गीता इस भौतिक संसार की व्याख्या कैसे करती है ?

a)

गीता के अनुसार यह संसार शाश्वत है

b)

गीता के अनुसार यह संसार विनाशशील है

c)

इस भौतिक संसार पर तभी टिप्पणी की जा सकती है जब कोई और दुनिया मौजूद हो वरना जीवों का क्या होगा इसलिए यह एक गलत प्रश्न है

d)

गीता इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं देती

7.

गीता के अनुसार भ्रम तेज क्या है जिसमें मिल के एक योगी अपनी पहचान को समाप्त करना चाहता है?

a)

गीता के अनुसार अध्यात्म का सर्वोच्च रूप यही है

b)

गीता के अनुसार भ्रम तेज पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान के शरीर से निकलता है

c)

ये तेज देवी दुर्गा से आता है क्योंकि वही जगत के नियंत्रक है

d)

हम टिप्पणी नहीं कर सकते क्योंकि विज्ञान के पास इसका कोई प्रमाण नहीं है

8.

वैकुण्ठलोक के “कारण स्वरूप” कौन है ?

a)

श्री कृष्ण

b)

इंद्रदेव

c)

भगवान शिव

d)

नारद मुनि

9.

भगवान निम्नलिखित में से कौन से भौतिक गुण के अधीन है?

a)

रजोगुण

b)

तमोगुण

c)

सतोगुण

d)

भगवान किसी भी भौतिक गुण के अधीन नहीं है, बल्कि वह उन गुणों के स्वामी है।

10.

भगवत गीता के अनुसार पुराण या प्राचीन पुरुष कौन है ?

a)

भगवान शिव

b)

चार कुमार

c)

कृष्णा

d)

प्रह्लाद महाराज

11.

अर्जुन भगवान को ज्ञाता और ज्ञेय कहकर क्यों संबोधित करता है ?

a)

वह प्रभु की स्तुति करना चाहता था और उनहे खुश करना चाहता था

b)

वह जानता था कि देवता देख रहे हैं और यदि वह ऐसा करने में विफल रहता है तो उसे दंडित किया जाएगा

c)

क्योंकि वह जानता था कि वह संपूर्ण अभिव्यक्त ब्रह्मांड का कारण है, वे इस संसार में घटित होने वाली प्रत्येक घटना को जानने वाले हैं और यदि ज्ञान का कोई अंत है, तो वे ही समस्त ज्ञान के अन्त हैं, वे सर्वव्यापी और जानने योग्य हैं

d)

उसे मित्र की भावना में ऐसा कहां

12.

अर्जुन भगवान को प्रपितामह कहकर क्यों सम्बोधित करता है ?

a)

भगवान ब्रह्मा के पिता हैं

b)

भगवान महा विष्णु के कारण है

c)

कृष्ण सबके दादा हैं

d)

हम इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते

13.

भगवान को वायु के रूप में क्यों संबोधित किया गया था?

a)

क्योंकि वायु सर्वव्यापी होने के कारण समस्त देवताओं का मुख्य अधिष्ठाता है

b)

भगवान वायु देव की प्रार्थना स्वीकार कर रहे थे

c)

भगवान ने वायु देव को युद्ध में पराजित किया था

d)

गीता में इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है

14.

‘’आपके समक्ष जो भी आता है, चाहे वह देवता ही क्यों न हो , हे भगवान्!वह आपके द्वारा ही उत्पन्न है’’, ये किस पुराण में कहा गया है?

a)

भागवत पुराण

b)

पद्म पुराण

c)

शिव पुराण

d)

विष्णु पुराण

15.

कृष्णा तथा जीवो का संबंध किस रूप में स्थित है

a)

शाश्वत

b)

अस्थायी

c)

जीवात्मा का कृष्णा से कोई संबंध नहीं है

d)

हम इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते

16.

क्या अर्जुन विराट रूप को देखकर कृष्ण से मैत्री भाव भूल गया था ?

a)

हां उसे स्मरण नहीं रहा

b)

उसे कुछ कुछ स्मरण ही था

c)

भूला तो नहीं था पर गीता में इसपर टिपणी नहीं है

d)

अर्जुन को मैत्रीभाव स्मरण था इसीलिए वह मित्रता के कारणहोने वाले अनेक अपराधों को क्षमा करने के लिए प्रार्थना कर रहा है

17.

अर्जुन भगवान को आदि गुरु और महान आध्यात्मिक गुरु कहकर क्यों संबोधित करता है ?

a)

अर्जुन ने क्षत्रिय ज्ञान कृष्ण से सीखा था

b)

कृष्ण अर्जुन के गुरु के शिक्षक थे

c)

वे गुरु हैं क्योंकि सर्व प्रथम उन्हीं ने ब्रह्मा को वेदों का उपदेश दिया और इस समय अर्जुन को भगवद्गीता का उपदेश दे रहे हैं

d)

अर्जुन जन्म से ही कृष्ण को गुरु मानते थे

18.

कृष्णा से शुरू होने वाले गुरु परम्परा_________ है ?

a)

निराधार

b)

प्रमाणिक

c)

अप्रामानिक

d)

अमान्य

19.

गीता के अनुसर किसे वैकुंठ में कृष्णा से बढ़कर बताया गया है

a)

वहां रहने वाले पुण्य जीवो को

b)

नारद मुनि को

c)

भ्रम तेज को प्राप्त योगियो को

d)

कोई भी भगवान् कृष्ण से बढ़कर नहीं, क्योंकि इस लोक में या वैकुण्ठ लोक में कृष्ण के समान या उनसे बड़ा कोई नहीं है

20.

भगवान कृष्ण का मन, हृदय और अन्य वस्तु - आत्मा से कैसे भिन्न है ?

a)

भगवान की आत्मा दिव्य है और मन, इंद्रिया और शरीर भौतिक है

b)

भगवान कृष्ण की आत्मा ही पुण्यवान है शरीर के बाकी अंग नहीं

c)

उनके लिए अपनी इन्द्रियों, अपने शरीर, अपने मन तथा स्वयं में कोई अन्तर नहीं रहता

d)

हमें गीता में ऐसा कोई विषय नहीं मिला

21.

“जन्म कर्म च मे दिव्यमेवं यो वेत्ति तत्त्वतः ।त्यक्त्वा देहं पुनर्जन्म नैति मामेति सोSर्जुन..” यह प्रसिद्ध श्लोक किस अध्याय का है ?

a)

3

b)

4

c)

5

d)

6

22.

भगवान् कृष्ण के भी सामान्य व्यक्ति की तरह इन्द्रियाँ तथा शरीर हैं, किन्तु उनके लिए अपनी इन्द्रियों, अपने शरीर, अपने मन तथा स्वयं में कोई अन्तर नहीं रहता. ये किस उपनिषद में कहा गया है

a)

श्र्वेताश्र्वतर उपनिषद्

b)

छांदोग्य उपनिषद।

c)

ईशो उपनिषद

d)

भ्रादारण्यक उपनिषद

23.

“एकले ईश्र्वर कृष्ण, आर सब भृत्य”. ये किस ग्रंथ का वाक्य है?

a)

भागवतम

b)

भक्ति रसामृत सिंधु

c)

चैतन्य चरितामृत

d)

भगवद गीता

24.

कृष्ण हमारे सामने उपस्थित नहीं हैं , तो हम उनके निर्देशों का पालन कैसे कर सकते हैं।

a)

गीता उनकी प्रत्यक्ष शिक्षा है, इसलिए हम गीता के माध्यम से उनके निर्देशों का पालन कर सकते हैं

b)

गुरु के निर्देश उन्ही के निर्देश है

c)

वरिष्ठ वैष्णवों द्वारा दिए गए निर्देश उनके निर्देश हैं

d)

सभी वाक्य सही है

25.

कृष्णा समस्त कारणों के कारण हैं. कौन सा ग्रंथ इस कथन की पुष्टि करता है

a)

ईशोपनिषद

b)

श्रीमद भगवतम

c)

शिव पुराण

d)

ब्रह्मसंहिता

26.

भगवान का विराट रूप ________ है ?

a)

नश्र्वर

b)

शाश्वत

c)

आनंदमय

d)

स्थायी

27.

वैकुंठ में ______लोक है ?

a)

110

b)

10500

c)

114000

d)

असंख्य

28.

वैकुण्ठलोक में नारायण का स्वरूप ________है

a)

विद्यमान ही नहीं है

b)

द्विर्भुजी

c)

चतुर्भुजी

d)

पंचभुजी

29.

भगवान् सैकड़ों हजारों रूपों में नित्य विद्यमान रहते हैं जिनमें राम, नृसिंह, नारायण उनके मुख्य रूप हैं. कौन सा ग्रंथ इस कथन की पुष्टि करता है ?

a)

ब्रह्मसंहिता

b)

शिव पुराण

c)

श्रीमद भगवतम

d)

ईशोपनिषद

30.

भगवान वैकुंठ में किस अवस्था में विद्यामान रहते हैं ?

a)

तरुण अवस्था

b)

वृद्ध अवस्था

c)

उपयुक्त दोनो

d)

गीता इसकी पूर्ति नहीं करता

31.

कृष्ण को जानने वाला इस भौतिक संसार के समस्त कल्मष से _______ हो जाता है?

a)

दुषित

b)

रम जाता है

c)

मुक्त

d)

प्रफुलित

32.

कृष्णा ने अपनी किस शक्ति के माध्यम से विराट रूप का दर्शन किया ?

a)

अन्तरंगा

b)

बहिरंगा

c)

शक्ति का प्रश्न नहीं है ये तो इच्छा की बात है

d)

हम वहां मौजूद नहीं थे इसलिए हम टिप्पणी नहीं कर सकते

33.

कृष्णा को किस विधि द्वारा जाना जा सकता है ?

a)

वेदाध्ययन के द्वारा

b)

दान और पुण्य द्वारा

c)

कठिन तपस्या से

d)

केवल प्रेममय भक्ति से

34.

क्या अपना अंश विस्तार कर कृष्णा अपनी ईश्वरीय परिस्थति को खो देते हैं

a)

नहीं, पर ईश्वरिय परिस्थति कम हो जाती है

b)

हां, विस्तार होते ही ईश्वरिय परिस्थति समाप्त हो जाती है

c)

नहीं, वह हर परिस्थति और अपने असंख्य रूपों में भी ईश्र्वर ही बने रहते हैं

d)

गीता इसकी पूर्ति नहीं करता

35.

कृप्या यहाँ अपना नाम लिखे

4 lines
36.

कृप्या यहाँ अपना पता लिखे |

4 lines
37.

कृप्या यहाँ पर अपना फोन नो. लिखे ?

4 lines
38.

कृप्या यहाँ पर अपनी आयु लिखे ?

4 lines