Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

वाच्य

Total questions: 22

Worksheet time: 11mins

Name
Class
Date
1.

वाच्य का क्या अर्थ होता है ?

a)

बोलने का विषय

b)

सुनने का विषय

c)

बनाने का विषय

d)

सुनने का विषय

2.

क्रिया के जिस रूप द्वारा कर्ता, कर्म या भाव का विधान हो उसे क्या कहते हैं ?

a)

मिश्र वाक्य

b)

रस

c)

तद्भव-तत्सम

d)

वाच्य

3.

निम्नलिखित में कौन वाच्य का भेद नहीं है ?

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

मिश्र वाच्य

4.

जब क्रिया का सीधा संबंध कर्ता से होता है तब वहाँ कौन सा वाच्य होता है ?

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

उपर्युक्त सभी

5.

जिस वाक्य में कर्म की प्रधानता होती है वहाँ कौन सा वाक्य होता है?

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

प्रयुक्त में से कोई नहीं

6.

'पुजारी द्वारा पूजा की जाती है' प्रयोग के आधार पर वाक्य भेद बताइए ?

a)

कर्तृवाच्य

b)

भाववाच्य

c)

कर्मवाच्य

d)

मिश्र वाक्य

7.

'चलो अब सोया जाय' वाच्यभेद बताइए ?

a)

कर्तृवाच्य

b)

भाववाच्य

c)

कर्मवाच्य

d)

कोई नहीं

8.

'इतनी धूप में कैसे चला जाएगा' वाक्य में वाच्यभेद बताइए ?

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

कोई नहीं

9.

किस वाक्य में भाववाच्य है ?

a)

घायल हंस उड़ गया

b)

वह पार्क में प्रतिदिन दौड़ता है

c)

मुझसे इस पेेेड़ पर नहीं चढ़ा जाएगा

d)

कुत्ते जोर से भौंक रहे हैं

10.

किस वाक्य में कर्तृवाच्य है ?

a)

घायल हंस से उड़ा न गया।

b)

किसान खेत में खाद डालते हैं।

c)

फादर द्वारा रिश्ते बनाकर तोड़े नहीं जाते।

d)

दीप्ति द्वारा नहीं लिखा जाता।

11.

किस वाक्य में कर्मवाच्य है ?

a)

पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया

b)

नेताजी ने अदालत में गवाही दी

c)

फादर रिश्ते बनाकर तोड़ते नहीं थे

d)

पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर दिया गया

12.

'पक्षी द्वारा दाने चुगे जा रहे हैं' वाक्य को कर्तृवाच्य में बदलिए ?


a)

दाने पक्षी चुग रहे हैं

b)

पक्षी दाना चुग रहा है

c)

पक्षी दाने चुग रहे हैं

d)

पक्षी से दाना चुगा गया

13.

प्रश्न(1) रवि पुस्तक पढता है| (वाच्य बताइए )

a)

क) कर्मवाच्य

b)

क) कर्तृवाच्य

c)

क) भाववाच्य

14.

प्रश्न(3) कुत्ता भौंकता है| इस वाक्य का भाववाच्य में सही रूप कौनसा है ?

a)

क) कुत्ते से भौंका जाता है|

b)

ख) कुत्ता भौंक सकता है|

c)

ग) कुत्ते द्वारा भौंका जाएगा|

15.

प्रश्न(4) निशा ने कहानी की किताब खरीदी| इस वाक्य का कर्मवाच्य में सही रूप कौनसा है?

a)

क) निशा द्वारा कहानी की किताब खरीदी गई|

b)

ख) निशा कहानी की किताब खरीदेगी |

c)

ग) निशा कल कहानी की किताब खरीद सकती है |

16.

प्रश्न(6) मछली से तैरा जाता है| (वाच्य बताइए )

a)

क)कर्मवाच्य

b)

ख)कर्तृवाच्य

c)

ग)भाववाच्य

17.

प्रश्न(8) यश बैठता नहीं है | इस वाक्य का भाववाच्य में सही रूप कौनसा है ?

a)

क) यश से बैठा नहीं जाता है|

b)

ख) यश कभी भी बैठ नहीं सकता है|

c)

ग) यश उछल-कूद मचाता रहता है |

18.

प्रश्न(9) नमित खाना पकात़ा है | इस वाक्य का कर्मवाच्य में सही रूप कौनसा है?

a)

क)नमित द्वारा खाना नहीं पकाया जाता है|

b)

ख) नमित ने खाना पका लिया है|

c)

ग) नमित द्वारा खाना पकाया जाता है|

19.

'अशोक ने विश्व को शांति का संदेश दिया।' इस वाक्य का वाच्य बताइए

a)

कर्तृ वाच्य

b)

कर्म वाच्य

c)

भाव वाच्य

d)

करण वाच्य

20.

हम इस खुले मैदान में दौड़ सकते हैं। (भाववाच्य में बदलिए)

a)

हम दौड़ सकते हैं इस खुले मैदान में ।

b)

हम इस खुले मैदान में दौड़ सकेंगे ।

c)

हमसे इस खुले मैदान में दौड़ा जाएगा।

d)

हमसे इस खुले मैदान में दौड़ा जा सकता है।

21.

'सुमन जल्दी नहीं उठती।' (भाववाच्य में बदलिए)

a)

'सुमन जल्दी नहीं उठ पाती।

b)

'सुमन जल्दी से नहीं उठ सकेगी।

c)

सुमन जल्दी नहीं उठ पाएगी।

d)

'सुमन से जल्दी नहीं उठा जाता।

22.

कर्तृवाच्य वाला वाक्य छाँटिए

a)

अरविंद द्वारा कल पत्र लिखा जाएगा।

b)

बच्चों द्वारा नमस्कार किया गया।

c)

सरकार द्वारा लोक कलाकारों को सम्मान दिया गया।

d)

नेताजी ने देश के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया।