wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

उत्साह,अट नहीं रही कविता

Total questions: 28

Worksheet time: 14mins

Name
Class
Date
1.

'उत्साह' कविता के कवि का नाम बताइए

a)

सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

b)

जयशंकर प्रसाद

c)

नागार्जुन

d)

गिरिजाकुमार माथुर

2.
कविता ‘अट नहीं रही है’ में किस ऋतु के प्राकृतिक सौदर्य का चित्रण किया गया है?
a)
ग्रीष्म ऋतु
b)
वर्षा ऋतु
c)
शरद ऋतु
d)
वसंत ऋतु
3.
‘धाराधर’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
a)
पृथ्वी
b)
आकाश
c)
समुद्र
d)
बादल
4.
कविता में बादल किसका प्रतीक है?
a)
भावनाओं का
b)
सुख का
c)
दुःख का
d)
क्रांति का
5.
कवि ने बादलों का आह्वान करते हुए उनसे क्या करने का आग्रह किया है?
a)
न बरसने का
b)
बरसने का
c)
गरजने का
d)
इनमें से कोई नहीं
6.
कवि ने ‘निदाघ’ अर्थात् भीषण गर्मी से किसकी ओर इशारा किया है?
a)
अधिक गर्मी
b)
सांसारिक कष्ट
c)
असफलता
d)
इनमें से कोई नहीं
7.
कविता में जल का बरसना किसका प्रतीक है?
a)
बारिश होना
b)
शांति और सुख की स्थापना
c)
प्यास बुझना
d)
इनमें से कोई नहीं
8.
बादल अपनी गर्जन-तर्जन से किसे घेर लेता है?
a)
समुद्र को
b)
पृथ्वी को
c)
आकाश को
d)
इनमें से कोई नहीं
9.
फागुन मास के कारण लोगों के चेहरे पर क्या है?
a)
मायूसी
b)
डर
c)
दुःख
d)
ख़ुशी
10.
बादल को कवि ने गरजने के लिए कहा है, जिससे कि वातावरण में-
a)
जोश और क्रांति फ़ैल सके|
b)
गर्मी समाप्त हो सके|
c)
बच्चे डर जाए|
d)
इनमें से कोई नहीं
11.
1. कवि बादल में किसका स्वर सुनता है?
a)
रूदन
b)
क्रांति 
c)
वेदना
d)
इनमें से कोई नहीं
12.
3. कवि के अनुसार किसके केश सुंदर, काले और घुँघराले हैं?
a)
प्रेयसी के
b)
बादल के
c)
धरती के
d)
इनमें से कोई नहीं
13.
5. ‘तप्त धरा’ का सांकेतिक अर्थ क्या है?
a)
गर्म धरती
b)
सूखी धरती
c)
दुखों से पीड़ित धरती
d)
इनमें से कोई नहीं
14.
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला किस काल के कवि हैं?
a)
भक्ति काल के
b)
भारतेंदु काल के
c)
छायावादी काल के
d)
उपरोक्त में से कोई नहीं
15.
निम्नलिखित में से कौन सी रचना निराला जी की है?
a)
अनामिका
b)
गीतिका
c)
परिमल
d)
उपरोक्त सभी
16.
वज्र का क्या अर्थ है?
a)
बांज
b)
बाजरा
c)
कठोर
d)
कोमल
17.

उत्साह किस प्रकार का गीत है तथा निराला का प्रिय विषय क्या है ?

a)

बादल तथा आह्वान

b)

आह्वान तथा बादल

c)

क्रांति तथा फागुन

18.

बादल अंतहीन है इसलिए कवि ने उसे क्या कह कर संबोधित किया है?

a)

नवजीवन वाले

b)

अनंत के घन

c)

बाल के से पाले

19.

कवि ने अपनी कविता का नाम उत्त्साह क्यो रखा है, अनुचित विकल्प चुनिए।

a)

ताकि लोग अपनी उदासीनता छोड़ दे

b)

ताकि लोग उत्साहित हो जाए

c)

ताकि लोगों में नव चेतना का संचार हो सके

d)

ताकि लोग कवि की कविता का उत्साह से इंतजार करें

20.

पाट पाट ,शोभा श्री, पट नहीं रही है,,इस पंक्ति के किस शब्द का अर्थ विकल्पों में नहीं है

a)

समा नहीं रही है

b)

धीरे-धीरे बहती हुई

c)

सौंदर्य से भरपूर

d)

जगह जगह

21.

घेर घेर घोर गगन इस पंक्ति में कौन सा अलंकार प्रयुक्त हुआ है-

a)

उपमा

b)

रूपक

c)

पुनरुक्ति प्रकाश

d)

मानवीयकरण

22.

Q4. ललित का क्या अर्थ है ?

a)

सुन्दर

b)

कल्पना

c)

जीवन

d)

लाल

23.

उत्साह कविता का मुख्य सन्देश क्या है ?

a)

मनुष्य के अन्दर करुणा और प्रेम जाग्रत करना

b)

मनुष्य के अन्दर बादलों के माध्यम से उत्साह जाग्रत करना

c)

मनुष्य के अन्दर प्रकृति के प्रति प्रेम जाग्रत करना

d)

मनुष्य के अन्दर क्रोध जाग्रत करना

24.

जल का सांकेतिक अर्थ क्या है ?


a)

क्रोध

b)

शुख शांति

c)

भूकंप

d)

संहार

25.

फागुन मास में कौन सा पर्व मनाया जाता है ?

a)

रक्षाबंधन

b)

होली

c)

दशहरा

d)

दीपावली

26.

"पर-पर कर देते हो,"

यहाँ कौन सा अलंकार है?

a)

मानवीकरण

b)

उपमा

c)

पुनरुक्ति

d)

अनुप्रास

27.

इस कविता में कौन सी शैली का उपयोग करI है?

a)

संवादात्मक

b)

चित्रात्मक

c)

मुक्त

d)

All of given

28.

कवि को आकाश में उड़ने के लिए पंख कौन देता है?

a)

पक्षी

b)

फागुन मास

c)

उनके मित्र