wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अशुद्धि शोधन + मुहावरे और लोकोक्तियाँ

Total questions: 20

Worksheet time: 11mins

Name
Class
Date
1.

निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य शुद्ध है?

a)

मेरे पास दो रुपए मात्र हैं।

b)

मुझे काटकर सेब खिलाओ।

c)

भाई, ज़रा अपनी भी अक्ल के घोड़े दौड़ाओ।

d)

ममता, लक्ष्मी और रीमा फिल्म देखने गए।

2.

निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य अशुद्ध है?

a)

मेरे पूजनीय पिता जी का पत्र आया।

b)

पराठे सेंक दो।

c)

रीमा, पीयूष और सीमा टहलने गए।

d)

बेचारे को नज़र न लग जाए।

3.

कौन सा वाक्य शुद्ध है?

a)

रोहन ने घड़ी खरीदी।

b)

रोहन घड़ी खरीद रहा है।

c)

उपर्युक्त दोनों

d)

इनमें से कोई भी नहीं।

4.

किस वाक्य में पुनरुक्ति संबंधी अशुद्धि है?

a)

मुझसे जानबूझ कर गलती हो गई।

b)

फिज़ूल में मत झगड़ों।

c)

तुरंत वापस लॉट आओ।

d)

मेहमानों को गरम कर के खाना खिलाओ।

5.

इस चिह्न को क्या कहते हैं?

::  

a)

उपविराम

b)

अर्धविराम

c)

निर्देशक चिह्न

d)

हँसपद

6.

इस वाक्य में किस विराम चिह्न का गलत उपयोग किया गया है या उपयोग नहीं किया गया है?

देखो, देखो, वह दुबली पतली औरत कैसे भाग रही है!

a)

विस्मयादिबोधक चिह्न

b)

अल्प विराम

c)

योजक चिह्न

d)

अर्ध विराम

7.

हिन्दी भाषा में कुल कितने विराम चिह्न हैं?

(a)  

8.

क्या इस वाक्य में किसी विराम चिह्न की कमी है?

डॉ कलम को १९९७ में भारत के सर्वोच नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

a)

हाँ

b)

ना

9.

इस चिह्न को क्या कहा जाता है?

^

a)

निर्देशक चिह्न

b)

प्रश्न चिह्न

c)

विवरण चिह्न

d)

हँसपद

10.

हँसपद को और क्या कहा जाता है?

a)

त्रुटिपूरक

b)

विवरण चिह्न

c)

लाघव चिह्न

d)

निर्देशक चिह्न

11.

इस मुहावरे का क्या अर्थ है?

उड़ती चिड़िया पहचानना

a)

सही उत्तर देना।

b)

अच्छी नज़र होना।

c)

निशाना पक्का होना।

d)

इनमें से कोई भी नहीं।

12.

इस मुहावरे का क्या अर्थ है?

खयाली पुलाव पकाना

a)

झूठी कहानी सुनना।

b)

कपोल कल्पनाओं में डूबे रहना।

c)

भाग्य पलटना।

d)

इनमें से कोई नहीं।

13.

इस मुहावरे का क्या अर्थ है?

गंगा नहाना।

a)

बड़ा कार्य पूरा करना।

b)

बहुत पवित्र काम करना।

c)

बहुत बड़ा पुण्य करना।

d)

इनमें से कोई भी नहीं।

14.

इनमें से कौन से मुहावरे का अर्थ है छोटी सी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना?

a)

तिल का ताड़ बनाना।

b)

छोटा मुंह बड़ी बात।

c)

बीरबल की खिचड़ी बनाना।

d)

इनमें से कोई भी नहीं।

15.

इस लोकोक्ति का क्या अर्थ है?

डाल-भात में मूसलचंद।

a)

अवसरवादी होना।

b)

दो व्यक्तियों की बातचीत में हस्तक्षेप करना।

c)

दिखावा करना।

d)

इनमें से कोई भी नहीं।

16.

इस लोकोक्ति का क्या अर्थ है?

सिर मुँड़ाते ही ओले पड़ना।

a)

काम आरंभ करते ही विघ्न पड़ना।

b)

बहुत लाभ होना।

c)

आपदा आना।

d)

इनमें से कोई भी नहीं।

17.

इस लोकोक्ति का क्या अर्थ है?

बिन सेवा मेवा नहीं।

a)

बिना परिश्रम के फल नहीं मिलता।

b)

कर्मठ होने का झूठा दिखावा।

c)

उचित रीति से किया गया कार्य अच्छा होता है।

d)

इनमें से कोई भी नहीं।

18.

इनमें से कौन सी लोकोक्ति का अर्थ है अवसरवादी होना?

a)

गंगा गए तो गंगादास, जमना गए तो जमनादास।

b)

दूर के ढोल सुहावने।

c)

सहज पके सो मीठा होए।

d)

इनमें से कोई भी नहीं।

19.

इनमें से कौन सा वाक्य लोकोक्ति है?

a)

अद्धजल गगरी छलकत जाए।

b)

दिन फिरना।

c)

किताब का कीड़ा।

d)

इनमें से कोई भी नहीं।

20.

इनमें से कौन सा वाक्य मुहावरा है?

a)

दिमाग सातवें आसमान पर होना।

b)

बाप बड़ा ना भैया, सबसे बड़ा रुपैया।

c)

दूर के ढोल सुहावने।

d)

इनमें से कोई भी नहीं।