WorksheetsHISTORY 8 CHAPTER 8
Total questions: 11
Worksheet time: 11mins
प्रार्थना समाज के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. इसकी स्थापना बंबई में की गई।
2. इसने जातीय बंधनों की समाप्ति तथा बाल विवाह के उन्मूलन का प्रयास किया।
3. इसने महिलाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित किया किंतु विधवा विवाह पर पाबंदी का समर्थन किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. केवल 1 और 2
2. केवल 2 और 3
3. 1 और 2 दोनों
4. न तो 1 और न ही 2
1
2
3
4
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः
1. वेद समाज : ईश्वर के अस्तित्व में विश्वास
2. अलीगढ़ आन्दोलन : पूर्ण इस्लामिक शिक्षा
3. सिंह सभा आन्दोलन : सिखों का सुधारवादी संगठन
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
1. केवल 1 और 2
2. केवल 2
3. केवल 1 और 3
4. 1, 2 और 3
1
2
3
4
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. ब्रह्म समाज : उपनिषदों में विश्वास
2. यंग बंगाल : महिलाओं के लिये शिक्षा की मांग
3. रामकृष्ण मिशन : समाज सेवा और निस्वार्थ श्रम के ज़रिये मुक्ति के लक्ष्य पर ज़ोर
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. केवल 1 और 2
2. केवल 2
3. केवल 1 और 3
4. 1, 2 और 3
1
2
3
4
ब्रिटिश काल में गैर-ब्राह्मण आंदोलन से संबंधित ई. वी. रामास्वामी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. इन्हें पेरियार नाम से भी जाना जाता था।
2. स्वाभिमान आंदोलन की शुरुआत इन्होंने ही की थी।
3. ये हिंदू वेद-पुराणों के कट्टर आलोचक थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. केवल 1 और 2
2. केवल 2 और 3
3. केवल 3
4. 1, 2 और 3
1
2
3
4
गुलामगीरी’ नामक पुस्तक का लेखक निम्नलिखित में से कौन है?
1. भीमराव अंबेडकर
2. ई.वी. रामास्वामी नायकर
3. ज्योतिराव फुले
4. इनमें से कोई नहीं
1
3
2
4
ब्रिटिश काल में न्याय और समानता के लिये हुए प्रयासों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
1. जातीय भेदभाव के विरुद्ध घासीदास ने दक्षिण भारत में सतनामी आंदोलन शुरू किया।
2. पूर्वी बंगाल में हरिदास ठाकुर के मतुआ पंथ ने ‘निम्न’ जाति चांडाल काश्तकारों के बीच काम किया।
3. सत्यशोधक समाज नामक संगठन ने जातीय समानता के समर्थन में मुहिम चलाई।
नीचे दिये गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिये।
1. केवल 1
2. केवल 2
3. केवल 3
4. 1, 2 और 3
1
2
3
4
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः
1. मदिगा समुदाय : आंध्र प्रदेश
2. महार समुदाय : महाराष्ट्र3. दुबला समुदाय : असम
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
1. केवल 1 और 2
2. केवल 2 और 3
3. केवल 3
4. 1, 2 और 3
1
2
3
4
ब्रिटिश काल में जाति और समाज सुधार के प्रयासों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. राम मोहन राय ने जाति व्यवस्था की आलोचना करने वाले एक पुराने बौद्ध ग्रंथ का अनुवाद किया।
2. प्रार्थना समाज ने सभी जातियों की आध्यात्मिक समानता पर ज़ोर दिया।
3. जाति उन्मूलन के लिये काम करने हेतु बंबई में परमहंस मंडली का गठन किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
1. केवल 1 और 2
2. केवल 2 और 3
3. केवल 3
4. 1, 2 और 3
1
2
3
4
ब्रिटिश काल में ‘स्त्रीपुरुषतुलना’ नामक किताब जिसमें पुरुषों और महिलाओं के बीच मौजूद सामाजिक फर्कों की आलोचना की गई थी, निम्नलिखित में से किसके द्वारा प्रकाशित की गई थी?
1. ताराबाई शिंदे
2. बेगम रुकैया सखावत
3. मुमताज अली
4. पंडिता रमा बाई
1
2
3
4
आर्य समाज की स्थापना निम्नलिखित में से किसने की थी?
1. रामकृष्ण परमहंस
2. स्वामी दयानंद सरस्वती
3. वीरेशलिंगम पंतुलु
4. स्वामी विवेकानंद
1
2
3
4
अंग्रेज़ों ने अपने शासनकाल में भारतीय समाज में विधवाओं और बच्चों के जीवन में सुधार लाने के लिये कुछ कानूनी प्रयास किये। निम्नलिखित में से ऐसे प्रयासों का सही कालक्रम कौन-सा है?
1. सती प्रथा पर रोक → विधवा विवाह के पक्ष में कानून → बाल विवाह निषेध अधिनियम
2. विधवा विवाह के पक्ष में कानून → सती प्रथा पर रोक → बाल विवाह निषेध अधिनियम
3. बाल विवाह निषेध अधिनियम → सती प्रथा पर रोक → विधवा विवाह के पक्ष में कानून
4. सती प्रथा पर रोक → बाल विवाह निषेध अधिनियम → विधवा विवाह के पक्ष में कानून
1
2
3
4
