wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

विशेषण

Total questions: 19

Worksheet time: 13mins

Name
Class
Date
1.

इन में से किस किस संज्ञा के साथ "निष्ठ" लगा कर विशेषण बनाया जा सकता है?

a)

कर्तव्य

b)

धर्म

c)

सत्य

d)

तप:

e)

गति

2.

गतिमान, श्रीमान, शक्तिमान, बुद्धिमान - इस सब विशेषणों में, संधि "मान" का क्या अर्थ है?

a)

निहित है - जैसे, गतिमान का अर्थ है, वह जिस में गति हो।

b)

कोई एक अर्थ नहीं है। हर संधि का अर्थ पृथक है।

c)

इस में विश्वास है। जैसे गतिमान का अर्थ है, वह व्यक्ति जो हमेशा तेज चलना चाहता हो।

d)

यह एक ही परिवार के सदस्यों के लिए उपयुक्त होता है।

3.

इन में से कौन से विशेषण ठीक नहीं है?

a)

धानवान

b)

धनवान

c)

गुनवाण

d)

गुणवान

4.

इन में से कौन से विशेषण ठीक हैं ? (त्रुटि वर्तनी और अर्थ दोनों में हो सकती है)

a)

बलवान

b)

विद्यावान

c)

विद्यावाती

d)

विद्यावती

5.

इन में से कौन सा विशेषण ठीक नहीं है?

a)

गौरववान

b)

गौरवशाली

c)

गौरवमान

d)

गौरवकार

6.

इन में से जो भी संज्ञा - विशेषण युगल सही हैं?

a)

ऐश्वर्य - ऐश्वर्यशाली

b)

बल - बलवान

c)

बल - बलशाली

d)

भाग्य - भाग्यशाली

e)

भाग्य - भाग्यमान

7.

अव प्रत्यय जोड़ कर इन में से किस शब्द से विशेषण नहीं बनाया जा सकता?

a)

कुरु

b)

रघु

c)

गुरु

d)

विष्णु

e)

दुख

8.

इन में से कौन से जोड़े ठीक हैं?

a)

दुख - दुखमय

b)

आनंद - आनंदमय

c)

आनंद - आनंदशाली

d)

सुख - सुखमय

e)

जल - जलमय

9.

गति के साथ इन में से कौन कौन से प्रत्यय प्रयोग किये जा सकते हैं?

a)

मय

b)

शील

c)

निष्ठ

d)

ग्रस्त

10.

'एरा' प्रत्यय का प्रयोग करके नीचे कुछ विशेषण लिखे हैं। कौन सा विशेषण ठीक नहीं है?

a)

चचेरा

b)

फुफेरा

c)

ममेरा

d)

सपेरा

e)

दूधेरा

11.

'करने वाले' करता के लिए 'कार' प्रत्यय प्रयुक्त होता है। इन में से कौन कौन सी संज्ञा के लिए कार प्रत्यय लगाया जा सकता है?

a)

पत्र

b)

कला

c)

नृत्य

d)

कथा

e)

कहानी

12.

पेटू , बाज़ारू - इन दोनों विशेषणों में कौन सा अव्यय प्रयुक्त है?

a)

अव

b)

c)

13.

सही जोड़े पहचानिए

a)

दर्द - दर्दनाक

b)

दर्द - दर्दनाकी

c)

शर्म - शर्मनाक

d)

शर्म - शरमनाक

14.

दर्द, शर्म, खौफ़, खतरा, इन सब को विशेषण में परिवर्तित करने के लिए कौन सा प्रत्यय लगाया जा सकता है?

a)

अव

b)

निष्ठ

c)

शील

d)

नाक

15.

दुकान, पहरा, थाना इन के सही विशेषण हैं: (सिर्फ सही उत्तर ही चुनें। यदि किसी शब्द का सही विशेषण उत्तरों में नहीं है तो रहते दें।

a)

दुकानदार

b)

दोकानदार

c)

पहरेदार

d)

पहरादार

e)

थानादार

16.

चमक, थाना, दर्द - इन के सही विशेषण हैं: (सिर्फ सही उत्तर ही चुनें। यदि किसी शब्द का सही विशेषण उत्तरों में नहीं है तो रहते दें।

a)

थानेदार

b)

चमकदार

c)

दर्द

d)

चमाकेदार

e)

दरदिक

17.

विधि और नियम के साथ कौन सा प्रत्यय लगा कर विशेषण बनाया जा सकता है? (दोनों के साथ लग्न चाहिए)

a)

पूर्वक

b)

वत

18.

सही जोड़े पहचानिए

a)

अपमान - अपमान जनक

b)

सम्मान - सम्मानजनक

c)

सम्मान - सम्मानपूर्वक

d)

भाग्य - भाग्यपूर्वक

19.

गलत जोड़े पहचानिए (गलती वर्तनी या प्रत्यय, किसी में भी हो सकती है)

a)

रोग - रोगग्रस्त

b)

रोग - रोगगृस्त

c)

शोक - शोकाकुल

d)

शोक - शोकग्रस्त

e)

शोक - शोकगृस्त