NEW
Font size
WorksheetsChapter 10: जीवों में श्वसन
Total questions: 5
Worksheet time: 3mins
निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ, हमारी पेशियों में संचित होता है, जिससे ऐंठन होती है।
कार्बन डाइऑक्साइड
लैक्टिक अम्ल
जल
एल्कोहॉल
अंतः श्वसित वायु तथा उच्छ्वसित वायु में ऑक्सीजन का प्रतिशत कितना होता है?
21% तथा 16.4%
16.4% तथा 21%
48% तथा 24%
24% तथा 14%
विभिन्न जंतुओं में श्वसन के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. भोजन में संचित ऊर्जा श्वसन के समय निर्मुक्त होती है।
2. कोशिका के अंदर ऑक्सीजन का उपयोग करके ग्लूकोस कार्बन डाइऑक्साइड और जल में विखण्डित हो जाता है।
3. ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में भोजन विखण्डन को वायवीय श्वसन (Aerobic Respiration) कहा जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2
केवल 3
1, 2 और 3
निम्नलिखित कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?
1. केंचुए श्वसन कार्य त्वचा से करते हैं।
2. मेढक में मनुष्य की भाँति फेफड़े होते हैं, तथापि वे अपनी त्वचा से श्वसन करते हैं।
नीचे दिए गये कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिये -
केवल 1
न तो 1 और न ही 2
1 और 2 दोनों
केवल 2
पौधे का निम्नलिखित में से कौन-सा भाग लैंगिक जनन में भाग लेता है?
(i) फूल
(ii) बीज
(iii) फल
(iv) शाखा
नीचे से सही उत्तर चुनें:
(i) और (ii)
(i), (ii) और (iii)
(iii) और (iv)
(ii), (iii) और (iv)
