wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Day1 to Day4 Test5_26.8.22

Total questions: 40

Worksheet time: 40mins

Name
Class
Date
1.

Index घर कैसे निकलना है, कृपया निम्नलिखित विकल्पों में से सही का चयन करें

a)

A-AWW के रजिस्टर से कोई भी घर संख्या ले कर

b)

B-AWW के रजिस्टर में दर्ज कुल घर संख्या के अनुसार रैंडम टेबल से

c)

C-AWC से 4 घर छोड़ कर जो घर होगा वही इंडेक्स होगा

d)

D-पता नही

2.

Index घर के बाद कितने घर छोड़ कर यदि उत्तरदाता मिले तो उसका सर्वे किया जा सकता है

a)

a-3

b)

b-6

c)

c-5

d)

d-4

3.

लिस्टिंग वाले दिन किसी घर (घर संख्या 12) में 5 बच्चे है जिसमे दो साल से छोटे 2 बच्चे है,जो कि घर पर आए मेहमान के है  तो क्या आप इनको लिस्टिंग मे शामिल करेंगे

a)

a-हाँ शामिल करेंगे

b)

b-नहीं करेंगे

c)

c-सिर्फ 2 साल से ऊपर वाले का करेंगे

4.

लिस्टिंग के दौरान एक HH के सदस्य ने बताया कि उनके घर में सिर्फ 4 महीने का एक बच्चा है पर 5 दिन के लिए नानी के यहाँ गया है तो लिस्टिंग टूल के कॉलम 3 में क्या भरेंगे 

a)

a-1

b)

b-0

c)

c-पता नही

5.

यदि एक घर मे 3 बच्चे उपलब्ध हैं, जिसमे एक बच्चा 4 माह का, दूसरा 10 माह का एवं तीसरा 18 माह का है तो लिस्टिंग फॉर्मैट के 5 नंबर कॉलम (बच्चे का नाम ) मे किस बच्चे का नाम आएगा ?

a)

a-4 माह के बच्चे का  

b)

b--तीनों बच्चे का

c)

c-सबसे छोटे बच्चे या वैसे बच्चे का जिसका इंटरव्यू बचा हुआ है

6.

मीना अपने पति के मोबाईल मे WhatsApp और फेसबुक चलाती है तो क्या आप स्मार्ट फोन चलाती हैं में क्या दर्ज करेंगे?

a)

a-नहीं

b)

b-हाँ

c)

c-पता नही

7.

राधिका देवी ने बताया की सरकारी कर्मचारी के द्वारा क्लोरीन की गोली कुआं में डाली गई है और वह उसी कुँए का पानी ला कर पीती है तो आप पानी पीने के पहले क्या करते हैं में निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प चुनेगे?

a)

a-ब्लीच/क्लोरीन की गोली मिलते हैं

b)

b-कुछ नहीं करते

c)

c-पता नही

8.

आशा की बेटी जो 4 महीने से वही रह रही है और उसका 15 माह का बच्चा है, तो क्या बेटी का इंटरव्यू ले सकते है?

a)

a-हाँ

b)

b-नहीं

c)

c-पता नही

9.

 

मीना घर की बेटी है जो पिछले 6 महीने से माता पिता और एक भाई के साथ अपने मायके में रह रही है तो वो परिवार का प्रकार कैसा है?

a)

a-संयुक्त परिवार

b)

b-एकल परिवार

c)

c-पता नही

10.

0-5 माह के धात्री माता का बच्चा अस्पताल में भरती है तथा माँ घर पर उपलब्ध है तो क्या साक्षात्कार किया जायेगा?

a)

a-हाँ

b)

b-नहीं

11.

मीना देवी पहली बार PHC गयी और वहां उसका मूत्र जाँच कर के बताया गया कि वो गभर्वती हैं I फिर डॉक्टर ने वजन लेकर टी.टी. की सुई देकर अगले महीने आने को कहाI मीना देवी ने VHSND पर टी.टी. का दूसरा सुई लिया जहाँ उसको IFA भी मिलाI उसके बाद जब वो प्रसव कराने अस्पताल गयी तो वहां उसका खून जाँच और बी पी लिया गया तो मीना देवी का कितना ANC हुआ?.

a)

a-2

b)

b-3

c)

c-4

12.

मीना देवी PHC जाकर जांच कारवाई तो क्या उनका गर्भावस्था का रजिस्ट्रेशन मानेगे?

a)

a-हाँ

b)

b-नहीं

13.

शांति देवी 4 महिना 10 दिनों की गर्भवती थी तभी वो VHSND पर जाकर tt का सुई ली थीI उसके पहले तीसरे महीने में आशा ने उसका नाम लिखा और महिना पूंछा था तो प्रेगनेंसी का रजिस्ट्रेशन का महिना क्या थाI

a)

a-4

b)

b-5

c)

c-3

d)

d-2

14.

बच्चे की माँ ने बताया की गर्भावस्था के 6वें माह में गाँव के डाक्टर से BP की जांच हुयी थी उसके पहले आशा 3 महीने में आई थी तो मेरा नाम लिख कर ले गयी थी उसी के 7 दिन बाद ANM गाँव में टीकाकरण करने आई थी तो TT की सुई लगी थी फिर एक महीने बाद दूसरा TT लगवाया था इस कहानी में महिला की कितनी ANC हुयी है

a)

a-3

b)

b-4

c)

c-2

15.

VHSND पर ANM ने TT दिया और उसके बाद सरकारी अस्पताल भेज दिया की अल्ट्रासाउंड करा लेना तो महिला 2 दिन बाद अस्पताल गयी और अल्ट्रासाउंड कराया कुल कितनी ANC हुयी संख्या लिखें

a)

a-2

b)

b-1

c)

c-3

16.

कांति देवी ने बताया कि वो खेत में काम करती है पर उसे पैसे के बदले मे उपज का कुछ हिस्सा मिलता है तो कान्ति देवी क्या करती है ?

a)

A-कोई काम नहीं  

 

b)

B-कृषि मजदूर  

c)

C-कृषक

d)

D-पता नहीं

17.

 

महिला ने बताया की एक बार 6 वां माह लगते ही मेरा एक बच्चा खुद से दावा खा कर ख़राब किया था तो इसको क्या मानेगे

a)

a-स्वतः गर्भपात

b)

b-जानबूज कर किया गया गर्भपात

c)

e-पता नही

d)

d-मृत जन्म

18.

यदि एक बच्चा 7 महिना लगते ही अपने आप ख़राब हो गया और एक और गर्भ के 8 वें महीने में मृत जन्म लिया तो मृत जन्मे बच्चों की संख्या क्या होगी

a)

a-0

b)

b-2

c)

c-1

19.

उत्तरदाता के पति कार चलाते है जितने दिन चलाते है उतने दिन का 500 मिलता है महीने में 4 से 5 हजार कमा लेते है तो उत्तरदाता के पति किस तरह का काम करते है

a)

a.गैर कृषि अकुशल मजदूर

b)

b-नौकरी

c)

c-गैर कृषि कुशल मजदूर

d)

d-कृषि मजदूर

20.

गीता अपने 2 माह के बच्चे को अपना दूध पिलाती है पर सुबह से बच्चा तबीयत खराब होने के कारण दूध नहीं पी रहा है तो क्या गीता वर्तमान में बच्चे को स्तनपान करा रही है?

a)

a-हाँ

b)

b-नहीं

c)

c-पता नहीं

21.

बच्चे को तीसरे माह में गाय का ढूध देना शुरू किया गर्मी के मौसम में 5 वें महीने में थोड़ा थोड़ा पानी पिलाना शुरू किया 7 वें माह से दूध के साथ साथ खाना खिलाना शुरू किया था

तो उम्र पूर्ण महीने में जब से पानी देना शुरू किया

a)

a-2

b)

b-3

c)

c-4

d)

d-6

22.

अभी तक बच्चे को एक बार चौथे महीने में सिरप के साथ पानी दिया गया था और फिर 6 वें महीने से खाना खिलाना शुरू किया,खाना खिलाने के बाद थोड़ा पानी पिला देते है

पानी पिलाना शुरू करने की उम्र पूर्ण माह में लिखें

a)

a-4

b)

b-5

c)

c-3

d)

d-6

23.

बच्चे को तीसरे माह में गाय का ढूध देना शुरू किया गर्मी के मौसम में 5 वें महीने में थोड़ा थोड़ा पानी पिलाना शुरू किया 7 वें माह से दूध के साथ साथ खाना खिलाना शुरू किया था

तो उम्र पूर्ण महीने में जब से पानी/दवा/स्तन पान के अलावा कुछ भी देना शुरू किया लिखें

a)

a-3

b)

b-2

c)

c-5

d)

d-6

24.

घर वालों ने अपने बच्चे का अन्नप्रासन बड़ी धूम धाम से अपने घर पर ही किया था तो प्रश्न अन्नप्रासन कहाँ किया गया था का सही उत्तर क्या होगा?

a)

1.घर पर/At home

b)

2. Awc पर/At AWC

c)

3 .नही हुआ/Did not happen

25.

यदि उत्तरदाता बोलती है कि 7 वां माह में पहली बार बच्चे को कुछ खिलाना शुरू किये थे तो प्रश्न किस उम्र (माह)में बच्चे को दूध के अलावा कुछ देना शुरू किया था का उत्तर क्या होगा ?

a)

a- 7 माह

b)

b-8 माह

c)

c-पता नही

d)

d-6 माह

26.

 

बच्चे को अभी माँ अपना दूध पिला रही है 3 महीने में डॉक्टर ने एक दवा दी थी उसको खिलाने के लिए पानी पिलाया था

पानी देना किस उम्र से शुरू किया गया

a)

a-2

b)

b-3

c)

c-77

d)

d-पता नहीं

27.

अपस्ताल से घर छोड़ने के बाद आशा 5 वें दिन आई और कुछ कागज ले कर चली गयी फिर बच्चे के घर पर आने के बाद 10 वें दिन आई और स्तन पान जारी रखने की सलाह दी

तो जन्म के एक सप्ताह के अन्दर आशा ने कितनी बार गृह भ्रमण किया

a)

a-3

b)

b-2

c)

c-1

d)

d-0

28.

 

यदि बच्चे को दाल दिया जा रहा है तो आनाज आधारित अर्धठोस दिया गया में क्या होगा?

a)

a-हाँ आनाज आधारित अर्धठोस दिया गया

b)

b-नही आनाज आधारित अर्धठोस नही दिया गया

29.

बच्चे का जन्म घर पर हुआ था और आशा जन्म के दुसरे दिन घर पर आई थी और फिर दो दिन बाद दोबारा आई थी दोनों बार स्तनपान के बारे में बताया तो आशा की सप्ताह में कुल कितना गृह भ्रमण हुआ

a)

a-1

b)

b-2

c)

c-भ्रमण नहीं हुआ

30.

2 माह होने पर बाएं पैर में एक इंजेक्शन लगा था तो Penta का कौन सा टीका लगा

a)

a-Penta नहीं लगा

b)

b-Hep_B

c)

c-Penta-1

d)

d-पता नही

31.

बच्चे को जन्म वाले दिन एक सुई लगी थी जो बाद में पक गयी और निशान बना वो कौन सी सुई थी

a)

a-पोलियो

b)

b-Hep_B

c)

BCG

d)

fIPV

32.

6 सप्ताह पर दोनों पैर में टीका लगाया गया था तो कौन कौन सा टीका बच्चे

a)

BCG+Penta

b)

BCG+PCV

c)

Penta+PCV

d)

fIPV+Penta

33.

9 माह के बाद दाहिने हाँथ पर एक इंजेक्शन लगा और दाहिने पैर पर एक इंजेक्शन लगा तो कौन कौन सा टीका लगा

a)

a-खसरा+DPT

b)

b-खसरा +fIPV

c)

c-खसरा +PCV

d)

खसरा+Penta

34.

14 सप्ताह में एक इंजेक्शन दाहिने हाँथ पर और एक इंजेक्शन दाहिने पैर में और एक इंजेक्शन बाएं पैर में लगा तो उसको कौन कौन सा इंजेक्शन लगा

a)

a-PCV+PENTA+Rota

b)

b-fIPV+Penta+PCV

c)

c-PCV+Penta+HepB

35.

कितने age group का सर्वे करना है

a)

a-5

b)

b-4

c)

c-6

d)

d-3

36.

प्रत्येक जिले में कुल कितना sample किया जाना है

a)

a-800

b)

b-400

c)

c-1600

d)

d-1000

37.

यदि एक महिला ने बताया की उसका पहला गर्भ 4 माह में अपने आप खराब हुआ और दूसरा गर्भ से एक बच्चा हुआ जो मारा हुआ पैदा हुआ था फिर तीसरे गर्भ से ये बच्चा पैदा हुआ जिसके लिए इंटरव्यू हो रहा है तो कुल मृत जन्मे बच्चों की संख्या

a)

a-2

b)

b-0

c)

3-1

38.

यदि एक महिला ने बताया की उसका पहला गर्भ 4 माह में अपने आप खराब हुआ और दूसरा गर्भ से एक बच्चा हुआ जो मारा हुआ पैदा हुआ था फिर तीसरे गर्भ से ये बच्चा पैदा हुआ जिसके लिए इंटरव्यू हो रहा है तो कुल कितना बच्चा अपने आप से ख़राब हुआ

a)

a-2

b)

b-1

c)

c-0

39.

मेरे घर में फ़ोन तो है लेकिन उसको केवल मेरे पति ही चलाते है वो ही whats app चलाते है

तो घर में किस तरह का फ़ोन है

a)

a-सादा फ़ोन

b)

b-स्मार्ट फ़ोन

c)

c- दोनो तरह का

40.

बच्चे को शुरू से ही हर दिन 3 से 4 बार लेट्रिन होती है तो उसको डायरिया हुआ है

a)

a-हाँ

b)

b-नहीं

c)

c-पता नही