wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अध्याय 1 – स्वतंन्त्रता की पूर्व संध्या पर भारतीय अर्थव्यवस्था【L

Total questions: 9

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

औपनिवेशिक शासन के अंतर्गत आर्थिक विकास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. अंग्रेज़ी शासन की स्थापना से पूर्व भारत की अपनी स्वतंत्र अर्थव्यवस्था थी।

2. औपनिवेशिक शासकों की आर्थिक नीतियाँ शासित देश और वहाँ के लोगों के आर्थिक हितों के संरक्षण और संवर्धन से प्रेरित थीं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

2.

औपनिवेशिक शासन के अंतर्गत कृषि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. ब्रिटिश औपनिवेशिक शासनकाल के अंतर्गत बढ़ते उद्योगों के कारण भारत मूलतः एक कृषि अर्थव्यवस्था से एक औद्योगिक अर्थव्यवस्था में बदल गया।

2. इस काल में एक बड़ी जनसंख्या का व्यवसाय होने के बाद भी कृषि क्षेत्र में गतिहीन विकास की प्रक्रिया चलती रही।

3. इस काल में कृषि क्षेत्र में वृद्धि के कारण कुल कृषि उत्पादन में वृद्धि हुई।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a)

केवल 2 और 3

b)

केवल 3

c)

1, 2 और 3

d)

1, 2 और 3

3.

औपनिवेशिक काल में हो रहे वि-औद्योगीकरण के पीछे औपनिवेशिक शासकों के उद्देश्यों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. वे भारत को इंग्लैंड में विकसित हो रहे आधुनिक उद्योगों के लिये कच्चे माल का निर्यातक बनाना चाहते थे।

2. वे इंग्लैंड में विकसित हो रहे आधुनिक उद्योगों के उत्पादन के लिये भारत को ही एक विशाल बाज़ार बनाना चाहते थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

4.

औपनिवेशिक शासनकाल में विदेशी व्यापार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. औपनिवेशिक सरकार द्वारा अपनाई गई वस्तु उत्पादन, व्यापार तथा सीमा शुल्क की प्रतिबंधकारी नीतियों का भारत के विदेशी व्यापार की संरचना, स्वरूप और आकार पर बहुत प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

2. इस काल में भारतीय आयत-निर्यात में निर्यात का आकर आयत के आकार से बड़ा बना रहा।

3. इस काल में निर्यात अधिशेष का देश में सोने और चांदी के प्रवाह पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a)

केवल 1 और 2

b)

केवल 2

c)

केवल 1 और 3

d)

1, 2 और 3

5.

औपनिवेशिक शासनकाल में भारत में जनांकिकीय परिस्थिति के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

a)

वर्ष 1921 के पूर्व का भारत जनांकिकीय संक्रमण के प्रथम सोपान में था।

b)

इस समय भारत की जनसंख्या की संवृद्धि दर विस्फोटक अवस्था में थी।

c)

इस काल में जीवन प्रत्याशा स्तर 35 वर्ष से भी कम था।

d)

इस काल में सकल मृत्यु दर बहुत ऊँची थी।

6.

औपनिवेशिक शासनकाल में व्यावसायिक और आधारिक संरचना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. इस काल में सेवा क्षेत्रक विनिर्माण क्षेत्रक की तुलना में अधिक रोज़गार उपलब्ध करता था।

2. औपनिवेशिक शासनकाल के अंतर्गत देश में रेलों, पत्तनों, जल परिवहन और डाक-तार जैसी सेवाओं का विकास जन-सामान्य को अधिक सुविधाएँ देने के उद्देश्य से किया गया।

3. भारत में रेल की शुरुआत ने लोगों को भूक्षेत्रीय एवं सांस्कृतिक व्यवधानों को कम कर आसानी से लंबी यात्राएँ करने के अवसर दिये।

4. भारत में रेल की शुरुआत से भारतीय कृषि के व्यावसायीकरण को बढ़ावा मिला।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

a)

केवल 1, 2 और 3

b)

केवल 2 और 4

c)

केवल 1, 3 और 4

d)

1, 2, 3 और 4

7.

भारत में ब्रिटिश शासन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

a)

भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान साक्षरता दर उच्च थी

b)

भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान शिशु मृत्यु दर अधिक थी

c)

भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान जीवन प्रत्याशा दर उच्च थी

d)

भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान महिला साक्षरता दर उच्च थी

8.

भारत में ब्रिटिश शासकों की औद्योगीकरण की नीति क्या थी?

a)

ब्रिटिश शासक भारत को प्राथमिक और तैयार माल दोनों का आयातक बनाना चाहते थे

b)

ब्रिटिश शासक भारत को प्राथमिक और तैयार माल दोनों का निर्यातक बनाना चाहते थे

c)

ब्रिटिश शासक भारत को ब्रिटेन से प्राथमिक वस्तुओं का आयातक और ब्रिटेन को तैयार माल का निर्यातक बनाना चाहते थे

d)

ब्रिटिश शासक भारत को ब्रिटेन को प्राथमिक वस्तुओं का निर्यातक और ब्रिटेन से तैयार माल का आयातक बनाना चाहते थे

9.

ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की व्यावसायिक संरचना के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

a)

ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था का व्यावसायिक ढांचा स्थिर था

b)

ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था का व्यावसायिक ढांचा अविकसित था

c)

ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की व्यावसायिक संरचना स्थिर और अविकसित दोनों थी

d)

ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था का व्यावसायिक ढांचा विकसित किया गया था