wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

चुनाव और प्रतिनिधित्व

Total questions: 10

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. लोकसभा तथा विधानसभा की चुनाव प्रक्रिया हेतु फर्स्ट-पास्ट-द पोस्ट सिस्टम को अपनाया गया है।

2. फर्स्ट-पास्ट-द पोस्ट सिस्टम में अन्य प्रत्याशियों की तुलना में जिसे अधिक वोट प्राप्त होते हैं (मतों का बहुमत प्राप्त होता है) उसे ही विजयी घोषित किया जाता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

2.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली में किसी पार्टी को उतनी ही प्रतिशत सीटें प्राप्त होती हैं जितने प्रतिशत उसे वोट मिलते हैं।

2. समानुपातिक प्रतिनिधित्व के तीन प्रकार होते हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

3.

समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. इसमें राजनीतिक दल को प्राप्त मत के अनुपात में सीटों का आवंटन होता है।

2. मतदाता राजनीतिक दल को मत देते हैं, उसके प्रत्याशी को नहीं।

3. भारत में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्य सभा और राज्यों के विधानसभा का चुनाव इसी प्रणाली के आधार पर होता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

कूटः

a)

केवल 1

b)

केवल 1 और 2

c)

केवल 1 और 3

d)

1, 2 और 3

4.

भारत में आरक्षण के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. समुचित प्रतिनिधित्व देने के लिये आरक्षण की व्यवस्था आवश्यक है।

2. संविधान अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिये लोक सभा और राज्य की विधान सभाओं में आरक्षण की व्यवस्था करता है।

3. प्रारम्भ में संविधान में आरक्षण को 10 वर्ष के लिये लागू किया गया था जिसे संवैधानिक संशोधनों द्वारा बाद में बढ़ाकर 2020 तक कर दिया गया है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन संशोधनों द्वारा सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 1 और 3

c)

केवल 1 और 2

d)

उपरोक्त सभी

5.

परिसीमन आयोग के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य नहीं है/हैं?

1. इसके द्वारा निर्वाचन क्षेत्रों की सीमा का निर्धारण किया जाता है।

2. इस आयोग का गठन राष्ट्रपति के द्वारा किया जाता है।

3. यह एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष संस्था होती है।

कूटः

a)

केवल 1 और 3

b)

केवल 2 और 3

c)

केवल 3

d)

उपरोक्त में से कोई नहीं।

6.

निर्वाचन आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 में निर्वाचन आयोग के गठन की बात कही गई है।

2. निर्वाचन आयोग पाँच सदस्यीय संस्था है।

3. निर्वाचन आयोग की सहायता के लिये प्रत्येक राज्य में एक निर्वाचन अधिकारी होता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1 और 3

b)

केवल 1 और 2

c)

केवल 2 और 3

d)

उपरोक्त सभी

7.

स्थानीय निकायों के चुनावों को कौन सम्पन्न करवाता है?

a)

भारत का निर्वाचन आयोग

b)

राज्य निर्वाचन आयोग

c)

स्थानीय निर्वाचन अधिकारी

d)

मुख्य निर्वाचन अधिकारी

8.

भारत के निर्वाचन आयुक्त/आयुक्तों को किसके द्वारा हटाया जा सकता है?

a)

राष्ट्रपति

b)

प्रधानमंत्री

c)

लोक सभा

d)

राज्य सभा

9.

निर्वाचन आयोग के कार्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित पर विचार करें-

1. मतदाता सूचियाँ बनाना

2. आचार संहिता लागू करवाना

3. मतदान तथा मतगणना की तिथि घोषित करना

4. चुनाव परिणामों की घोषणा करना

5. चुनावों की अधिघोषणा करना।

उपरोक्त में से कौन-से निर्वाचन आयोग के कार्यों में शामिल हैं?

a)

केवल 1, 3 और 4

b)

केवल 1 और 2

c)

केवल 1, 2 और 5

d)

उपरोक्त सभी

10.

कथन (A): चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग राज्य और केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला कर सकता है या रोक भी सकता है।

कारण (R): चुनाव प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से सम्पन्न करवाया जाता है, इस दौरान आयोग का प्रशासनिक अधिकारियों पर पूर्ण नियंत्रण होता है।

a)

A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।

b)

A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं करता है।

c)

A सही है, जबकि R गलत है।

d)

A गलत है, जबकि R सही है।