wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अध्याय 3 – उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण – एक समीक्षा【LIVE🔴】

Total questions: 8

Worksheet time: 6mins

Name
Class
Date
1.

नब्बे के दशक में भारत ने वित्तीय संकट के समय किन अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से ऋण प्राप्त किया था?

1. विश्व बैंक

2. एशियाई विकास बैंक

3. बैंक ऑफ अमेरिका

4. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-

a)

केवल 1 और 2

b)

केवल 1, 3 और 4

c)

केवल 2 और 4

d)

केवल 1 और 4

2.

कथनः भारत सरकार ने 1990 में नई आर्थिक नीति की घोषणा की।

कारणः वित्तीय संकट के समय विश्व बैंक और आई.एम.एफ. द्वारा वित्तीय सहायता उदारीकरण और निजीकरण की शर्तों पर दी गई थी।

कूटः

a)

कथन सही है, कारण भी सही है तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

b)

कथन सही है, कारण भी सही है, लेकिन कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

c)

कथन सही है, लेकिन कारण गलत है।

d)

कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।

3.

नई आर्थिक नीति के तहत औद्योगिक क्षेत्र में किये गए सुधारों से संबंधित नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये-

1. निजी क्षेत्रों के लिये सभी उद्योगों के लिये लाइसेंसिंग व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया।

2. सार्वजनिक क्षेत्र के सभी आरक्षित उद्योगों को निजी क्षेत्र के लिये खोल दिया गया।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

4.

1991 के बाद शुरू हुई आर्थिक सुधार नीतियों के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है?

a)

वित्तीय क्षेत्रक सुधार के अंतर्गत रिज़र्व बैंक को और अधिकार देकर आर्थिक क्षेत्र में नियंत्रक की भूमिका पर लाया गया।

b)

विदेशी निवेश संस्थाओं (एफ.आई.आई.) को म्यूचुअल फंड में निवेश की अनुमति दी गई।

c)

प्रत्यक्ष करों में कटौती की गई।

d)

मुद्रा का अवमूल्यन किया गया।

5.

आयात के परिमाण को सीमित करने के लिये सरकार द्वारा किन उपकरणों का प्रयोग किया जाता है?

1. प्रशुल्क (Tariff)

2. कोटा

3. सब्सिडी

कूटः

a)

केवल 1

b)

केवल 2 और 3

c)

1, 2 और 3

d)

केवल 3

6.

विश्व व्यापार संगठन (WTO) का गठन किस वर्ष किया गया?

a)

1994

b)

1995

c)

1999

d)

2001

7.

विश्व व्यापार संगठन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य है-

a)

विकासशील देशों को उनके भुगतान संतुलन में मदद करना।

b)

गरीब देशों को आधारभूत संरचना के विकास हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना।

c)

विश्व के सभी देशों को व्यापार में समान अवसर सुलभ कराना।

d)

विकसित एवं विकासशील देशों को पर्यावरण संरक्षण हेतु धन उपलब्ध करवाना।

8.

1991 में अपनाई गई नई आर्थिक नीतियों के परिणामों के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये-

1. कृषि की संवृद्धि दर में गिरावट आई।

2. विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में वृद्धि हुई।

3. विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-

a)

केवल 1 और 2

b)

केवल 2 और 3

c)

केवल 1 और 3

d)

उपरोक्त सभी।