NEW
Font size
Worksheetsपहेलियाँ-बूझो तो जानें
Total questions: 12
Worksheet time: 18mins
जितना हम दूसरों को दें
उतनी ख़ुशी हमें मिले
जितनी अधिक करें दूसरों की
उतनी हमें वापिस मिले
टमाटर
राजा
मटका
मदद
गोल गोल मैं होता हूँ
सुई धागे से सिला जाता हूँ
कुरते क़मीज़ पर लगता हूँ
उनकी शान बढ़ाता हूँ
बोतल
आलू
पहिया
बटन
हाथ न लगा पाएँ हम
खा पी ना सके हम
जल जाए हाथ या जीभ
अगर गलती से छू दें हम -
यह है
आइसक्रीम
खट्टा
गरम
मीठा
सफ़ेद रंग का होता हूँ
पाउडर जैसा दिखता हूँ
सब्ज़ी,अचार में डलता हूँ
नहीं तो सब फीका कर देता हूँ
कागज़
कबूतर
खीर
नमक
भगवान को जब याद करें
इन्हें गाकर ध्यान करें
दादी नानी जब हैं गातीं
बड़े प्यार से हमें साथ बैठातीं
नाचना
भजन
पूजा
गाना
पानी और ज़मीन पर रहने वाला
खुरदुरा शरीर,नुकीले दांतों वाला
मछलियों और जानवरों को खानेवाला
बताओ मेरा नाम अगर बूझ डाला
डॉलफिन
मगर
मछली
ऑक्टोपस
मैं हूँ एक बड़ा सा फूल
गुलाबी या सफ़ेद रंग का,
बैठता बड़ी हरी पत्तियों पर
पानी के ऊपर मैं खिलता
गुलाब
मोगरा
कमल
गेंदा
मैं हूँ एक बड़ा सा घर
राजा रानी रहते जहां पर
दुनिया देखे मेरी शान
आप भी देखें तो हो हैरान
निवास
महल
चिड़ियाघर
भवन
मैं गाँव में रहता हूँ ,
सब से अलग दिखता हूँ |
मेरे पास है एक ऐसी चीज़,
जो भगा दे व्यंजनों की नींद |
बताओ मैं हूँ कौन ?
मटका
दीवार
मोटा लाला
डंडा
गोल गोल सी हूँ मैं भाई ,
बज सकती हूँ बन कर ताली ,
मुझमें रोटी , सब्ज़ी डाली ,
और सभी ने झट पट खाली |
बताओ में हूँ कौन ?
बाली
थाली
जाली
काली
रोज़ सुबह मैं आता हूँ ,
रोज़ शाम मैं जाता हूँ |
मेरे आने से हो जाता उजाला ,
मेरे जाने से छा जाता अँधेरा |
बताओ मेरा नाम ?
बस
अखबार
सूरज
बन्दर
मैं हूँ एक प्यारा सा लड़का ,
आया गाँव में बांसुरी बजाता ,
पहले मुझे देख सब व्यंजन डर गए ,
और फिर धीरे धीरे मेरे संग खेले |
बताओ मैं हूँ कौन ?
छोकरी
मोलू
कृष्णा
भोलू
