wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

9 CLASS nios

Total questions: 25

Worksheet time: 13mins

Name
Class
Date
1.

लेखिका को जूही की लता को देख कर किसकी याद आई?

a)

अपने दोस्त की

b)

गिल्लू की

c)

अपने पालतू पशु-पक्षियों की

d)

कॉलेज की

2.

गिल्लू कौन था?

a)

चिड़िया का बच्चा

b)

बिल्ली का बच्चा

c)

गिलहरी का बच्चा

d)

कौवे का बच्चा

3.

लेखिका ने एक सुबह क्या देखा?

a)

अपने दोस्त को

b)

कौवों द्वारा गिलहरी के बच्चे को जख्मी करना

c)

गिलहरी के बच्चे को खेलते हुए देखा

d)

जूही के पीले सुंदर फूल

4.

लेखिका ने कौवों को अनोखा पक्षी क्यों कहा है?

a)

छोटे जीवों को परेशान करने के कारण

b)

एक साथ समादरित अनादरित होने के कारण

c)

काँव-काँव करने के कारण

d)

इनमें से कोई नहीं

5.

‘आह्वान’ कविता में कवि ने किन्हें पौरुष का पाठ पढने को कहा है ?

a)

भाग्य का विरोध करने वाले लोगों को                              

b)

भाग्यवादी  भारतवासियों को

c)

आगे बढ़ने वाले लोगों को                                             

d)

आलस्य त्यागने वालों को  

6.

लघुप्राण शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है ?

a)

चिड़िया      

b)

सोनजुही 

c)

कली    

d)

गिल्लू

7.

‘आह्वान’ कविता के आधार पर  कवि ने किन्हें पौरुष का पाठ पढने को कहा है ? -

 

 

a)

 भाग्य का विरोध करने वाले लोगों को

b)

भाग्यवादी  भारतवासियों को

c)

आगे बढ़ने वाले लोगों को   

d)

आलस्य त्यागने वालों को 

8.

विधि का दीपक किस  के बिना नहीं जल सकता I

 

a)

घी       

b)

कर्म रूपी तेल  

c)

एकता रूपी  तेल     

d)

सद्भाव रूपी तेल  

9.

जो भाग्य के भरोसे रहता है उसे क्या कहते हैं?

a)

भाग्यहीन      

b)

भाग्यवादी

c)

भाग्यशाली  

d)

भाग्यवान  

10.

कर्म के बारे में क्या सच नहीं है?

a)

स्वस्थ, चुस्त और सतर्क बनाता है।       

b)

आराम करने का अवसर प्रदान करता है

c)

कठिनाइयों से मुक्ति दिलाता है।

d)

एक सफल मनुष्य बनाता है।

11.

हमारे देश की क्या विशेषता है?

a)

यहाँ प्राचीन काल में औद्योगिक क्रांति हुई।

b)

यहाँ अनेक धर्मो-संप्रदायों के लोग रहते हैं।

c)

यहाँ के लोगों ने दूसरे देशों पर शासन किया।

d)

यहाँ धर्म के आधार पर एकरूपता है।

12.

सुख-शांतिमय उद्देश्य क्या है?

a)

आजादी और खुशहाली

b)

उद्यम और आराम।

c)

घोर परिश्रम

d)

शांति के लिए प्रार्थना

13.

बनती नहीं क्या एक माला विविध सुमनों की कहो? पंक्ति का क्या आशय है?

a)

अनेक प्रकार के फूलों की माला बननी चाहिए।

b)

अनेकता होने पर भी एकता हो सकती है।

c)

विविधता एकता में बाधक है।

d)

सभी को एक ही तरह से रहना चाहिए।

14.

रचना के आधार पर वाक्य का भेद पहचानकर लिखिए –

14) सुकन्या बाज़ार गयी और राम स्कूल पढने गया | 

a)

मिश्र वाक्य      

b)

संयुक्त वाक्य   

c)

सरल वाक्य

d)

नकारात्मक वाक्य

15.

रोहित सुबह अपने घर गया और शाम को वापस लौट आया। 

a)

मिश्र वाक्य      

b)

संयुक्त वाक्य   

c)

सरल वाक्य

d)

नकारात्मक वाक्य

16.

निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्र वाक्य को पहचानिए?

a)

सभी लोग चले गए|

b)

सभा समाप्त होते ही सभी लोग चले गए|

c)

सभा समाप्त हुई और सभी लोग चले गए|

d)

जैसे ही सभा समाप्त हुई, सभी लोग चले गए|

17.

निम्नलिखित वाक्यों में से संयुक्त वाक्य को पहचानिए?

a)

शिक्षक के सामने बच्चे शांत रहते है |

b)

आप खाना खाए और आराम करें|

c)

जब तक शिक्षक सामने रहते है,बच्चे शांत रहते है|

d)

वह बच्चा चतुर है|

18.

निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्र वाक्य को पहचानिए?

a)

यदि वह आएगा तो मैं जाऊँगा |

b)

वह आएगा और मैं जाऊँगा |

c)

वह आने वाला है और मैं जाने वाला हूँ |

d)

उसके आते ही मैं चला जाऊँगा |

19.

निम्नलिखित वाक्यों में से सरल वाक्य को पहचानिए?

a)

उसने घर आकर भोजन किया |

b)

वह घर आया और उसने भोजन किया |

c)

वह जब घर आया तब भोजन किया |

d)

यदि वह घर आएगा तो भोजन करेगा|

20.

‘सूर्य’  शब्द का उचित पर्याय विकल्पों में से छाँटकर लिखिए –

   

 

a)

हिमांशु       

b)

सलिला     

c)

वारिद

d)

दिनकर

21.

 ‘अनुपम’  शब्द का उचित पर्याय विकल्पों में नहीं है –

  

a)

हिमांशु  

b)

अनोखा

c)

निराला      

d)

अपूर्व

22.

निर्दिष्ट  शब्दयुग्मों के उचित अर्थ विकल्प से चुनकर लिखें – ‘पवन – पावन’

     

a)

काम –क्रम   

b)

वायु – पवित्र 

c)

फल – मात्रा

d)

शरीर और मुख

23.

‘निशाकर - निशाचर’ शब्द-युग्म का सही अर्थ है -

a)

चन्द्रमा-राक्षस

b)

राक्षस-चन्द्रमा

c)

विचरण-निशि

d)

रात-दिन

24.

अभिज्ञ-अविज्ञ’ उचित शब्द युग्म छांटिए

a)

मूर्ख-पंडित

b)

विद्वान-भाषाविद्

c)

विधायक-श्रेष्ठ

d)

जानकार-मूर्ख

25.

‘ नवरत्न ’   शब्द का विग्रह विकल्पों में से छाँटकर  लिखिए  I –

a)

नौ रत्न    

b)

नौ रात्रियों का समूह  

c)

नव रत्न

d)

नौ रत्नों का समूह