wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

चैप्टर 4 कार्यपालिका 【LIVE🔴】

Total questions: 10

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. संसदीय व्यवस्था में कार्यपालिका और विधायिका एक-दूसरे पर आश्रित हैं।

2. विधायिका कार्यपालिका को न केवल नियंत्रित करती है बल्कि उससे निंयत्रित भी होती है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

2.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. विधायिका नीतिगत निर्णय लेती है व नियम और कानून भी तय करती है, वहीं उन्हें लागू करने की ज़िम्मेदारी कार्यपालिका की होती है।

2. सामान्य तौर पर संसद को विधायिका की संज्ञा दी जाती है, वहीं कार्यपालिका में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ-साथ प्रशासनिक मशीनरी भी इसका हिस्सा होती है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

3.

संसदीय व्यवस्था के सन्दर्भ में निम्नलिखित बिन्दुओं पर विचार कीजिये-

1. इस व्यवस्था में आमतौर पर प्रधानमंत्री, सरकार का प्रमुख होता है।

2. मंत्रिपरिषद, लोकसभा के प्रति जवाबदेह होती है।

3. इस व्यवस्था में देश के प्रमुख के रूप में राजा या राष्ट्रपति कोई भी हो सकता है

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2 और 3

c)

केवल 3

d)

उपरोक्त सभी

4.

निम्नलिखित कथनों पर ध्यानपूर्वक विचार करें-

1. संसदीय व्यवस्था के अंतर्गत कार्यपालिका को जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रभावपूर्ण तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।

2. संविधान में राष्ट्रीय और प्रांतीय दोनों स्तरों पर संसदीय कार्यपालिका की व्यवस्था को अस्वीकार किया गया है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

5.

भारत के राष्ट्रपति के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. भारत के संविधान में औपचारिक रूप से संघ की कार्यपालिका शक्तियाँ राष्ट्रपति में निहित होती हैं।

2. राष्ट्रपति का निर्वाचन समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली और एकल संक्रमणीय मत के सिद्धांत के अनुसार होता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

6.

राष्ट्रपति की शक्तियों के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर ध्यानपूर्वक विचार करें-

1. राष्ट्रपति, मंत्रिपरिषद की किसी भी सलाह को वापस कर उस पर पुनर्विचार करने के लिये कह सकता है।

2. संसद द्वारा पारित सभी विधेयक जब राष्ट्रपति के समक्ष जाते हैं तो वह उस पर अपनी स्वीकृति देने हेतु बाध्य होता है।

3. चुनाव में स्पष्ट बहुमत न आने की स्थिति में या गठबंधन की स्थिति में राष्ट्रपति स्वविवेक से किसी पार्टी या गठबंधन के किसी नेता को प्रधानमंत्री पद हेतु चुन सकता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं-

a)

केवल 1 और 3

b)

केवल 1

c)

केवल 3

d)

केवल 2 और 3

7.

भारत के उपराष्ट्रपति के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. भारत के उप-राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष, समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत एकल संक्रमणीय मत द्वारा किया जाता है।

2. उपराष्ट्रपति निर्वाचक मंडल में राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं होते हैं।

3. उपराष्ट्रपति हटाने के लिये संसद के दोनों सदनों में बहुमत से इस आशय का प्रस्ताव पारित होना चाहिये।

4. उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है।

उपरोक्त कथनों में कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?

a)

केवल 1, 2 और 3

b)

केवल 3

c)

केवल 1, 2 और 4

d)

केवल 1 और 3

8.

संविधान के 91वें संविधान संशोधन अधिनियम के सन्दर्भ में विचार कीजिये-

1. इसके माध्यम से मंत्रिपरिषद के आकार को सीमित कर दिया गया।

2. इसके अनुसार मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या लोक सभा (या राज्यों में विधानसभा) की कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक न होगी।

3. इसके द्वारा 6 से 14 साल के बच्चों के शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार बना दिया गया।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1 और 2

b)

केवल 3

c)

केवल 2 और 3

d)

उपरोक्त सभी।

9.

मंत्रिपरिषद के सन्दर्भ में विचार कीजिये-

1. मंत्रिपरिषद् संसद के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होती है।

2. यदि मंत्रिपरिषद् के किसी एक मंत्री के विरुद्ध भी अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाए तो सम्पूर्ण मंत्रिपरिषद को त्यागपत्र देना पड़ता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 व 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

10.

अध्याक्षात्मक शासन प्रणाली के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. इसमें राष्ट्रपति देश का प्रमुख होता है।

2. इसमें राष्ट्रपति सरकार का भी प्रमुख होता है।

3. इसमें राष्ट्रपति का चुनाव आमतौर पर प्रत्यक्ष मतदान के द्वारा होता है।

4. इसमें राष्ट्रपति विधायिका के प्रति जवाबदेह नहीं होता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 1, 3 और 4

c)

केवल 3 और 4

d)

उपरोक्त सभी।