NEW
Font size
WorksheetsChapter 4 महासागरों और महाद्वीपों का वितरण
Total questions: 17
Worksheet time: 9mins
नीचे दिये गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
1. महाद्वीपीय सीमा : महाद्वीपीय किनारों और गहरे समुद्री बेसिन के बीच का भाग।
2. वितलीय मैदान : महाद्वीपों से बहाकर लाए गए अवसाद द्वारा निर्मित।
3. मध्य महासागरीय कटक : प्रवाल भित्तियों से युक्त निम्न प्रकार के द्वीप
कूटः
केवल 1
केवल 2 और 3
केवल 3
केवल 1 और 2
हिमालय पर्वतों के साथ भारतीय प्लेट की सीमा किस तरह की प्लेट सीमा है?
महासागरीय-महाद्वीपीय अभिसरण
अपसारी सीमा
रूपांतर सीमा
महाद्वीपीय-महाद्वीपीय अभिसरण
प्लेट संचरण के फलस्वरूप बनने वाली प्लेट सीमाओं के संबंध में नीचे दिये गए कथनों में से कौन-सा असत्य है?
अपसारी सीमा के अंतर्गत प्लेटें एक-दूसरे से विपरीत दिशा में हटती हैं।
अपसारी सीमा पर नई प्लेट का निर्माण होता है।
अभिसरण सीमा पर एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे धँसती है और यहाँ पर भूपर्पटी नष्ट होती है।
रूपांतर सीमा पर नई पर्पटी का निर्माण और नई पर्पटी का विनाश दोनों होता है।
प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत के अनुसार पृथ्वी के स्थलमंडल को सात मुख्य प्लेटों व कुछ छोटी प्लेटों में विभक्त किया गया है। निम्नलिखित में से कौन-सी छोटी प्लेटों के उदाहरण हैं?
1. कोकोस प्लेट
2. अरेबियन प्लेट
3. उत्तरी अमेरिकी प्लेट
4. फ्यूजी प्लेट
कूटः
केवल 1 और 2
केवल 2, 3 और 4
केवल 1, 3 और 4
केवल 1, 2 और 4
निम्नलिखित में कौन-सी बड़ी प्लेट नहीं है?
अंटार्कटिक प्लेट
नज़का प्लेट
यूरेशियाई
प्रशांत महासागरीय प्लेट
प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत’ के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. इस सिद्धांत के अनुसार पृथ्वी का स्थलमंडल सात मुख्य प्लेटों में विभक्त है।
2. मुख्य प्लेटें केवल नवीन वलित पर्वतों के द्वारा सीमांकित होती हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. मैक्कैन्जी, पारकर और मोरगन ने ‘प्लेट विवर्तनिकी’ की अवधारणा प्रस्तुत की।
2. विवर्तनिकी प्लेट महाद्वीपीय व महासागरीय स्थलमंडलों से मिलकर बना है।
3. महासागरीय स्थलमंडल प्लेट की मोटाई, महाद्वीपीय स्थलमंडल प्लेट से अधिक है।
कूटः
केवल 1
केवल 2 और 3
केवल 1 और 2
1, 2 और 3
सागरीय अधस्तल सिद्धांत’ (Sea floor spreading) की व्याख्या करते हुए हेस ने किस अवधारणा पर विचार नहीं किया?
मध्य-महासागरीय कटकों के साथ ज्वालामुखी क्रियाएँ।
विभिन्न महाद्वीपों में जीवाश्मों का वितरण
मध्य-महासागरीय कटकों के दोनों तरफ की चट्टानों के निर्माण के समय में समानता।
गहराई के साथ भूकंप उद्गम केंद्र का विश्लेषण
रिंग ऑफ फायर" (Ring of fire) किस महासागर की विशेषता है?
प्रशांत महासागर
हिंद महासागर
अटलांटिक महासागर
आर्कटिक महासागर
निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम यूरोप, अफ्रीका व अमेरिका के साथ स्थित होने की संभावना व्यक्त की थी?
अल्फ्रेड वेगनर
अब्राहम आरटेलियस
आर्थर होम्स
एनटोनियो पेलेग्रिनी
नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. समुद्र अधस्तली में जलमग्न पर्वतीय कटकें व गहरी खाइयाँ प्रायः महाद्वीपों के किनारों पर स्थित हैं।
2. महासागरीय चट्टानें, महाद्वीपीय भागों में पाई जाने वाली चट्टानों की अपेक्षा नवीन हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2
महाद्वीपों के विस्थापन के संबंध में आर्थर होम्स द्वारा प्रस्तुत संवहन-धारा सिद्धांत (convectional current theory) के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. इस सिद्धांत के तहत पृथ्वी के मैंटल भाग में संवहन-धाराओं के प्रभाव की संभावना व्यक्त की गई।
2. इस सिद्धांत के अनुसार महासागरीय नितल की चट्टानों में सामान्य व उत्क्रमण चुंबकत्व क्षेत्र की पट्टियाँ पाई जाती हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2
वेगनर के अनुसार महाद्वीपीय विस्थापन के लिये कौन-सा/से बल उत्तरदायी है/हैं?
1. पोलर या ध्रुवीय फ्लीइंग बल (Polar fleeing force)
2. ज्वारीय बल (Tidal force)
3. गुरुत्वाकर्षण बल
4. मैंटल भाग में संवहन धाराओं के द्वारा उत्पन्न बल।
कूटः
केवल 1 और 2
केवल 1, 3 और 4
केवल 1
केवल 2, 3 और 4
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘टिलाइट’ (Tillite) को परिभाषित करता है?
ये अवसादी चट्टानें हैं, जो हिमानी निक्षेप से बनती हैं।
ये ज्वालामुखी पदार्थों के अवसादों से निर्मित चट्टानें हैं।
ये समुद्री जलधाराओं के अपरदन से निर्मित स्थालकृतियाँ हैं।
ये मरुस्थलीय क्षेत्रों में सतह के नीचे पाए जाने वाले समुद्री जीवों के अवशेष हैं।
महाद्वीपीय विस्थापन के पक्ष में किन प्रमाणों को प्रस्तुत किया जाता है?
1. महाद्वीपों की तट रेखा की साम्यता।
2. महासागरों के पार चट्टानों की आयु में समानता।
3. प्लेसर निक्षेप (Placer deposits)।
4. महासागरों के किनारे ज्वालामुखी क्षेत्र।
कूटः
केवल 1 और 2
केवल 2, 3 और 4
केवल 1, 2 और 3
उपरोक्त सभी।
नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये:
1. वेगनर ने महाद्वीप को पैंजिया का नाम दिया।
2. पैंजिया के विखंडन के फलस्वरूप दक्षिणी भूखंड लारेशिया कहलाया।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2
महाद्वीपों एवं महासागरों के वितरण से संबंधित “महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धान्त” किस वैज्ञानिक के द्वारा प्रतिपादित किया गया?
अल्फ्रेड वेगनर
अब्राहम आरटेलियस
हैरी हेस
आर्थर होम्स
