wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Mensuration

Total questions: 39

Worksheet time: 20mins

Name
Class
Date
1.

एक आयताकार भूखण्ड की लम्बाई तथा चौड़ाई क्रमशः 15 मीटर तथा 8 मीटर हैं । इसके विकर्ण की लम्बाई ज्ञात कीजिए ।

a)

17

b)

18

c)

19

d)

20

2.

उस आयत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी एक भुजा 24 सेमी0 तथा एक विकर्ण 25 सेमी0 हो ।

a)

6

b)

7

c)

8

d)

9

3.

एक आयताकार मैदान की एक भुजा 12 मीटर है तथा इसके विकर्ण की लम्बाई 15 मीटर है। मैदान का क्षेत्रफल कितना है ?

a)

180

b)

12√15

c)

30√3

d)

None

4.

एक वर्ग का क्षेत्रफल 0.5 हैक्टेयर है इसके विकर्ण की लम्बाई क्या होगी ?

a)

100

b)

50

c)

250

d)

50√2

5.

एक आयताकार भूखण्ड की चौड़ाई इसकी लम्बाई का एक तिहाई है यदि भूखण्ड की परिमिति 240 मीटर हो, तो इसकी लम्बाई कितनी होगी?

a)

80

b)

30

c)

Data inadequate

d)

None

6.

एक आयताकार खेत के विकर्ण की लम्बाई 17 मीटर तथा परिमाप 46 मीटर है। खेत का क्षेत्रफल कितना है ?

a)

112

b)

120

c)

132

d)

289

7.

एक श्यामपट की लम्बाई इसकी चौड़ाई से 8 सेमी0 अधिक है । यदि इसकी लम्बाई में 7 सेमी0 की वृद्धि तथा चौड़ाई में 4 सेमी0 की कमी कर दी जाये, तो इसका क्षेत्रफल अपरिवर्तित रहता है । श्यामपट की लम्बाई तथा चौड़ाई हैं, क्रमशः

a)

28 सेमी0, 20 सेमी०

b)

34 सेमी0, 26 सेमी०

c)

40 सेमी0, 32 सेमी०

d)

56 सेमी0, 48 सेमी0

8.

एक आयत की लम्बाई इसकी चौड़ाई से दुगुनी है। लम्बाई में 5 सेमी० कमी करने तथा चौड़ाई में 5 सेमी0 की वृद्धि करने से इसके क्षेत्रफल में 75 वर्ग सेमी0 की वृद्धि हो जाती है । आयत की लम्बाई क्या है ?

a)

20

b)

30

c)

40

d)

50

9.

एक आयताकार खेत की लम्बाई तथा चौड़ाई का अनुपात 5:3 है । यदि इसके चारों ओर 7.50 रु० प्रति मीटर की दर से तार लगाने का कुल खर्च 3000 रु०हो, तो इसकी लम्बाई तथा चौड़ाई में अन्तर है

a)

50

b)

100

c)

150

d)

200

10.

एक आयत की लम्बाई इसकी चौड़ाई से दुगनी है । यदि इसके एक विकर्ण की लंबाई 10√5 सेमी0 हो, तो आयत का परिमाप है :

a)

250

b)

50

c)

100

d)

60

11.

एक आयताकार खेत की लम्बाई तथा चौड़ाई का अनुपात 5:4 है । यदि खेत की चौड़ाई, इसकी लम्बाई से 20 मीटर कम हो, तो खेत का परिमाप क्या होगा?

a)

260

b)

280

c)

320

d)

None

12.

15 मीटर लम्बे कमरे में 75 सेमी0 चौड़ी दरी बिछाने का खर्च 49 रु0 प्रति मीटर की दर से 5880 रु० है कमरे की चौड़ाई क्या होगी ?

a)

6

b)

8

c)

13.4

d)

18

13.

एक आयताकार पार्क 110 मीटर लम्बा तथा 65 मीटर चौड़ा है इसके 1 अन्दर चारों ओर 2.5 मीटर चौड़ा रास्ता है । इस रास्ते पर 2.40 रु० प्रति वर्ग मीटर की दर से रोड़ी बिछाने का खर्च ज्ञात कीजिए

a)

2050

b)

2000

c)

2040

d)

3000

14.

एक कमरा 16 मीटर लम्बा तथा 12 मीटर चौड़ा है । इसके बाहर चारों और 3.5 मीटर चौड़ा बरामदा है। इस बरामदे में (7 डेसी मीटर x 5 डेसी मीटर) के साईज वाले कितने मत्यर लगेंगे

a)

800

b)

700

c)

600

d)

500

15.

एक आयताकार घास का मैदान 60 मीटर लम्बा तथा 40 मीटर चौड़ा है। इसके बीचों-बीच लम्बाई तथा चौड़ाई के समान्तर 4 मीटर चौड़ी परस्पर काटती हुई दो सड़कें हैं। इन सड़कों पर 3.50 रु0 प्रति वर्ग मीटर की दर से रोड़ी बिछाने का कुल खर्च क्या होगा ?

a)

800

b)

700

c)

960

d)

1000

16.

एक आयताकार मैदान की लम्बाई तथा चौड़ाई का अनुपात 7:4 है इसके बाहर चारों ओर 4 मीटर चौड़े रास्ते का क्षेत्रफल 416 वर्ग मीटर है। मैदान की लम्बाई तथा चौड़ाई ज्ञात कीजिए ।

a)

16

b)

17

c)

18

d)

19

17.

एक आयताकार पार्क की लम्बाई 125 मीटर तथा चौड़ाई 68 मीटर है इसके अन्दर चारों ओर 3 मीटर समान चौड़ाई का रास्ता है रास्ते पर 4.50 रु0 प्रति वर्ग मीटर की दर से रोड़ी बिछाने का खर्च ज्ञात कीजिए ।

a)

5000

b)

5049

c)

5400

d)

5600

18.

38 मीटर लम्बे तथा 32 मीटर चौड़े पार्क के अन्दर चारों ओर समान चौड़ाई कारास्ता है जिसका क्षेत्रफल 600 वर्ग मीटर है । रास्ते की चौड़ाई ज्ञात कीजिए ।

a)

6

b)

5

c)

8

d)

10

19.

55 मीटर लम्बे तथा 35 मीटर चौड़े आयताकार पार्क में लम्बाई तथा चौड़ाई के समानान्तर ठीक बीच में 4 मीटर चौड़ी दो सड़कें परस्पर काटती हैं । इन सड़कों पर 2.25 रु० प्रति वर्ग मीटर की दर से रोड़ी बिछाने का खर्च क्या होगा ?

a)

810

b)

787.50

c)

774

d)

763.50

20.

25 मीटर लम्बे तथा 15 मीटर चौड़े आयताकार पार्क में लम्बाई तथा चौड़ाई के समानान्तर बीचों-बीच 2 मीटर चौड़ी दो सड़कें परस्पर काटती हैं। शेष भाग में घास उगाई गई है। घास वाला क्षेत्रफल कितना है ?

a)

295

b)

299

c)

300

d)

375

21.

20 मीटर लम्बे तथा 10 मीटर चौड़े आयताकार बाग के अन्दर चारों ओर समान चौड़ाई का रास्ता इस प्रकार छोड़ना है कि बीच में 96 वर्ग मीटर जगह फूलों के लिए शेष बचे । इस रास्ते की चौड़ाई क्या होगी ?

a)

1

b)

2

c)

2.1

d)

2.5

22.

20 मीटर लम्बे तथा 15 मीटर चौड़े हाल के चारों ओर 2.5 मीटर की समान चौड़ाई का बरामदा है । बरामदे में 13.50 रु0 प्रति वर्ग मीटर की दर से फर्श बिछाने का खर्च क्या होगा ?

a)

1350

b)

2700

c)

4050

d)

2025

23.

36 मीटर लम्बे तथा 15 मीटर चौड़े हाल के फर्श को 6 डेसीमीटर लम्बे तथा 5 डेसीमीटर चौड़े पत्थरों से पक्का कराना है । कुल कितने पत्थर लगेंगे ?

a)

18

b)

180

c)

1800

d)

18000

24.

एक वर्ग का विकर्ण 2.8 सेमी0 है इसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए ।

a)

3.94

b)

3.92

c)

3.90

d)

3.24

25.

एक वर्ग का क्षेत्रफल 200 वर्ग सेमी0 है । इसके विकर्ण की लम्बाई ज्ञात कीजिए।

a)

30

b)

40

c)

20

d)

10

26.

एक वर्गाकार खेत का क्षेत्रफल 8 हैक्टेयर है । एक व्यक्ति 4 किमी0 प्रति घण्टा की चाल से चलकर इस खेत के विकर्ण को कितनी देर में पार कर लेगा ?

a)

6

b)

7

c)

9

d)

10

27.

एक वर्ग के विकर्ण की लम्बाई 5 मीटर है । इस वर्ग का क्षेत्रफल कितना है ?

a)

25 वर्ग मी०

b)

12.5 वर्ग मी0

c)

50 वर्ग मी0

d)

6.25 वर्ग मी०

28.

एक वर्ग का क्षेत्रफल 0.5 हैक्टेयर है इसके विकर्ण की लम्बाई क्या होगी ?

a)

100 मी०

b)

50 मीटर

c)

250 मीटर

d)

50 √2 मीटर

29.

एक वर्ग तथा एक आयत के क्षेत्रफल बराबर हैं। यदि आयत की लम्बाई वर्ग की भुजा से 25% अधिक हो, तो आयत की चौड़ाई वर्ग की भुजा से कितने प्रतिशत

कम है ?

a)

60

b)

40

c)

20

d)

10

30.

एक वर्ग तथा एक आयत की परिमिति बराबर हैं यदि आयत की लम्बाई 48 सेमी० हो तथा आयत की चौड़ाई इसकी लम्बाई की एक-तिहाई हो, तो वर्ग का क्षेत्रफल है

a)

1024 वर्ग सेमी0

b)

1124 वर्ग सेमी०

c)

1204 वर्ग सेमी०

d)

1214 वर्ग सेमी०

31.

एक वर्ग क्षेत्र का परिमाप (4X + 8) है। इसके विकर्ण आईटी की लंबाई क्या है?

a)

x√2 + 2

b)

2 (x + √2)

c)

(x + 2) √2

d)

(x + 2√2)

32.

दो वर्गाकार खेतों में से एक का क्षेत्रफल 1 हैक्टेयर है तथा दूसरा खेत पहले खेत से 1% अधिक चौड़ा है । उनके क्षेत्रफलों में कितना अन्तर है ?

a)

101

b)

201

c)

100

d)

200

33.

एक वर्ग की प्रत्येक भुजा में 5 सेमी) की वृद्धि करने पर इसके क्षेत्रफल में 165वर्ग सेमी की वृद्धि हो जाती है । वर्ग की भुजा की लम्बाई क्या है ?

a)

14

b)

18

c)

19

d)

20

34.

दो वर्गों के क्षेत्रफलों में क्या अनुपात होगा जबकि पहले वर्ग का विकर्ण दूसरे वर्ग के विकर्ण से दुगुना हो ?

a)

1:2

b)

2:3

c)

4:1

d)

1:4

35.

एक वर्ग तथा उस वर्ग के विकर्ण पर खींचे गये वर्ग के क्षेत्रफलों का अनुपात क्याहोगा ?

a)

1:2

b)

2:3

c)

4:1

d)

1:4

36.

यदि दो वर्गों के क्षेत्रफलों में 1:2 का अनुपात हो, तो उनके परिमापों में क्या अनुपात होगा ?

a)

1:√2

b)

2:√3

c)

4:1

d)

1:4

37.

3 मीटर भुजा के वर्गाकार फर्श पर 20 सेमी0 x 30 सेमी0 साइज के कितने पत्थर लगेंगे ?

a)

101

b)

201

c)

150

d)

200

38.

एक 5.44 मीटर लम्बे तथा 3.74 मीटर चौड़े कमरे के फर्श पर वर्गाकार टाइलें लगनी हैं । इसके लिए कम से कम कितनी टाइलों की आवश्यकता होगी ?

a)

176

b)

201

c)

150

d)

200

39.

108 मीटर लम्बे आयत का क्षेत्रफल उस वर्ग के क्षेत्रफल के बराबर है जिसकी प्रत्येक भुजा 72 मीटर है। आयत की चौड़ाई क्या होगी ?

a)

60

b)

48

c)

20

d)

10