Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Mathematics partnership

Total questions: 40

Worksheet time: 20mins

Name
Class
Date
1.

तीन साझीदारों A. B. C ने एक व्यापार में क्रमशः 10200 रु० 13800 रु० तथा 19200 रु० लगाये । वर्ष के अन्त में प्राप्त 50400 रु के लाभ में से B का भोग क्या होगा ?

a)

11900

b)

22400

c)

16600

d)

इनमें से कोई नहीं

2.

राजेश व मनोज ने मिलकर व्यापार आरम्भ किया । राजेश ने 46000 रु 9 माह

के लिए तथा मनोज ने 38500 रु० 8 माह के लिए लगाये । वर्ष के अन्त में कुल 10830 रु० के लाभ में से मनोज को कितना धन मिलेगा ?

a)

6210

b)

5640

c)

4620

d)

4960

3.

A, B, C एक व्यापार में साझीदार हैं । 4 की पूंजी B की पूंजी से तिगुनी है तथा

B की पूंजी C की पूंजी से चौगुनी है । वर्ष के अन्त में प्राप्त 68068 रु0 के लाभ में से A का भाग क्या होगा ?

a)

48048

b)

16016

c)

15015

d)

4004

4.

यदि 6 (A की पूंजी) = 8 (B की पूंजी) = 9 (C की पूंजी), तब A, B तथा C की पूजियों का अनुपात क्या होगा ?

a)

6:8:9

b)

12:9:8

c)

7:6:5

d)

None

5.

जयन्त ने 30000 रु० लगाकर एक दुकान आरम्भ की। दो माह बाद 45000 रु०

लगा कर राजू इस दुकान में साझीदार हो गया । एक वर्ष के अन्त में कुल

54000 रू० के लाभ में से राजू का भाग क्या होगा ?

a)

11900

b)

22400

c)

30000

d)

इनमें से कोई नहीं

6.

आलोक ने 90000 रु० लगाकर एक व्यापार आरम्भ किया। तीन माह बाद शब्बीर भी 120000 रु० लगाकर साझीदार हो गया। यदि 2 वर्ष के अन्त में कुल लाभ 96000 रु० हो, तो दोनों के भागों का अन्तर कितना होगा

a)

8000

b)

24000

c)

30000

d)

इनमें से कोई नहीं

7.

योगेश ने 45000 रू0 की लागत से व्यापार आरम्भ किया । 3 माह बाद प्रवीण 60000 रु० लगाकर साझीदार हो गया । इसके 6 माह बाद अतुल 90000 रु० लगाकर सम्मिलित हो गया । वर्ष के अन्त में उन्हें 20000 रु० लाभ हुआ । इस लाभ में अतुल का भाग क्या होगा

a)

3000

b)

4000

c)

5000

d)

None

8.

महेन्द्र तथा सुरेन्द्र क्रमश: 12000 रु0 तथा 9000 रु० लगाकर एक व्यापार में साझीदार हो गये । 3 माह बाद सुधीर भी 15000 रु० लगाकर उनके व्यापार में सम्मिलित हो गया । 9500 रु० के अर्द्ध-वार्षिक लाभ में से सुधीर का भाग कितना

a)

3000

b)

2500

c)

5000

d)

None

9.

A, B, C मिलकर एक व्यापार में 50000 रु0 लगाते हैं । 4 की पूँजी, B से 4000 रू० अधिक है तथा B की पूँजी C से 5000 रु० अधिक है । 35000 रु० के लाभ में से A का भाग कितना है

a)

11900

b)

22400

c)

14700

d)

इनमें से कोई नहीं

10.

A तथा B ने क्रमशः 16000 रु० तथा 12000 रु० लगाकर व्यापार आरम्भ किया। 3 माह बाद A ने 5000 रु0 निकाल लिये जबकि B ने 5000 रु० और लगा दिये। इसके 3 माह बाद, C भी 21000 रु० लगाकर व्यापार में सम्मिलित हो गया। एक वर्ष बाद 26400 रु० के लाभ में से B का भाग C के भाग से कितना अधिक है ?

a)

3600

b)

2500

c)

5000

d)

None

11.

A, B, C मिलकर एक व्यापार आरम्भ करते हैं । आरम्भ में केवल A ही कुछ धन लगाता है तथा 6 माह बाद B, A से दुगुना धन लगाता है। 8 माह बाद CA से तिगुना धन लगाता है। यदि वार्षिक लाभ 27000 रु० हो, तो इसमें C का भाग क्या होगा ?

a)

8625

b)

9000

c)

10800

d)

11250

12.

साझीदारी के एक व्यापार में A ने 1/6 पूंजी 1/6 के समय के लिए लगाई : B ने 1/3 पूंजी,1/3 समय के लिए लगाई तथा C ने शेष पूंजी पूरे समय के लिए लगाई। कुल 138000 रु० के लाभ में से B का भाग क्या होगा ?

a)

19500

b)

24000

c)

18000

d)

इनमें से कोई नहीं

13.

A., B, C ने मिलकर व्यापार आरम्भ किया तथा 13:5 के अनुपात में धन लगाया। चार माह बाद, A ने पहले जितना धन और लगा दिया परन्तु B तथा C में से प्रत्येक ने अपनी अपनी आधी पूंजी वापिस ले ली । वर्ष के अन्त में प्राप्त लाभ में से इनके भागों का अनुपात क्या होगा ?

a)

6:8:7

b)

12:9:10

c)

5:6:10

d)

None

14.

A, B, C ने एक व्यापार में 7/2 : 4/3 : 6/5 के अनुपात में धन लगाया। चार माह के बाद A ने अपनी पूंजी में 50% की वृद्धि कर दी। यदि वर्ष के अन्त में कुल । लाभ 43200 रु० हुआ हो, तो इसमें B का भाग क्या होगा ?

a)

8625

b)

9000

c)

10800

d)

8000

15.

A तथा B ने मिलकर व्यापार आरम्भ किया । A द्वारा लगाया गया धन B के धन से तिगुना है तथा B से दुगुने समय तक लगाया गया है। यदि B का लाभांश 4000 रू० हो, तो कुल लाभ क्या होगा ?

a)

30000

b)

40000

c)

28000

d)

None

16.

A ने एक व्यापार में 76000 रु० लगाये । कुछ माह बाद B भी 57000 रु० लगाकर व्यापार में सम्मिलित हो गया । एक वर्ष के अन्त में प्राप्त लाभ इनमें 2: 1 के अनुपात में वितरित किया गया हो, तो B ने कितने माह बाद साझेदारी की है

a)

3

b)

4

c)

5

d)

7

17.

A तथा B ने 10:9 के अनुपात में धन लगाकर व्यापार आरम्भ किया । A का धन 6 माह तक लगा रहा तथा अन्त में कुल लाभ को इन दोनों में 4:3 के

अनुपात बाँटा गया । B का धन कितने माह तक निवेशित रहा ?

a)

3

b)

4

c)

5

d)

7

18.

A तथा B मिलकर 6:5 के अनुपात में पूंजी लगाकर व्यापार आरम्भ करते हैं । 7 माह बाद A अपनी सारी पूंजी निकाल लेता है जबकि B अपनी आधी पूंजी निकाल लेता है। यदि अन्त में मिले लाभ के भागों का अनुपात 4:5 हो तो B का धन कितने समय तक व्यापार में लगा रहा है

a)

12

b)

9

c)

14

d)

15

19.

A तथा B मिलकर एक व्यापार आरम्भ करते हैं तथा 4:3 के अनुपात में धन लगाते हैं । कुल लाभ का 9% दान में दे दिया जाता है। यदि A का लाभ का भाग 1196 रु० हो तो कुल लाभ कितना है ?

a)

6210

b)

5640

c)

2300

d)

4000

20.

A तथा B ने मिलकर व्यापार आरम्भ किया । A ने 3600 रु० 8 माह के लिए लगाये तथा B कुछ पूंजी लगाकर 6 माह तक व्यापार में रहा। अन्त में कुल लाभ 15/31 में से B को कुल लाभ का भाग मिला । B ने कितना धन लगाया ??

a)

6210

b)

4500

c)

2300

d)

4000

21.

मनोज तथा रमेश ने मिलकर एक व्यापार किया । मनोज ने 20000 रू0 6 माह के लिए लगाये । रमेश की पूंजी पूरे वर्ष तक लगी रही । वर्ष के अन्त में 9000 रु0 के कुल लाभ में से मनोज को 6000 50 मिले। रमेश ने कितना धन लगाया

a)

5000

b)

4500

c)

2300

d)

4000

22.

A तथा B ने कुल पूंजी का 1/2 भाग व 1/3 भाग निवेशित किया तथा शेष भाग

C ने लगाया । वर्ष के अन्त में 9696 रू० के कुल लाभ में से C को कितना

धन मिलेगा ?

a)

4848

b)

1616

c)

15015

d)

4004

23.

A,B तथा C मिलकर एक व्यापार आरम्भ करते हैं A की पूंजी, B की पूंजी से चार गुनी है तथा B की पूंजी, C की पूंजी का 3/4भाग है वर्ष के अन्त में

9595 रू0 के कुल लाभ में से B का भाग कितना होगा ?

a)

1616

b)

1515

c)

1414

d)

1313

24.

A, B, C ने क्रमशः 35000 रु०, 98000 रु० तथा 91000 रु० लगाकर व्यापार आरम्भ किया। वर्ष के अन्त में मिले लाभ को इनकी पूजियों के अनुपात में बाँट दिया गया । यदि B का भाग 2282 रु० हो, तो कुल लाभ कितना है ?

a)

6210

b)

5216

c)

4620

d)

4960

25.

A, B, C मिलकर व्यापार आरम्भ करते हैं। आरम्भ में 4.25 लाख रु० लगाता है तथा 1 वर्ष बाद अपनी पूंजी में 10 लाख रू0 की वृद्धि कर देता है । B आरम्भ में 35 लाख रू0 लगाता है तथा 2 वर्ष बाद 10 लाख रू0 वापिस ले लेता है। C आरम्भ में ही 30 लाख रु० लगाता है । 3 वर्ष के अन्त में मिले लाभ को इनमें किस अनुपात में बाँटा जायेगा ?

a)

6:8:9

b)

10:10:19

c)

20:20:19

d)

None

26.

A, B, C क्रमशः 35000 रु०, 40000 रु० तथा 45000 रु० लगाकर एक व्यापार आरम्भ करते हैं। एक वर्ष बाद अपनी सारी पूंजी निकाल लेता है तथा b एवं C एक वर्ष और व्यापार को चालू रखते हैं 2 वर्ष बाद यदि कुल लाभ 164000 रू० हो, तो इसमें A का भाग कितना होगा?

a)

50000

b)

45000

c)

23000

d)

28000

27.

A, B, C ने एक कार 2080 रु० में किराये पर ली तथा इसे क्रमशः 14 घण्टे 16 घण्टे तथा 22 घण्टे प्रयोग किया C को कितना किराया देना पड़ेगा ?

a)

880

b)

450

c)

230

d)

408

28.

A, B, C एक कार्य को 1650 रू० में करने का ठेका लेते हैं । A तथा B ने कुत कार्य का 7 /11 भाग किया । इस घन में से C का भाग क्या होगा ?

a)

720

b)

640

c)

600

d)

400

29.

तीन ग्वाले A, B, C मिलकर एक चरागाह 1095 रू0 पर किराये पर लेते हैं। A अपनी 10 भैंसे, 20 दिन चराता है; B अपनी 30 भैंसे, 8 दिन तथा C अपन 16 भैंसे, 9 दिन चराता है । B को कितना किराया देना होगा

a)

720

b)

640

c)

600

d)

450

30.

चार ग्वाले एक चरागाह किराये पर लेते हैं । A अपनी 24 गाय 3 महीने चराता है : B अपनी 10 गाय, 5 महीने चराता है ; C अपनी 35 गाय, 4 महीने चराता है तथा D अपनी 21 गाय, 3 महीने चराता है। यदि कुल किराये में से A का भाग 1440 रु० हो, तो चरागाह का कुल किराया कितना है ?

a)

5500

b)

6000

c)

6500

d)

None

31.

तीन साझीदारों A, B, C ने व्यापार में क्रमशः 360000 रु०, 378000 रु० तथा 414000 रू0 लगाये । एक वर्ष के अन्त में 384000 रू0 के कुल लाभ में से C का लाभांश क्या होगा

a)

119000

b)

224000

c)

138000

d)

इनमें से कोई नहीं

32.

A, B, C ने मिलकर व्यापार आरम्भ किया । A ने 320000 रू0 4 मास के लिए लगाये, B ने 510000 रू० 3 मास के लिए लगाये तथा C ने 270000 रु० 5 मास के लिए लगाये । यदि वर्ष के अन्त में कुल लाभ 124800 रु० हो तो A भाग ज्ञात कीजिए ।

a)

40500

b)

45800

c)

38400

d)

None

33.

तीन ग्वाले A, B, C मिलकर एक चरागाह 1330 रु० किराये पर लेते हैं। A अपनी 18 गाय 4 महीने चराता है; B अपनी 16 गाय 6 महीने घराता है तथा C अपनी 14 गाय 7 महीने चराता है। B कि कितना किराया देना पड़ेगा?

a)

500

b)

480

c)

360

d)

250

34.

A, B, C मिलकर एक व्यापार आरम्भ करते हैं । A पूरे वर्ष के लिए 20000 रु० लगाता है । B पहले 30000 रु० लगाता है, परन्तु 4 माह के बाद इन्हें बढ़ाकर 40000 रु0 कर देता है । C पहले 40000 रु0 लगाता है परन्तु 9 माह के बाद 10000 रु0 निकाल लेता है । वर्ष के अन्त में 84750 रु0 के लाभ में A को कितना-कितना धन मिलेगा

a)

62100

b)

22160

c)

18000

d)

24000

35.

विमल तथा कमल ने क्रमशः 90000 रु० तथा 105000 रु० लगाकर व्यापार आरम्भ किया । चार माह बाद, जय भी 125000 रु० लगाकर व्यापार में सम्मिलित हो गया जबकि कमल ने अपने 20000 रु० वापिस ले लिये । वर्ष के अन्त में कुल 47700 रू0 के लाभ में से जय का भाग ज्ञात करो ।

a)

15000

b)

22160

c)

18000

d)

24000

36.

A तथा B क्रमशः 11200 रु० तथा 14000 रु० लगाकर एक व्यापार आरम्भ करते हैं । वर्ष के अन्त में कुल लाभ का 15% A को प्रबन्धक के रूप में दिया जाता है । शेष लाभ को साझीदारों की पूजियों के अनुपात में बाँट दिया जाता है । यदि बार्षिक कुल लाभ 28980 रु0 हो तो A के भाग ज्ञात कीजिए ।

a)

15295

b)

22160

c)

18045

d)

24000

37.

एक संयुक्त व्यापार में A तथा B द्वारा आरम्भ में लगाई गई पूजियों का अनुपात 9 : 8 है तथा उनके लाभ में अनुपात 3:4 है । यदि A का धन 8 माह व्यापार में लगा रहा हो, तो B का धन कितने समय तक लगा रहा ?

a)

12

b)

9

c)

14

d)

15

38.

A, B, C ने क्रमशः 1.6 लाख रुपये, 4.8 लाख रुपये तथा 80 हजार रु० लगाकर एक व्यापार आरम्भ किया । वर्ष के अन्त में मिले 117000 रु0 लाभ में से C का भाग ज्ञात कीजिए ।

a)

13000

b)

23000

c)

25000

d)

18000

39.

तीन साझीदार A, B, C क्रमशः 40000 रु०, 30000 रु० तथा 20000 रु० लगाकर एक व्यापार आरम्भ करते हैं। आठ महीने बाद A, B, C क्रमशः 10000 रु०, 20000 रु० तथा 30000 रु० और लगा देते हैं। वर्ष के अन्त में 120000 रु० के लाभ में से A का भाग ज्ञात कीजिये ।

a)

45000

b)

55000

c)

40000

d)

60000

40.

A तथा B एक व्यापार आरम्भ करते हैं तथा सारी पूंजी जो कि 450000 रु० है, केवल A लगाता है। B आधी पूंजी पर 18% वार्षिक दर से ब्याज देता है तथा प्रबन्धक के रूप में 3000 रु० मासिक प्राप्त करता है । वार्षिक शुद्ध लाभ को दोनों बराबर बाँटते हैं। इस प्रकार, B की आय A की आय से आधी हो, तो उनका वार्षिक लाभ ज्ञात कीजिए

a)

150000

b)

135000

c)

140000

d)

100000