WorksheetsChapter 7 संघवाद
Total questions: 15
Worksheet time: 8mins
संघवाद से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. यह एक संस्थागत प्रणाली है जो केन्द्रीय स्तर तथा प्रांतीय स्तर की व्यवस्थाओं में समाहित होती है।
2. प्रत्येक सरकार अपने क्षेत्र में स्वायत्त होती है।
3. लोगों की दोहरी पहचान एवं निष्ठाएँ होती हैं।
4. केन्द्र व राज्यों के मध्य किसी टकराव को रोकने या सुलझाने में न्यायपालिका हस्तक्षेप नहीं कर सकती।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?
केवल 2 और 4
केवल 4
केवल 2, 3 और 4
केवल 1, 2 और 3
निम्नलिखित में से कौन-सा विषय संघ सूची में सम्मिलित नहीं है?
प्रतिरक्षा
बैंकिंग
भूमि
वायुसेवा
निम्नलिखित में से कौन-सा विषय संघ सूची का है?
पुलिस
बंदरगाह
वाणिज्य-व्यापार
सार्वजनिक स्वास्थ्य
निम्नलिखित में से कौन-से विषय समवर्ती सूची में शामिल हैं?
1. युद्ध और शांति
2. मज़दूर संघ
3. विदेश मामले
4. वन
5. शिक्षा
6. स्थानीय शासन
कूटः
केवल 2, 4 और 5
केवल 3, 4, 5 और 6
केवल 1, 2, 5 और 6
उपरोक्त सभी।
निम्नलिखित में से कौन-सा विषय अवशिष्ट शक्तियों में शामिल है?
शराब
साइबर कानून
विदेश व्यापार
मुद्रा
निम्नलिखित में से कौन-सा/से विषय संघ सूची में शामिल नहीं है/हैं?
1. परमाण्विक ऊर्जा
2. रेलवे
3. डाक और तार
4. मुद्रा
कूट-
उपरोक्त में से कोई नहीं।
केवल 2
केवल 3
केवल 1, 3 और 4
भारत में एक सशक्त केन्द्रीय सरकार के निर्माण में सहायक कारक हैं-
1. किसी राज्य के अस्तित्व और उसकी भौगोलिक सीमाओं के स्थायित्व पर संसद का नियंत्रण।
2. आपातकालीन प्रावधान
3. नियोजनकारी शक्तियाँ
4. राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति
5. इकहरी प्रशासकीय व्यवस्था
कूटः
केवल 2 और 5
केवल 2 और 4
केवल 1, 2 और 4
उपरोक्त सभी।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. भारतीय संघवाद पर राजनीतिक प्रक्रिया की परिवर्तनशील प्रकृति का काफी प्रभाव पड़ा है।
2. स्वतंत्रता उपरांत के शुरुआती दशकों में जवाहर लाल नेहरू ने भारतीय संघीय व्यवस्था की नींव रखी।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2
राज्यों द्वारा स्वायत्तता की माँग करने के प्रमुख कारकों में कौन-सा/से तथ्य शामिल है/हैं?
1. शक्ति विभाजन को राज्यों के पक्ष में बदलना
2. आय के स्वतंत्र साधनों की उपलब्धता
3. प्रशासकीय शक्तियों पर नियंत्रण
4. सांस्कृतिक एवं भाषायी मुद्दे
कूट-
न तो 1 और न ही 2
उपरोक्त सभी
केवल 1 और 3
केवल 1, 2 और 3
भारत में राज्यपालों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. सरकारिया आयोग (1983) ने सिफारिश की थी कि राज्यपालों की नियुक्ति अनिवार्यतया निष्पक्ष होकर की जानी चाहिये।
2. जब राज्य का शासन संविधान के उपबंधों के अनुसार नहीं चल रहा हो तो राज्यपाल उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश कर सकता है।
3. राज्यपाल, राज्य सरकार को बर्खास्त करने तथा राज्य विधानसभा को निलंबित या विघटित करने की अनुशंसा कर सकता है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
केवल 3
केवल 2 और 3
उपरोक्त सभी
उपरोक्त में से कोई नहीं
भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के फलस्वरूप क्या-क्या परिवर्तन आए?
1. राष्ट्रीय एकता का जन्म हुआ
2. भाषायी एकता में वृद्धि
3. देश लोकतंत्र की ओर बढ़ा
कूट-
केवल 1
केवल 1 और 2
उपरोक्त सभी
उपरोक्त में से कोई नहीं।
राज्यों के अस्तित्व में आने के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-कौन सुमेलित नहीं है/हैं?
1. गुजरात - 1960
2. महाराष्ट्र - 1962
3. पंजाब - 1966
4. सिक्किम - 1974
5. झारखंड - 2000
कूट-
केवल 2 और 4
केवल 1, 3 और 4
केवल 1, 2 और 3
उपरोक्त सभी।
कथन (A): राज्य सरकार की सहमति के बिना जम्मू-कश्मीर में ‘आंतरिक अशांति’ के आधार पर आपातकाल लागू नहीं किया जा सकता।
कारण (R): भारतीय संविधान के राज्य के नीति निर्देशक तत्त्व जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होते।
कथन (A) व कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की पुष्टि करता है।
कथन (A) व कारण (R) दोनों सत्य हैं किंतु (R), (A) की पुष्टि नहीं करता है।
कथन (A) सही, जबकि कारण (R) गलत है।
कथन (A) गलत, जबकि कारण (R) सही है।
जम्मू-कश्मीर के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. इसका ध्वज तथा संविधान, भारतीय संविधान से भिन्न है।
2. संघ सरकार यहाँ वित्तीय आपात की स्थिति लागू नहीं कर सकती।
3. बिना इस राज्य की सहमति के यहाँ आपातकाल घोषित नहीं किया जा सकता।
4. भारतीय संविधान के संशोधन (अनुच्छेद-368 के अंतर्गत) राज्य सरकार की सहमति से लागू हो सकता है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?
केवल 2 और 3
केवल 2
केवल 1, 3 और 4
उपरोक्त में से कोई नहीं।
भारतीय संविधान में अवशिष्ट विषय पर कानूनी बनाने का अधिकार किसे प्राप्त है?
केन्द्र
राज्य
केन्द्र व राज्य दोनों
किसी को नहीं
