wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Chapter 6 भू – आकृतिक प्रक्रियाएँ

Total questions: 13

Worksheet time: 7mins

Name
Class
Date
1.

भौतिक अपक्षय प्रक्रियाओं के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

1. भौतिक अपक्षय प्रक्रियाएँ तापीय विस्तारण एवं दबाव के निर्मुक्त होने के कारण होती हैं।

2. इस अपक्षय प्रक्रिया के कारण शैलों को बड़ी मात्रा में हानि पहुँचती है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

2.

मृदा निर्माण की जैविक क्रिया से संबंधित नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

1. ठंडे जलवायु प्रदेश में तीव्र बैक्टीरियल वृद्धि होने के कारण मृदा में ह्यूमस की कमी हो जाती है।

2. भूमध्यरेखीय जलवायु में बैक्टीरियल क्रियाएँ धीमी होने के कारण मृदा में ह्यूमस एकत्रित होता रहता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

3.

मृदा के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. मृदा में जैविक क्रिया बंद हो जाती है, यदि मृदा बहुत ज़्यादा शुष्क या ठंडी हो।

2. मृदा, जलवायु की दशाओं, भू-आकृतियों एवं वनस्पतियों के साथ अनुकूलित होती रहती है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

4.

मृदा निर्माण सर्वप्रथम निर्भर करती है-

a)

अपक्षय

b)

भूस्खलन

c)

अपरदन

d)

बृहत् संचलन

5.

कथनः हिमालय पर्वत शृंखला में प्रायः मलवा अवधाव एवं भूस्खलन की घटनाएँ घटित होती रहती हैं।

कारणः हिमालय पर्वत शृंखला कठोर शैलों से निर्मित है।

A

कथन सही है, कारण भी सही है तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

B

कथन सही है, कारण भी सही है तथा कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

कथन सही है, किन्तु कारण गलत है।

D

कथन गलत है, किन्तु कारण सही है।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

6.

भूमिगत गुफाओं का निर्माण किस प्रकार की अपक्षय प्रक्रिया के फलस्वरूप होता है?

A

रासायनिक अपक्षय

B

भौतिक अपक्षय या यांत्रिक अपक्षय

C

जैविक अपक्षय

D

रासायनिक एवं जैविक अपक्षय

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

7.

जलयोजन जो कि एक रासायनिक अपक्षय की प्रक्रिया है के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

1. जलयोजन की प्रक्रिया शैलों के विघटन में सहायता करती है।

2. यह प्रक्रिया खनिजों के भौतिक अपक्षय में सहायता प्रदान करती है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

8.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. अपक्षय में ऑक्सीकरण, ऑक्साइड निर्माण हेतु खनिज एवं कार्बन डाईऑक्साइड का संयोग है।

2. ऑक्सीकरण की प्रक्रिया से शैलों का विखंडन होता है।

3. जब ऑक्सीकृत खनिज का ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में अपक्षय होता है तो उसे न्यूनीकरण कहते हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2 और 3

C

केवल 1 और 3

D

केवल 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

9.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. उभरी हुई भू-आकृतियों का विघर्षण तथा बेसिन क्षेत्रों का भराव बहिर्जनिक बलों के द्वारा होता है।

2. धरातल पर अपरदन के माध्यम से उच्चावच के मध्य अंतर कम होना तल संतुलन कहलाता है।

3. भू-आकृतियों का निर्माण अंतर्जनित बलों द्वारा होता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 3

C

केवल 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

10.

अपशल्कन गुंबद का निर्माण किस प्रकार की भौतिक अपक्षय प्रक्रिया के कारण होता है?

A

भारविहीनता एवं विस्तारण

B

तापक्रम में परिवर्तन एवं विस्तारण

C

हिमकरण, पिघलन एवं तुषार वेजिंग

D

लवण अपक्षय

a)

D

b)

C

c)

B

d)

A

11.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. अपक्षय की प्रक्रिया मृदा निर्माण की एक महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया है।

2. अपक्षय की प्रक्रिया खनिज के अयस्क के संकेंद्रण में सहायक होती है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

12.

बृहत् संचलन के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये:

1. इसके अंतर्गत शैलों का बृहत् मलवा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण स्थानांतरित होता है।

2. अपक्षय की प्रक्रिया बृहत् संचलन को बढ़ावा देती है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

13.

मलवा अवधाव (Avalanche) को किस श्रेणी में सम्मिलित किया जा सकता है?

A

भूस्खलन

B

अपरदन

C

तीव्र प्रवाही बृहत् संचलन

D

मंद प्रवाही बृहत् संचलन

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D